MP E Uparjan

MP E Uparjan 2023 24 Slot Booking | एमपी गेहूं पंजीकरण 2023-24@ mp e uparjan

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Gehu Panjiyan 2023-24: एमपी गेहूं पंजीकरण 2023-24: दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने रबी फसल वर्ष 2023-24 में गेहूं की खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। वर्ष 2023 में गेहूं की खरीद कीमत भी निर्धारित की गई है। किसानों के लिए, बिक्री के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई है और 28 फरवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अलावा, आप स्लॉट बुकिंग (Slot Booking) कैसे कर सकते हैं, 2023 में गेहूं के समर्थन मूल्य, पंजीकरण और अन्य संबंधित जानकारी के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2023 24

MP E Uparjan 2023 24: पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक आधिकारिक वेबसाइट है जो किसानों को खरीद केंद्रों के माध्यम से उनके उत्पादों की खरीद करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक ई-वस्तु विनिमय पोर्टल है, जो किसानों को उनके उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और खरीद करने की सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से, किसानों को अधिक बिक्री मूल्य प्राप्त होती है और सरकार द्वारा समर्थित खरीद केंद्रों के माध्यम से उनके उत्पादों को खरीदने से संबंधित आवश्यक सभी जानकारी प्रदान की जाती है।

एमपी ई उपार्जन पंजीयन कैसे करें (Overview)

आर्टिकल का नाम MP E Uparjan 2023 24 Slot Booking
विभाग किसान
लाभ सभी MP निवासी किसानों को
अपडेट 2023
MP E Uparjan रजिस्ट्रेशन कैसे करे MP E Uparjan 2023-24 Registration
MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Bookingonline
official website https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx

ये भी पढ़े

2023 में गेहूं का दाम

MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking: MP गेहूं रेट 2023: मध्यप्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की कीमत तय की है। इस बार 2125 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत निर्धारित की गई है। मंडियों में किसान व्यापारियों को समर्थन मूल्य से ऊंची कीमत पर गेहूं बेचने की अनुमति है इससे किसानो को अधिक लाभ प्राप्त होता है।

मध्यप्रदेश के सभी किसान जो MP E Uparjan 2023 24 Slot Booking पर पंजीकृत हैं, ऑनलाइन या ऑफलाइन स्लॉट बुकिंग करके अपनी फसल को बेच सकते हैं। उन्हें अपनी पसंदीदा तारीख के अनुसार नजदीकी खरीदारी केंद्र में जाकर अपनी गेहूं बेचनी होगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए MP e uparjan slot booking कैसे करें, इससे संबंधित पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश गेंहू हेतु MP e uparjan slot booking ऐसे करें

  • स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर जाना होगा।
  • आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधे MP e uparjan Portal पर जा सकते हैं।
  • एमपी ई उपार्जन पोर्टल के होम पेज पर रबी 2022-23 विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा,
  • जहाँ आप किसान लॉग इन स्लॉट बुकिंग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर slot book करने हेतु नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप सभी पूछे गए जानकारियों को ध्यान से भरकर अपना MP e uparjan slot booking कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप MP e uparjan slot booking बहुत ही आसानी से कर सकते है |

किसान कहाँ करवाएं पंजीयन 2023-24

  • मध्यप्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करने में कोई भी दिक्कत न हो
  • उनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
  • किसान अलग-अलग तरीकों से गेहूं का बिक्री पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में जाकर किसान पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • MY Kisan App के माध्यम से भी किसान मुफ्त में पंजीकरण कर सकते हैं।
  • किसानों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं।
  • किसान निशुल्क रूप से ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय के सुविधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking

सहकारी समितियों और संस्थान द्वारा संचालित पंजीकरण केंद्र पर मुफ्त पंजीकरण कराया जा सकता है। और अप्प इसे ऑनलाइन MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking भी करा सकते है और इसके अलावा, शुल्क देकर पंजीकरण की सुविधा भी है। किसान भाई एमपी ऑनलाइन कियोस्क, CSC Center या लोक सेवा केंद्र पर जाकर 50 रुपए देकर गेहूं बिक्री पंजीकरण करवा सकते हैं।

गेहूं बिक्री पंजीयन 2023-24 की जानकारी

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2023 24: किसानों को पंजीकरण में उनकी खेती के क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। उनके खेती करने के क्षेत्र का सत्यापन पटवारी द्वारा किया जाएगा। उनकी गेहूं बिक्री का भुगतान उनके बैंक खाते में ही जमा किया जाएगा, जो उन्होंने आधार से लिंक किया होगा।

ऐसे में, बिक्री की राशि प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए, आपको अपने आधार से बैंक खाते को जोड़ना चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपके आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। यदि भूमि के मालिक की मृत्यु हो जाती है, तो उस स्थिति में पंजीकरण उत्तराधिकारी के नाम पर होगा।

FAQs: MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking

MP E Uparjan योजना का उद्देस्य क्या है?

किसान पंजीकरण करना आवश्यक होगा ताकि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकें। इस योजना से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।

MP Gehu Panjiyan 2023 के तहत गेहू का क्या दाम है?

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2023 24 में सरकार ने 2125 रुपये प्रति क्विंटल कीमत तय की है।

MP E Uparjan portal 2023 24 official website क्या है?

मध्यप्रदेश इ उपार्जन पोर्टल 2023 24 आधिकारिक वेबसाइट ये https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *