samagra id search

SSSM ID Search समग्र आईडी देखना है Samagra ID Registration 2023

Sarkari Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

क्या आप Samagra ID Search करने की प्रक्रिया फाइंड कर रहे है , तो आप सही जगह पर आये है। यहाँ हमने ऑनलाइन समग्र आईडी खोजने की अलग-अलग प्रक्रिया बताई है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग योजना एवं कार्यक्रम द्वारा नागरिको को लाभ प्रदान किया जाता है। कई बार एक ही परिवार के सदस्य दो अलग-अलग योजना में लाभ प्राप्त करने लगते थे इससे सरकार का खर्च बढ़ जाता था , साथ ही कई पात्र परिवार भी योजना में छूट जाते थे।

इन कारणों का हल प्राप्त करने के लिए सरकार ने वर्ष 2012-13 में Samagra Samajik Suraksha Mission (SSSM) के अंतर्गत पूरे राज्य में सर्वे कराया एवं प्रत्येक परिवार एवं सदस्य को एक SSSM ID प्रदान की गयी जिसे Samagra ID भी कहते है।

Samagra Parivar vs. Samagra Unique ID

इस प्रकार SSSM Samagra ID से सरकार कोई भी योजना जो लांच की जाती है , उसके आवेदन के लिए इसी समग्र आईडी का उपयोग करती है , इससे केवल पात्र परिवार को लाभ मिलता है, पारदर्शिता बढ़ती है एवं सरकार कर अन्य खर्च घटता है।

चूँकि आपको मध्य प्रदेश की कई लाभकारी योजान जैसे Sambal Yojana में आवेदन करने में मदद करता है , इस उद्देश्य से आपको समग्र आईडी खोजना पड़ सकता है।

समग्र आईडी देखना है? Samagra ID Search करने के 4 तरीके

जैसे आधारकार्ड पूरे देश में मान्य एवं यूनिक है। उसी प्रकार Samagra ID यह एक प्रकार का यूनिक 9 अंक का नंबर है जो केवल मध्यप्रदेश के नागरिको के लिए बनाया गया है।

यदि पूछ रहे है कि अभी इस समय समग्र आईडी कैसे बनाये बनाये तो आप हमारा लेख MP Samagra Portal के उपयोग से Samagra ID बनाने की प्रक्रिया का लेख पढ़ सकते है।

इस लेख में तो हम आपको Samagra ID Search करने की प्रक्रिया बताने आये है। यहाँ हमने 4 तरीके बताये है , जो इस प्रकार है।

  • समग्र आईडी को “समग्र परिवार आईडी” से खोजे
  • सदस्य समग्र आईडी द्वारा खोजें
  • नाम से समग्र आईडी खोजे
  • समग्र आईडी मोबाइल नंबर से खोजे

तरीका#1: सदस्य के नाम से समग्र आईडी खोजें Samagra ID Search By Name [Any Member]

आप अपना समग्र आईडी किसी भी सदस्य के नाम से खोज सकते है। इसके लिए आपको निचे दर्शाये गए प्रक्रिया को अपनाना होगा जो इस प्रकार है:

Step1: समग्र पोर्टल पर जाए

  • सबसे पहले आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएँ। आप यहाँ क्लिक करके भी जा सकते है।
  • यह आपको नए Tab पर ले जाएगा और आप हमारे पेज से बाहर हो जायेंगे। इसलिए आप प्रक्रिया को देखने बाद इस पर क्लिक करें।
  • अन्यथा आप को बारी-बारी टैब बदलना होगा।

Step2: समग्र आईडी जाने→समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी

  • होमपेज पर “समग्र आईडी जाने” के सेक्शन में कई विकल्प दिख रहे होंगे।
  • आप “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप नए पेज पर जाएंगे। यहाँ आप को समग्र आईडी खोजने की प्रक्रिया बताई गयी है।

Step3: समग्र आईडी नाम से खोजे पर क्लिक करें

samagra id by name
  • अब आपको समग्र आईडी खोजने के चार तरीको में से तीसरे तरीका “समग्र आईडी नाम से खोजें” पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप इस पर क्लिक करते है, तो उसके बाद आपको एक फॉर्म जिसमे सदस्य का नाम लिखना होगा।

Step3: समग्र आईडी के लिए “सदस्य का नाम” लिखे

  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:
  • अनिवार्य जानकारी जैसे:
    • जिला
    • स्थानीय निकाय
    • लिंग
    • नाम
  • अन्य जानकारी
    • सरनेम
    • ग्राम पंचायत / ज़ोन
    • ग्राम / वार्ड
  • अब आपको Captcha Code एंटर करना होगा एवं फिर खोजें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक लिस्ट प्राप्त होगी जिसमे आपको “परिवार एवं सदस्य आईडी” प्राप्त होगी।
samagra family and member id

तरीका#2: अपने 8 अंकीय “समग्र परिवार आईडी” से खोजे (Samagra ID Search By Family-ID)

print samagra card via entering family id
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना “8 अंकीय परिवार समग्र आईडी दर्ज करना होगा “
  • इसके बाद आपको दिया गया कॅप्टचा कोड दर्ज करना है।
  • अब अंत में आपको प्रिंट करें पर क्लिक करना है।
  • आपको आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य का समग्र आईडी एवं डिटेल प्राप्त होगा।

तरीका#3: अपने 9 अंकीय “समग्र सदस्य आईडी” से खोजे (Samagra ID Search By Member-ID)

print samagra card via entering member id
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना “8 अंकीय परिवार समग्र आईडी दर्ज करना होगा “
  • इसके बाद आपको दिया गया कॅप्टचा कोड दर्ज करना है।
  • अब अंत में आपको प्रिंट करें पर क्लिक करना है।
  • आपको आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य का समग्र आईडी एवं डिटेल प्राप्त होगा।

तरीका#4: परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल नंबर से खोजें (Samagra ID Search By Mobile Number)

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने किसी सदस्य का ” Mobile Number, सदस्य का उम्र, एवं सदस्य के नाम का प्रथम दो अक्षर” दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कॅप्टचा कोड दर्ज करना है।
  • अब अंत में आपको देखें बटन पर क्लिक करना है।
  • आपको आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य का समग्र आईडी एवं डिटेल प्राप्त होगा।

Samagra ID related FAQs

समग्र आईडी क्या है?

समग्र आईडी यह एक प्रकार का यूनिक आईडी है, जो मध्य प्रदेश के परिवार एवं सदस्य को प्रदान किया जाता है। इससे नागरिक को कई सुविधा सीधे एक आईडी से मिल जाती है। उन्हें किसी योजना में आवेदन के लिए इसी एक आईडी से लाभ मिल जाता है।

Samagra ID से होने वाले लाभ क्या है?

>Samagra ID यह राज्य की एक यूनिक आईडी है।
>इस एक आईडी से परिवार किसी योजना में आवेदन कर सकता है। उन्हें भिन्न-भिन्न दस्तावेज की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
>टास्क फाॅर्स के अनुसार कई लाभकारी योजना में जोड़ा जाता है।
>योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ता।
>समग्र पोर्टल पर नवजात शिशुओं का पंजीयन कर सकते है।
>समग्र पोर्टल पर व्यक्ति को मृतक घोषित करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *