Maha Bhulekh 2023: महाभूलेख महाराष्ट्र (7/12 8अ) ऑनलाइन देखें

2.5/5 - (2 votes)

महाराष्ट्र एक विस्तृत राज्य है जहां देश की एक बड़ी आबादी रहती है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में रहने वाले निवासियों के लिए भूमि से संबंधित जानकारियां प्राप्त कराने के लिए Mahabhulekh Online Portal (mahabhumi.gov.in) का आरंभ किया गया है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। 

इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि का विस्तार, भूमि का आकार, प्रकार, खैतानी नंबर, खसरा कार्ड नंबर, महाराष्ट्र सतवाड़ा रिकॉर्ड, आदि की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। 

वास्तव में महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल में भूमि से संबंधित सभी दस्तावेजों तथा जानकारियों को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर पेश किया गया है जिसके माध्यम से आसानी से बिना किसी सरकारी दफ्तर में चक्कर काटे, महाराष्ट्र के निवासी तथा अधिकारी किसी भी संबंधित भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि आप भी महाराष्ट्र में रहते हैं और आपके द्वारा महाराष्ट्र में किसी भूमि का पंजीकरण हुआ हुआ है ऐसी स्थिति में आपको भी Maharashtra Bhuabhilekh या Mahabhulekh वेबसाइट की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने महाभूलेख महाराष्ट्र 7/12 से संबंधित आवश्यक जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश करी है।

जिसमें यह भी बताया गया है कि महाभूलेख 7/12 क्या है, महाभूलेख महाराष्ट्र के क्या लाभ हैं, महाराष्ट्र के किन जिलों की जानकारी महाभूलेख वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है, महाभूलेख के लिए आवेदन किस तरह करें आदि।

What is Mahabhulekh Online Portal?

mahabhulekh

Mahabhulekh वेबसाइट महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचारित करी जाती है जिसमें महाराष्ट्र के भूमि से संबंधित अभिलेखों का कंप्यूटरीकृत नमूना आसानी से देखा जा सकता है।

यह “महा-भू-अभिलेख” 3 शब्दों से मिलकर बना है जिसमें महा का अर्थ है महाराष्ट्र, भू का अर्थ है भूमि तथा लेख का अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार महाराष्ट्र की भूमि से संबंधित सभी अभिलेख इस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा छह महानगरों को केंद्र बनाकर इस योजना का संचालन किया जा रहा है जिनमें पुणे, औरंगाबाद, कोंकण, नासिक, नागपुर, अमरावती शामिल है। इनके उप जिला तथा गांव का भी भू अभिलेख इस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगा।

Objective Of Mahabhulekh Online Portal

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित करी जाने वाली वेबसाइट “mahabhumi.gov.in” को निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आरंभ किया गया था इसका उल्लेख इस प्रकार है:

  • भूमि से संबंधित सभी जानकारी को कंप्यूटरीकृत करना जिससे भविष्य में आसानी से भूमि के आंकड़ों को देखा जा सके।
  • विभिन्न प्रकार की भूमियों जैसे कृषि की भूमि, बंजर भूमि, व्यवसायिक भूमि आदि का अभिलेख राज्य सरकार तक पहुंचाना।
  • महाराष्ट्र सरकार को भूमि से संबंधित कर वसूलने में सुविधा प्राप्त करना
  • किस प्रकार की भूमि और किस प्रकार कार्य किया जा रहा है इन सब की जानकारी सरकार तक पहुंचाना।
  • किसी भूमि पर बैंक द्वारा कितना ऋण दिया गया है तथा उसको कितना चुकाया जा चुका है इन सब का डाटा भी सरकार तक पहुंचाना।
  • इसके अतिरिक्त नागरिकों को एक बेहतर सुविधा प्राप्त कर आना जिससे वह बिना किसी अधिकारी या कार्यालय से संपर्क किए अपनी जमीन का जोड़ा घर बैठे ले सकते हैं।

महाराष्ट्र राज्य की महत्वपूर्ण योजना

Highlights of Mahabhulekh 7/12 

NameMahabhulekh 7/12
Department महसूल विभाग
Government महाराष्ट्र शासन 
Stateमहाराष्ट्र
Official website https://bhulekh.mahabhumi.gov.in/
Benefits All records of land
Sub division 6 अमरावती, औरंगाबाद, कोकण, पुणे, नागपुर, नाशिक 

Mahabhulekh Utara Or Satbara 7/12 extract

mahabhulekh 7/12 extract

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी Utara or Satbara 7/12 के माध्यम से निवासियों को महाराष्ट्र की किसी विशेष भूमि से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यह महाराष्ट्र की प्रत्येक भूमि का भू आलेख है जिसे ऑनलाइन देखा जा सकता है।

7/12 को यह नाम दो फॉर्म के मिले-जुले संगम के कारण मिला है जिसमे फॉर्म 7 तथा फॉर्म 12 की जानकारियां प्रदान करी जाती हैं।

फॉर्म 7 में जहां भूमि से संबंधित कानूनी लेखा-जोखा प्रदान करा जाता है वही फॉर्म 12 में भूमि के प्रकार का वर्णन किया जाता है कि भूमि कृषि के लिए है या अन्य कार्य के लिए।

फॉर्म 7 में भूमि पर हक जताने वाले दावेदार की संपूर्ण जानकारी मिल जाती है जैसे रजिस्टर नंबर, भूमि को किस प्रकार खरीदा गया, भूमि से किस प्रकार का टैक्स वसूला जाता है, भूमि पर किसका कब्जा है आदि।

तथा दूसरी ओर फॉर्म 12 के अंदर भूमि के उपयोग से संबंधित जानकारी होती है जैसे भूमि पर कौन सी फसल उगाई जाती है तथा फसल उगाने में किस प्रकार के उर्वरक का प्रयोग किया जाता है तथा उसे किस प्रकार का उत्पादन किया जाता है।

सरकार द्वारा भू राजस्व वसूलने के लिए 7/12 फॉर्म की व्यवस्था करी गई थी जिसके माध्यम से भूमि पर किसका स्वामित्व है इसका ब्यौरा सरकार तक पहुंच जाए।

उपरोक्त विशेषताओं के बावजूद महाभूमी की अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी को पूर्णता स्वामित्व से संबंधित जानकारी के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहिए अपितु इससे एक ऊपर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भूमि पर वर्तमान में किस का स्वामित्व है या उसका प्रयोग किस प्रकार किया जा रहा है।

Check Maharashtra Mahabhulekh 7/12 Form @bhulekh.mahabhumi.gov.in

महाभूलेख गाव नमुना नंबर सातबारा और 8अ ऑनलाइन देखें

महाराष्ट्र सरकार महसूल विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली भू अभिलेख से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट https://bhulekh.mahabhumi.gov.in/ के माध्यम से महाराष्ट्र में रहने वाले भारतीय नागरिक भू अभिलेख से संबंधित मालिकाना हक व अन्य जानकारी का रिकॉर्ड निम्नलिखित चरणों को दौरा कर देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र सरकार महसूल विभाग द्वारा संचालित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप आसानी के लिए दिए गए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आपके डिवाइस की स्क्रीन पर इस प्रकार की विंडो ओपन होगी।
mahabhulekh online website homepage
  • वेबसाइट खुल जाने के बाद आप को विभाग निवडा लिखे हुए application form पर जाना है तथा आगे की कार्यवाही करनी है।
  • इसके पश्चात GO के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आपको अपना ज़िला चुनना है।
  • इसके उपरांत आपको अपना ताल्लुक तथा गांव का चयन करना है।
  • गांव का चयन करने के पश्चात आपके सामने वेरीफाई करने के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होंगे आपको किसी एक विकल्प के माध्यम से फॉर्म सबमिट करना है।
  • उपलब्ध विकल्पों की संख्या इस प्रकार है:
    • सर्वेक्षण संख्या
    • समूह संख्या
    • अक्षरा के सर्वेक्षण संख्या
    • पहिले नाव
    • मधील नाव
    • संपूर्ण नाव
    • आड नाव 
  • तथा अंत में आपको पता लगाएं लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर संबंधित भूमि के अभिलेख खुल जाएंगे।

Mahabhulekh Digitally Signed 7/12 New Registration 2023

यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो आपको अपना पंजीकरण ऑनलाइन बनाना होगा इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को दौरा ना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र सरकार महसूल विभाग द्वारा संचालित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप आसानी के लिए दिए गए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आपको को वेबसाइट पर Digitally Signed 7/12 ढूंढना है तथा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके अतिरिक्त आप इस दिए गए लिंक Digitally Signed 7/12 पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपको लॉगइन की नीचे लिखे हुए New Registration पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको एक ऑनलाइन फॉर्म फिल करना है, जिसके अंदर आपकी व्यक्तिगत जानकारियां:
  • आपका पूरा नाम, मिडिल तथा अंतिम नाम, आप की जन्म तिथि, लिंग राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर आदि के बारे में जानकारियां मुहैया करानी है।
  • इसके पश्चात आपको अपना व्यवसाय तथा घर का पता भी सही सही फिल करना है।
  • अंत में आपको लॉग इन करने के लिए एक यूजर आईडी का निर्माण करना है।
  • इसके बाद आपको अपने लिए एक पासवर्ड बनाना है।
  • तथा पासवर्ड गुम होने की स्थिति में सुरक्षा हेतु एक व्यक्तिगत प्रश्न का निर्माण करना है।
  • उसका उत्तर भी लिखना है जो कि आपसे पासवर्ड रिसेट करते समय पूछा जाएगा।
  • सबसे अंत में आपको Captcha Code को भरना है।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक कर दें और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

View Digitally Signed 7/12 Extract @bhulekh.mahabhumi.gov.in

  • सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र सरकार महसूल विभाग द्वारा संचालित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप आसानी के लिए दिए गए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आपको ऊपर दिखाए गए चित्र को वेबसाइट पर ढूंढना है तथा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके अतिरिक्त आप इस दिए गए लिंक Digitally Signed 7/12 पर भी क्लिक कर सकते हैं
  • यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तब आपको अपना लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड दिए गए खाने में फिल करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने आपके सभी डॉक्यूमेंट जो कि आप की जमीन से संबंधित हैं आ जाएंगे।
  • अंत में आप उन सभी को डाउनलोड कर सकते हैं।

Check Payment Status Report @Mahabhulekh

  • सबसे पहले आपको महाभूलेख की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना है।
  • इसके पश्चात डिजिटाली साइंड 7/12 फॉर्म के आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • Login के ऑप्शन के नीचे आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने का लिंक मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • https://digitalsatbara.mahabhumi.gov.in/DSLR_DoubleVerification आप आसानी के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आपको अपना PRN Number लिखना है और सबमिट करना है।

FAQ: Related to Mahabhulekh

Digitally Signed Property Card कैसे डाउनलोड करें?

>सबसे पहले bhulekh.mahabhumi.gov.in पर जाए।
>होमपेज पर Digitally Signed 7/12 पर क्लिक करें।
>Select Region, District, Office & Village
>If you know exact CTS Number? (Yes / No)
>Enter C.T.S No.
>Select C.T.S No.
>Click on Download Button

7/12 को Verify कैसे करें?

>Verification के लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपको वेरीफिकेशन नंबर को दिए गए फॉर्म में भरना है।
>वेरीफिकेशन नंबर आपके द्वारा डाउनलोड किए गए डिजिटाली साइन डॉक्यूमेंट में लिखा होगा। >वेरीफिकेशन नंबर डालने के पश्चात आपके सामने वेरीफाई यह एंड वेरीफाई कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।

Leave a Comment

X
Ladli Bahan Yojana 2023: महिलाओ को 5 साल तक हर महीने 1000 रूपए PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number से चेक करें [2023] Budget 2023-2024: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? PM Kisan Yojana की 13वी क़िस्त आ रही है, जानें आप कैसे अपना रु 2000 चेक करें UP Kisan Karj Mafi News: उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी