Samagra ID Kaise Banaye 2024: नया समग्र पोर्टल SSSM ID बनाये एवं खोजे

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

New Samagra ID Kaise Banaye Online | समग्र आईडी कैसे बनाएं | How To Make Samagra ID In MP

क्या आप Samagra ID Kaise Banaye की जानकारी खोज रहे है? यदि हाँ, तो आप सही स्थान पर आए है। यहाँ हमने नया समग्र आईडी कैसे बनाये इसकी पूरी स्टेप-बय-स्टेप प्रक्रिया बताई है।

आप इस गाइड में अन्य जानकारी जैसे “Samagra ID” क्या है? यह किस लिए बनायीं गयी है एवं इसके उपयोग तथा फायदे क्या है आदि की भी जानकारी प्रदान की है। आप लेख को अंत तक पढ़ें। इससे आप समग्र आईडी बनाने की गलतियों को कम कर सकेंगे। samagra id नया समग्र पोर्टल SSSM ID बनाये एवं खोजे

नया समग्र आईडी कैसे बनाये? (New Samagra ID Kaise Banaye)

Samagra ID हमने आपको बताया की Samagra Samajik Suraksha Mission 2012-13 के Survey में राज्य के महत्तम परिवार का Data Collect कर उन्हें Unique ID प्रदान की गयी थी।

परन्तु वे परिवार एवं सदस्य जो SSSM Survey छूट गए थे , वे अब ऑनलाइन स्वयं अपना Survey जमा कर अपने लिए SSSM ID बना सकते है।

आपको नया Samagra ID बनाने के लिए इन सभी Steps को फॉलो करना होगा ।

How To Make Samagra ID In Madhya Pradesh In Hindi

Step1: MP Samagra Portal @samagra.gov.in पर जाए

  • सबसे पहले आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप गूगल पर samagra.gov.in सर्च करें।
  • आप यहाँ क्लिक कर सीधे पहुँच सकते है Visit samagra.gov.in

Step2: “परिवार को पंजीकृत करें” ऑप्शन पर क्लीक करें

  • होमपेज पर आपको कई सारे ऑप्शन प्राप्त होगा।
  • आप स्क्रॉल कर “समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें” सेक्शन में आये।
  • इस सेक्शन में में से “परिवार को पंजीकृत करें” पर क्लिक करें।
  • अब आप “नया परिवार जोड़े” पेज पर पहुंचेंगे।

Step3: Samagra Form भरें एवं Application को सबमिट करें

  • अब आपको एक Samagra Registration Application प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में आपको निम्न जानकारी भरनी होगी।
    • स्थायी पता
      • जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत / जोन
      • गाँव/ वार्ड, कॉलोनी, मकान नं
      • जाति, धर्म
    • परिवार के मुखिया की जानकारी
      • प्रथम नाम, अंतिम नाम (हिंदी एवं इंग्लिश दोनों में )
      • जन्म-तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति
      • मोबईल नंबर, आधार, ई- मेल पता
  • इन सभी जानकारी भरने के बाद आप मुखिया के आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे।

Step4: Samagra Form में Family Member की जानकारी दें

  • अब आप Family Memeber (परिवार के सदस्य ) को जोड़ेंगे एवं उनके अनुसार पूछी गयी जानकारी भरेंगे एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे जैसे:
    • सदस्य का पूरा नाम
    • सदस्य का मुखिया से सम्बन्ध

Step5: Form Submit करें

  • अंत में आप Captcha Code को दर्ज कर Submit Application बटन पर क्लिक करेंगे।
  • इस प्रकार आपका New Samagra ID बन जाएगा।
  • आपके परिवार के लिए एक Samagra Parivar ID जो कि 8 अंक की होगी वह प्राप्त होगी तथा प्रत्येक सदस्य के लिए यूनिक Samagra Sadasya ID जो कि 9 अंक की होगी प्राप्त कराई जायेगी।

Step6: बनाया गया नया समग्र आईडी खोजें

  • जब आप New Samagra ID Form सबमिट कर देंगे, उसके बाद आप 24 से 48 घंटो (एक से दो दिन बाद ) में अपना नया समग्र आईडी खोजें।
  • इसके लिए आप Home page पर “नवीन/अस्थाई परिवार/ सदस्य खोजें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप “नवीन पंजीक्रत परिवार” के पेज पर पहुंचेंगे।
  • यहाँ आपको निम्न जानकरी देनी पड़ती है।
    • जिला
    • पंचायत / जोन
    • गाँव/ वार्ड 
    • दिनाक (नया समग्र आईडी के लिए अप्लाई)
  • इन जानकारी को भरने के बाद आपको एक Samagra ID लिस्ट प्राप्त होगी।
  • इसी में एक Family ID एवं प्रत्येक सदस्य के लिए यूनिक Member ID मिलेगी।

यदि आपको अपना समग्र आईडी खोजने में तकलीफ आ रही है तो आप हमारे इस लेख जिसमें हमने 4 तरीको से समग्र आईडी खोजने की जानकारी दी है उसे देख सकते है।

Samagra ID की शुरुआत कैसे हुयी?

वर्ष 2012-13 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण Observation किया गया जिसमे उन्हें सरकारी योजनाओ से जुड़े ये तीन समस्या की जानकारी मिली:

  • सरकारी योजनाओं के Implementation/Planning के लिए नागरिक संबंधी डाटा का अभाव (जैसे क्षेत्र, आय, उम्र, जाति, शिक्षा आदि) होता है। इससे सरकार नागरिको के लिए उचित योजना (Scheme) का पता नहीं लगा पाती है।
  • कई बार ऐसा होता है कि सरकार के विभिन्न डिपार्टमेंट द्वारा नागरिको को एक ही प्रकार का लाभ प्रदान हो रहा है इससे राज्य सरकार का खर्च बढ़ता है।
  • इन डिपार्टमेंट द्वारा अलग-अलग योजना के Data इकठ्ठा करने में दोहराव बढ़ जाता है।

इस समस्या को हल करने के लिए सरकार द्वारा Samagra Samajik Suraksha Mission-SSSM चालू किया गया। इसके अंतर्गत राज्य भर में Survey किये गए एवं परिवार को SSSM ID प्रदान किये गए।

इन सर्वे से प्राप्त जानकारी (Data) को Analys करने के लिए एक Data Base बनाया गया जिसे MP Samagra Portal कहते है। अब नागरिको स्वयं अपना Survey पोर्टल पर प्रदान कर Naya Samagra ID बना सकते है।

Samagra SSSM ID को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक Unique ID के तौर पर उपयोग किया जाने लगा।

जिस तरह Aadhaar Card देश भर में आवेदन (Registration) के लिए उपयोग में लिए जाते है, उसी प्रकार मध्य प्रदेश में यदि किसी को योजना में आवेदन करना है तो उसे SSSM ID जरूरी है। 

अब सरकार इन SSSM ID की सहायता से नागरिको केआवश्यक Data पा लेती है, एवं इसके उपयोग से उचित योजना को प्रारम्भ कर पाती है।

दो प्रकार के SSSM ID: (1) सदस्य आईडी एवं (2) परिवार आईडी

इन दो प्रकार के माध्यम से परिवार एवं परिवार के सदस्य विभिन राज्य की सरकारी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

SSSM ID अंतर्गत आने वाली कुछ योजनाएं

  • समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • छात्रवृत्ति योजनाएं
  • पेंशन योजनाएं
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना
  • मुख्यमंत्री हाथ ठेला एवं साइकिल रिक्शा चालक योजना
  • मध्य प्रदेश हम्माल एवं तुलवटी कल्याण योजना
  • पंडित दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
  • आम आदमी बीमा योजना/जनश्री बीमा योजना

SSSM ID, Samagra ID के लाभ

Samagra SSSM ID का महत्वपूर्ण उद्देश्य राज्य के नागरिको के आवश्यक जानकारी का Data इकठ्ठा कर, उन डाटा का Analysis कर नागरिको के लिए उचित Yojana को प्रारम्भ करना है।

इस SSSM ID से सरकार एवं नागरिको दोनों को लाभ पहुंचता है। ये लाभ इस प्रकार है:

सरकार को लाभ:

  • सरकार नागरिको का एक आवश्यक जानकारी इकठ्ठा कर सकती है।
  • इन जानकारी में क्षेत्र, उम्र, जाति, आय, शिक्षा एवं दस्तावेज की जानकारी होती है, जो एक Govt Scheme के Planning में मदद कर सकती है।
  • नागरिको के प्राप्त Data को विभिन्न विभाग द्वारा Analys किया जाता है, एवं एक उचित प्लानिंग की जाती है।
  • इससे सरकार नागरिको के लिए काफी उचित योजना प्रारम्भ कर पाती है।
  • इस प्रकार सरकार दोहरा लाभ प्रदान करने से अपने खर्च को कम कर पाती है।

नागरिको को लाभ

  • नागरिको को विभिन्न योजना के लिए आवेदन के लिए अलग-अलग दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • आप अपने परिवार एवं सदस्य को एक साथ लाभ पहुंचाते है।
  • आप सरकार द्वारा अपने पात्रता अनुसार एक लाभकारी योजना पा सकते है।

नया Samagra ID बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया के पहचान से जुड़े दस्तावेज जैसे:
    • आधार कार्ड
    • पहचान पत्र
    • राशन कार्ड
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य के पहचान से जुड़े दस्तावेज जैसे:
    • आधार कार्ड
  • स्थायी पता का सर्टिफिकेट
  • मुखिया एवं सदस्य के आय का प्रमाण पत्र (Income Certificate) ऑप्शनल
  • मुखिया एवं प्रत्येक सदस्य के जन्म प्रमाण पत्र

Overview SSSM ID

आर्टिकल का नामसमग्र आईडी कैसे बनायें
किसके द्वारा शुरू की गयी हैमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यपात्र नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ
सम्बन्धित विभागसमाज कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन
समग्र आईडी के प्रकार(1) सदस्य आईडी एवं (2) परिवार आईडी
समग्र आईडी के लिए आवेदनऑफलाइन /ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsamagra.gov.in

FAQ: समग्र आईडी कैसे बनाये

समग्र आईडी किस वेबसाइट पर बना सकते है?

समग्र आईडी आप ऑनलाइन samagra.gov.in पर बना सकते है।

क्या हम SSSM ID बनाने के बाद नए सदस्य के लिए आईडी बना सकते है?

हाँ, आप एक बार SSSM ID बनाने के बाद नए सदस्य के लिए ID बना सकते है। इसके लिए आपको पोर्टल पर जाकर New Member Add एवं Update करना है। 24 घंटो में नए सदस्य के लिए ID बन जायेगी।

MP समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट- http://samagra.gov.in है।

समग्र आईडी कितने प्रकार की होती है?

Samagra id 2 प्रकार की होती है |

समग्र आईडी कितने प्रकार की होती है –

Samagra id 8 अंक की होती है और सदस्य को जो 9 अंको की होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *