यदि आप ढूंढ रहे है कि अटल पेंशन योजना क्या है अथवा इसके प्रीमियम चार्ट की जानकारी आदि , तो आप सही जगह पर आये है। इस लेख में आप Atal Pension Yojana Chart 2023-2024 की जानकारी देख सकते है , जिसके द्वारा आप यह जान सकते है, कि आप प्रतिमाह एक निश्चित पेंशन के लिए कितना इन्वेस्ट करेंगे।
आप योजना में आगे बढ़े इससे पहले आपको महत्वपूर्ण जानकारी – रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में जानना चाहिए।
क्यूंकि अटल पेंशन योजना का एक उद्देश्य रिटायरमेंट ले चुके व्यक्ति को सरल जीवन व्यापन के लिए प्रतिमाह एक निश्चित रकम प्राप्त हो।
Atal Pension Yojana and APY Chart 2023 [Hindi]

APY 2022-23 यह एक प्रकार की गवर्नमेंट पेंशन स्कीम है ,जो पूरी तरह असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी (जैसे निर्माण मजदूर, कुआं खोदने वाले, बढ़ई, चित्रकार, बिजली मिस्त्री एवं बांध प्रबंधक आदि) अन्य कर्मचारी पर केंद्रित है।
इस योजना के तहत, आपके योगदान/निवेश के आधार पर 60 वर्ष की आयु में रु 1,000/- या 2,000/- या 3,000/- या 4,000 अथवा 5,000/- प्रति माह की गारंटी न्यूनतम पेंशन आपको प्राप्त होगी।
financialservices.gov.in के अनुसार: >Atal Pension Yojana को सभी भारतीयों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाने के लिए 9 मई 2015 को शुरू किया गया था। >APY को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा प्रशासित किया जाता है।
जब यह योजना प्रारम्भ हुई थी तब योजना में नागरिको को जोड़ने के लिए सरकार ने 5 वर्ष के लिए सह-अंशदान की घोषणा की थी।
1 जून 2015 से 31 दिसंबर 2015 के बीच योजना में शामिल होने वाले अभिदाताओं के लिए सरकार का सह-अंशदान 5 साल यानी 2015-16 से 2019-20 तक के लिए उपलब्ध थी।
[अब सह-अंशदान निरस्त कर दी गयी गयी है ]
योजना की पात्रता
भारत का कोई भी नागरिक APY योजना में शामिल हो सकता है। निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं: –
- अभिदाता की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उसके पास एक बचत बैंक खाता / डाकघर बचत बैंक खाता होना चाहिए।
- कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) का लाभ नहीं ले रहे हो।
- आप एक कर दाता नहीं है। अर्ताथ आपकी न्यूनतम वार्षिक आय 2.5 लाख नहीं है।
APY के लाभ
- पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी योजना से जुड़ सकते है।
- असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी योजना में जुड़ सकते है।
- योजना के अंतर्गत गारंटी पेंशन मिलता है।
- आपको योजना के अंतर्गत टैक्स रहत भी मिलता है।
Atal Pension Yojana Premium Chart 2023 (APY Chart)
अटल पेंशन योजना चार्ट यह एक मासिक पेंशन बनाम अंशदान चार्ट है।



अर्ताथ आपको इस APY Chart से यह पता चलता है कि यदि आपको कोई निश्चित मासिक पेंशन प्राप्त करना है, तो उसके लिए आप योजना में आवेदन के बाद कितना रकम निवेश करेंगे।
इस APY योजना में न्यूनतम रु 1000 से रु 5000 तक का मासिक निवेश प्राप्त किया जा सकता है।
योजना के अंतर्गत तीन प्रकार से निवेश (अंशदान) किया जा सकता है:
- मासिक
- त्रैमासिक
- अर्ध-वार्षिक (छः मासिक)
आप Atal Pension Yojana Chart में प्रवेश आयु , मासिक, त्रैमासिक एवं अर्ध-वार्षिक निवेश, न्यूनतम पेंशन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
योजना में 18-40 उम्र के व्यक्ति जुड़ सकते है एवं इसके अंतर्गत 60 की उम्र तक निवेश कर सकते है। आपके द्वारा निवेश किये जानेवाला रकम इस APY Chart में दर्शाया गया है।
APY Premium Chart 2023 (मासिक निवेश प्रकार अनुसार )
इस चार्ट की जानकारी आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से जान सकते है:
शामिल होने की आयु | आप की वह उम्र जब तक आप निवेश करेंगे | रु1000 मासिक पेंशन पाने के लिए प्रतिमाह निवेश (रु) | रु2000 मासिक पेंशन पाने के लिए प्रतिमाह निवेश (रु) | रु 3000 मासिक पेंशन पाने के लिए प्रतिमाह निवेश (रु) | रु 4000 मासिक पेंशन पाने के लिए प्रतिमाह निवेश (रु) | रु 5000 मासिक पेंशन पाने के लिए प्रतिमाह निवेश (रु) |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 453 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 414 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 453 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 495 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 543 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 594 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 654 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
How To Use APY Premium Chart उदहारण से समझे
आप इस Atal Pension Yojana Chart में देख सकते है , कि यदि आप अठारह वर्ष के है, एवं योजना में जुड़ते है, तो आपको एक निश्चित मासिक पेंशन प्राप्त करने के लिए कितना निवेश करना होगा।
उदाहरणतः
योजना में जुड़ने के बाद आपको 60 की उम्र में रु 1000 मासिक पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको निम्न तरीके से न्यूनतम निवेश करना होगा :
- मासिक रु42 का अंशदान
- त्रैमासिक रु128 का अंशदान एवं
- अर्ध-वार्षिक रु248 का अंशदान
रिटायरमेंट प्लानिंग क्या होती है (Retirement Planning)
आपने खूब मेहनत कर आपने स्वयं और परिवार के लिए एक ऐसा जीवन बनाया है जो सपनों, उपलब्धियों और खुशियों से भरा हुआ है। अब, जैसा कि आप रिटायरमेंट के करीब हैं, आपके मन में नए सपने और लक्ष्य हो सकते हैं।
Retirement के बाद कुछ छोटे-बड़े सपनो को पूरा करने एवं अपने प्रिय लोगो के साथ जीवन जीने के लिए निश्चित रकम की जरूरत पड़ सकती है। इसी निश्चित रकम को पाने के लिए आपको Retirement Planing की आवश्यकता है।
थोड़ी सी रिटायरमेंट प्लानिंग के मदद से आप अपनी फाइनेंसियल फ्रीडम को बनाए रखते हुए अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।
Retirement Planning यह एक प्रकार की सेल्फ फाइनेंसिंग की प्लानिंग है ,जिसमें आप अपना Retirement Goal के अनुसार वह महत्तम निवेश का अनुमान लगाते है , जिससे आपको एक निश्चित प्रतिमाह रकम का प्रवाह प्राप्त हो सके।
आप अपने रिटायरमेंट सेविंग को बढ़ाने के लिए कई प्रकार से प्लानिंग कर सकते है , जैसे;
- सेविंग अकाउंट अथवा फिक्स्ड डिपाजिट
- इक्विटी अथवा फण्ड निवेश
- सरकारी गारंटी पेंशन योजना में निवेश
चूंकी हम आपको Atal Pension Yojana जो कि एक प्रकार की रिटायरमेंट पेंशन योजना है, इसके लिए हम आपको इस अटल पेंशन योजना से जुड़ी जानकारी एवं इसके चार्ट का उपयोग कर महत्तम निवेश करने की जानकारी प्रदान करेंगे।
FAQs
मासिक गारंटी पेंशन प्रदान करने वाली इस अटल पेंशन यजना की शुरुआत 9 मई 2015 को किया गया था। इस योजना का केंद्र असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी के लिए उनके रिटायरमेंट में एक निश्चित पेंशन की सुविधा दिलाना है।
>Atal Pension Yojana Chart महत्वपूर्ण है , क्योंकि इस चार्ट के द्वारा आप अपने उम्र के अनुसार अपनी Retirement Planning कर सकते है।
>आप यह तय कर सकते है कि यदि आप 60 वर्ष के होते है , तो आपको एक निश्चित मासिक पेंशन के लिए APY में कितना निवेश करना होगा।