SSSM ID क्या है, कैसे बनाए 2023 समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (Samagra ID)

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Samagra Portal 2023 | Samagra ID by name | Samagra Portal Name Se Search

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल को समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (SSSM ID) कार्यक्रम के लिए बनाया गया है , जो कि कई योजना से वंचित होने वाले परिवार के डाटा को इकठ्ठा कर सीधा लाभ दिलाने में मदद करता है।

MP Samagra Portal 2023 द्वारा पहले से चलाए जा रहे योजना के लाभार्थियों तक पहुंच बनाना और इसके लक्षित परिणामों को प्रभावी एवं आसान बनाना तथा योजना को सुव्यवस्थित किया जाता है।

आप को यह जानकारी कि आप समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के लिए पंजीकृत है अथवा नहीं इसके लिए आपको एक SSSM ID प्रदान की जाती है। इसे आप पोर्टल से प्राप्त कर सकते है।

Contents hide

Samagra Samajik Suraksha Mission (SSSM ID)

असल में मध्य प्रदेश में समग्र पोर्टल व समग्र आईडी (Samagra Portal ID) की जरुरत इस कार्यक्रम समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के कार्यान्वयन के लिए बनाया गया है। यह मिशन 2012-13 में प्रारम्भ की गयी थी।

यह SSSM मिशन इन निम्नलिखित प्रॉब्लम को दूर करने के लिए प्रारम्भ किया गया है :

  • सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन/प्रबंधन के लिए नागरिक संबंधी डाटा का अभाव को दूर करना
  • विभिन्न विभाग नागरिको को सामान लाभ दे रहे थे , इसे रोक लगाकर खर्च कम करना
  • विभिन्न विभागों द्वारा डेटा कैप्चर, उपयोग और प्रबंधन में प्रयासों का बार-बार दोहराव कम करना

इन सभी शिकायतों को समग्र पोर्टल द्वारा इस प्रकार सॉल्व किया गया:

  • देश के सभी नागरिकों के लिए डेटाबेस बनाना
  • पुनरावृत्ति से बचने के लिए, विभागों / अधिकारियों के बीच डेटा साझा करना
  • GPR के माध्यम से प्रभावी सेवा वितरण के लिए सेवा वितरण तंत्र प्रदान करने के लिए एक नया प्रारूप
  • एक प्रबंधक के रूप में टेक्नोलॉजी पर जोर देना

समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोक कल्याण कार्यक्रमों की निगरानी और प्रचार-प्रसार किया जाता है।

Samagra Portal SSSM ID अंतर्गत आने वाली कुछ योजनाएं

  • समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • छात्रवृत्ति योजनाएं
  • पेंशन योजनाएं
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना
  • मुख्यमंत्री हाथ ठेला एवं साइकिल रिक्शा चालक योजना
  • मध्य प्रदेश हम्माल एवं तुलवटी कल्याण योजना
  • पंडित दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
  • आम आदमी बीमा योजना/जनश्री बीमा योजना

इसके अलावा लाभार्थी को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थी वेबसाइट-समग्र पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता और कम्प्यूटरीकृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

SSSM ID के लिए MP Samagra Portal बनाया गया

mp samagra portal

समग्र पोर्टल एक प्रकार डेटाबेस है, जो समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के सर्वे के द्वारा राज्य प्रदेश मे रहने वाले सभी परिवारों एवं परिवार सदस्यों की पूरी जानकारी जैसे कि नाम, पिता का नाम, जाति, व्यवसाय, शिक्षा, वैवाहिक स्तिथि, वित्तीतय स्तिथि, योजना के लाभार्थी , बचत खाता नंबर, बी.पी.एल., विकलांगता, इत्यादि का डेटा रखता है।

इस प्रक्रिया से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजना को लोगो तक पहुँचाने में सरलता मिलती है।

Samagra Portal ID MP Online अथवा SSSM ID Portal की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि नवजात के जन्म के बाद प्रजनन सहायता प्रदान की जाएगी और पोर्टल पर नाम दर्ज किया जाएगा।

एक बार जब वह 3 वर्ष का हो जाता है, तो वह स्काई गार्डन में प्रवेश सूची में बना रहेगा। इसका उपयोग स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम में किया जाएगा। 5 वर्ष की आयु तक, वह स्कूल के नाम में सूचीबद्ध हो जाएगा।

स्कूल की कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल कई छात्रवृत्ति आवेदनों को भरने की औपचारिकता से बचेंगे, 18 वर्ष से अधिक उम्र की कुंवारी लड़कियां, जो बीपीएल हैं। वह उपलब्ध होने पर वर्गीकृत विवाह सहायता की एक सूची रखेगा।

लाभार्थी जो गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, वे पेंशन पात्रता श्रेणी में आते हैं।

यदि किसी भी परिवार में श्रमिक की मृत्यु हो जाती है और उसकी मृत्यु के तुरंत बाद, उसकी विधवा पत्नी को राष्ट्रीय परिवार सहायता के साथ एक विधवा पेंशन के साथ जमा किया जाएगा।

22 पात्रता श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र परिवारों को यह भी आश्वासन दिया जाता है कि वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से लाभान्वित होंगे।

Samagra Portal Task Force List समग्र पोर्टल टास्क फोर्स (समूह)

mp samagra portal work force for implementation

सरकार राज्य में विभिन्न विभागों के साथ विभिन्न प्रकार की बैठकें आयोजित समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के कार्यान्वयन का प्रयाश करती आ रही है ।

स्कूल शिक्षा विभाग, आदिवासी कल्याण, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यकर्ता के उपस्थित द्वारा इसका कार्यान्वयन कार्य किया जाता है एवं विभिन्न निर्णय लिए जाते है ।

मुख्यमंत्री इन सभी विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर बाद में SSSM के तहत विभिन्न लाभ योजनाओं का मार्गदर्शन करने का निर्णय लते है । ये चार समूह के अन्तर्गत किये जाते है।

Samagra Portal दो SSSM ID: Samagra Parivar ID vs. Samagra ID

SSSM ID का पूरा नाम Samagra Samajik Suraksha Mission ID है , जो प्रदेश में रहने वाले सभी परिवार का सर्वे कर उन्हें प्रदान किया जाता है , और यह ID उन्हें MP Samagra Portal अथवा नजदीकी ग्राम पंचायत/ब्लॉक से प्राप्त किया जा सकता है , यह आईडी नागरिक को योजना में आवेदन करने के लिए मदद करती है , उन्हें भिन्न-भिन्न दस्तावेज की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

इस SSSM ID के दो प्रकार है (samagra id list) :

  • Samagra Family ID (समग्र परिवार आईडी )
  • Unique Samagra ID ( सदश्य आईडी )

#1समग्र परिवार आईडी-Samagra Parivar ID

  • समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत परिवार का सर्वे कर प्रत्येक परिवार के लिए एक SSSM ID प्रदान की गयी इसे ही समग्र परिवार आईडी कहते है।
  • यह समग्र परिवार आईडी 8 अंको का होता है।
  • यह आईडी आपको समग्र पोर्टल पर सर्वे के दौरान रजिस्टर मोबाइल नंबर एवं सदस्य के नाम से पता किया जा सकता है।

#2समग्र सदश्य आईडी

  • समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत परिवार का सर्वे कर प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदश्य के लिए एक SSSM ID (Samagra ID MP)प्रदान की गयी इसे ही समग्र आईडी कहते है।
  • यह समग्र सदश्य आईडी 9 अंको का होता है।
  • यह आईडी आपको समग्र पोर्टल पर सर्वे के दौरान रजिस्टर मोबाइल नंबर एवं सदस्य के नाम से पता किया जा सकता है। यदि आप ने सर्वे में अपना नाम दर्ज किया है।

Samagra ID Portal के लाभ

  • कार्यक्रम पात्रता के आधार पर लाभ अर्थात यदि लाभार्थी संपूर्ण पोर्टल के आधार पर किसी भी योजना के लिए पात्र है तो उसे नियमानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थियों के 100% सत्यापन और योजनाओं के दोहरीकरण से बचा जाएगा।
  • जो लाभार्थी पात्र नहीं होंगे उन्हें योजना से हटा दिया जाएगा।
  • लाभार्थियों को उनकी पात्रता के आधार पर योजना का तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • सहायता के अनुमोदन के तुरंत बाद लाभार्थी को बैंक/डाकघर के माध्यम से सहायता उपलब्ध होगी।
  • उसे किसी ऑफिस जाने व बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
  • योजना पारदर्शी होगी। पोर्टल पर लाभार्थियों के लिए विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
  • जो उन्हें एक सही एवं सटीक जानकारी प्राप्त होगी।

नया Samagra ID बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया के पहचान सम्बंधित दस्तावेज (आधार कार्ड, पहचान पत्र)
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य के पहचान सम्बंधित दस्तावेज (आधार कार्ड)
  • स्थायी पता का प्रमाण
  • मुखिया एवं सदस्य के आय का प्रमाण पत्र
  • मुखिया एवं प्रत्येक सदस्य के जन्म प्रमाण पत्र

नया समग्र आईडी कैसे बनाये? (Apply New Samagra ID)

समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन 2012-13 के सर्वे में सभी परिवार का डाटा कलेक्ट कर उन्हें एक समग्र सदस्य एवं समग्र परिवार आईडी प्रदान की गयी थी। वे सभी अपना समग्र आईडी निचे बताये गयी प्रक्रिया से खोज सकते है।

परन्तु वे परिवार एवं सदस्य जो SSSM के सर्वे में छूट गए थे , वे अब ऑनलाइन स्वयं अपने परिवार एवं सदस्य की जानकारी Samagra Portal पर दर्ज कर घर बैठे नया Samagra ID पा सकते है।

आपको Naya Samagra ID Banane के लिए इन सभी प्रक्रिया को अपनाना होगा।

Samagra ID Download

Step1: MP Samagra Portal पर जाएँ।

  • सबसे पहले आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके लिए आप अपने ब्राउज़र पर जाए एवं samagra.gov.in सर्च करें।
  • आप पोर्टल के होमपेज पर आएंगे।

Step2: समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें “परिवार को पंजीकृत करें” पर क्लीक करें

samagra portal homepage
  • अब आप वेबसाइट के होमपेज पर आएंगे।
  • आप स्क्रॉल कर “समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें” खंड में आये।
  • इस सेक्शन में कई विकल्प में से आप “परिवार को पंजीकृत करें” पर क्लिक करें।
  • अब आप “नया परिवार जोड़े” पेज पर जाते है।

Step3: नया परिवार जोड़े Samagra Form भरें Submit Application

samagra form
  • अब आपको एक Registration Application प्राप्त होगा। जिसमें आपको निम्न जानकारी भरनी होगी।
  • स्थायी पता
    • जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत / जोन
    • गाँव/ वार्ड, कॉलोनी, मकान नं
    • जाति, धर्म
  • परिवार के मुखिया की जानकारी
    • प्रथम नाम, अंतिम नाम (हिंदी एवं इंग्लिश दोनों में )
    • जन्म-तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति
    • मोबईल नंबर, आधार, ई- मेल पता
  • इन सभी जानकारी भरने के बाद आप मुखिया के आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे।
  • अब आप Family Memeber (परिवार के सदस्य ) को जोड़ेंगे एवं उनके अनुसार पूछी गयी जानकारी भरेंगे एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे जैसे:
    • सदस्य का पूरा नाम
    • सदस्य का मुखिया से सम्बन्ध
  • अंत में आप Captcha Code को दर्ज कर Submit Application बटन पर क्लिक करेंगे।
  • इस प्रकार आपका New Samagra ID बन जाएगा।
  • आपके परिवार के लिए एक Samagra Parivar ID जो कि 8 अंक की होगी वह प्राप्त होगी तथा प्रत्येक सदस्य के लिए यूनिक Samagra Sadasya ID जो कि 9 अंक की होगी प्राप्त कराई जायेगी।

Step4: बनाया गया नया समग्र आईडी खोजें

samagra portal renewal form
  • जब आप New Samagra ID Application Form सबमिट कर देंगे, उसके बाद आप 24-48 घंटो में अपना नया समग्र आईडी खोजें।
  • इसके लिए आप Home page पर “नवीन/अस्थाई परिवार/ सदस्य खोजें” ऑप्शन पर में से किस एक पर क्लिक करें।
  • अब आप “नवीन पंजीक्रत परिवार” के पेज पर आते है , यहाँ आपको निम्न जानकरी देनी पड़ती है।
    • जिला
    • पंचायत / जोन
    • गाँव/ वार्ड 
    • दिनाक (नया समग्र आईडी के लिए अप्लाई)
  • इन जानकारी को भरने के बाद आपको एक मुखिया एवं सभी जुड़े सदस्य की लिस्ट प्राप्त होगी, इसी में एक Samagra Family ID एवं प्रत्येक सदस्य के लिए यूनिक Samagra Member ID मिलेगी।

Samagra Portal पर SSSM ID Search BY Name (समग्र पोर्टल पर SSSM ID नाम से सर्च)

आप इन निम्न प्रक्रिया से आसानी से अपन समग्र आईडी खोज सकते है।

यदि आपका किसी प्रकार समग्र आईडी प्राप्त नहीं होता , इसका अर्थ है आप SSSM में शामिल नहीं है , इसके लिए आपको अपने परिवार का पंजीकरण करना होगा।

  • समग्र परिवार एवं सदस्य आई डी जानें
  • सदस्य आईडी से जानकारी देखें
  • परिवार आईडी से
  • परिवार सदस्य आईडी से
  • मोबाइल नंबर से
  • सदस्य आईडी से जानकारी देखें
  • जिलेवार पेंडेंसी रिपोर्ट

समग्र आईडी नाम से सर्च करें [SSSM ID By Name]

यहाँ निचे के सेक्शन में हम आपको समग्र आईडी को नाम से सर्च करने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप बताया है। आप इन्हें फॉलो करें।

sssm id search by name

Samagra ID Name Se SSSM ID kaise Nikale

  • सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर आपको समग्र परिवार जानें का टैब मिलेगा।
  • यहाँ आपको समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी जानें पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए दूसरे पेज पर जम्प करेंगे। इस पेज पर आपको “परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें।” पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ आपको कई जानकारी भरनी होगी जैसे:
    • अनिवार्य जानकारी
      • जिला
      • स्थानीय निकाय
      • लिंग
      • नाम (इंग्लिश नाम के पहले तीन एक्शन उदा० ALOK के लिए ALO लिखे )
    • अन्य जानकारी
      • सरनेम
      • ग्राम पंचायत / ज़ोन
      • ग्राम/वार्ड
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा। दर्ज कर खोजें पर क्लिक करें। आपको आपका Samgra ID एवं Samagra Parivar ID होगा।

Samagra Portal SSSM ID Download करे 2023

  • समग्र परिवार एवं सदस्य आई डी से जानें
  • सदस्य आईडी से जानकारी देखें

यदि आपके पास किसी एक भी सदस्य की Samagra ID है तो आप आसानी से MP Samagra Portal पर परिवार के सदस्यों की सूची देख सकते है एवं Samagra ID Download कर सकते है।

इसके लिए आपको निचे दिए गए तरीको को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप समग्र पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसमें आपके परिवार के किसी एक सदस्य का Samagra ID दर्ज करें।
  • अब आप कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
  • इसके बाद आप देखे के बटन पर क्लिक करें।
  • आपको समग्र पोर्टल पर परिवार के सदस्यों की सूची प्राप्त होगी।

FAQs Samagra Portal SSSM ID

प्रश्न: क्या SSSM ID एवं Samagra ID समान है?

हाँ, SSSM ID एवं Samagra ID ये दोनों एक ही है। SSSM का पूरा नाम समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन है यह। इसके अंतर्गत इकठ्ठा किये गए डाटा को Samagra Portal पर रखा जाता है।

नाम से समग्र आईडी कैसे देखें?

समग्र आईडी कैसे देखे जिसकी हमने विस्तार पूर्वक से जानकारी बताइ है समग्र आईडी सबसे पहले बनानी होगी जिसकी हमने जानकारी आर्टिकल पर उपलब्ध कराई है।

परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े?

परिवार आईडी में नाम जोड़ने के लिए allhindiyojna.in आर्टिकल पर बताया गया है, आर्टिकल को पढ़े अपने परिवार आईडी कार्ड में नाम जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *