मध्य प्रदेश जो किसान अपने अनाज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचना चाहते है वे किसान ऑनलाइन MP E Uparjan Registration कर अपन किसान पंजीयन तैयार कर बिक्री कर सकते है।
इस लेख में हमने MP eUparjan Portal के विषय में सामान्य जानकारी, किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेज की जानकारी, अपना किसान पंजीयन देखना तथा सफलता पूर्वक स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया आदि बतायी है।
आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें जिससे आप किसी प्रकार की गलती न करें।
MP E-Uparjan Portal 2023
मध्य प्रदेश देश कृषि उत्पादन का एक महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए राज्य के किसानो की समस्या का समाधान करना अत्यंत आवश्यक बन गया है।
किसानो को मंडी के उपार्जन केंद्र पर पहले अपने अनाज के बिक्री के लिए कई समस्याओ जैसे समय का व्यय , मूल्य तथा दिनांक अव्यवस्था, बिक्री रकम समय प्राप्त करना आदि का सामना करना पड़ता है।
कई किसान इन कुछ समस्या के कारण अपने अनाज MSP के बजाय Local Traders को बेच देते है।
इसलिए मध्यप्रदेश ने किसानो के अनाज की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को जल्द, सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए एमपी ई उपार्जन 2022-23 का प्रारम्भ किया।
यदि आप इस पोर्टल की पूरी विशेषता एवं महत्ता की जानकारी को विस्तार से जानना चाहते है, तो आप हमारे इस लेख को आवश्य पढ़ें: MP E Uparjan 2022-23: किसानो के लिए एक उपयोगी पोर्टल
e-Uparjan Portal की सहायता से पूरे मध्यप्रदेश को कवरहर जिले के अनाज (गेहूं,धान,ज्वार ,बाजरा,चना ,मसूर ,सरसों आदि) की मोनिटरिंग की जाती है।
यह मॉनिटरिंग विभिन्न अफसर, अधिकारीयों एवं डिपार्टमेंट द्वारा किया जाता है। इसके अंतर्गत दो प्रकार की कृषि की मॉनिटरिंग की जाती है।
इसके अंतर्गत किसान का किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होता है।
MP E-Uparjan Registration Overview
पोर्टल का नाम | एमपी ई-उपार्जन पोर्टल |
राज्य | मध्य प्रदेश |
उद्देश्य | अनाज खरीद प्रणाली को सरल बनाना |
लाभ | किसान अपने अनाज को सरलता से बेच सकते है। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mpeuparjan.nic.in |
#1: Online Kharif Procurement Monitoring System (2023)
इस पोर्टल पर अधिकारी खरीफ खरीद प्रणाली का उपयोग कर खरीफ सीजन के अनाज के लिए रजिस्टर किसानो को खरीद की सुचना प्रदान कर सकते है।
खरीफ की फसल वे सभी है जिन्हे जून-जुलाई में बोया जाता है तथा इनकी अक्टूबर में कटाई की जाती है।
Online Kharif Procurement Monitoring System का उपयोग कर e-uparjana आधिकारिक व्यक्ति जिला में रजिस्टर हुए किसानो को खरीफ फसल की खरीद तारीख की सुचना SMS द्वारा प्रदान करते है।
इस सुचना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र का पता, खरीद का दिनांक एवं फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी प्रदान की होती है।
खरीफ फसल एवं उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य सूचि 2023:
खरीफ फसल | न्यूनतम समर्थन मूल्य Rs.quintal |
---|---|
धान | 2040 (कॉमन), 2060 (ग्रेड A), 2970 (हाइब्रिड) |
ज्वार | 2990 (मालदंडी) |
बाजरे | 2350 |
मक्का | 1962 |
रागी | 3578 |
तूर (अरहर) | 6600 |
मूंग | 7755 |
उड़द | 6600 |
कपास | 6080 (मध्यम स्टेपल), 6380 (लंबा स्टेपल) |
मूंगफली | 5850 |
#2: Online Rabi Procurement Monitoring System (2023)
इस पोर्टल पर अधिकारी रबी खरीद प्रणाली का उपयोग कर रबी सीजन के अनाज के लिए रजिस्टर किसानो को खरीद की सुचना प्रदान कर सकते है।
रबी की फसल वे सभी है जिन्हे अक्टूबर-नवंबर में बोया जाता है तथा इनकी अप्रैल/मई में कटाई की जाती है।
Online Rabi Procurement Monitoring System का उपयोग कर e-uparjana आधिकारिक व्यक्ति जिला में रजिस्टर हुए किसानो को रबी फसल की खरीद तारीख की सुचना SMS द्वारा प्रदान करते है।
इस सुचना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र का पता, खरीद का दिनांक एवं फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी प्रदान की होती है।
रबी फसल एवं उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य सूचि 2022-23:
रबी फसल | न्यूनतम समर्थन मूल्य Rs.quintal |
---|---|
गेहूँ | 2015 |
जौ | 1635 |
चना | 5230 |
दाल (मसूर) | 5500 |
रेपसीड और सरसों | 5050 |
कुसुम | 5441 |
MP E-Uparjan Farmer Registration 2023 (किसान पंजीयन)
यदि आप Minimum Support Price पर अपने रबी-खरीफ फसलों को MP e-Uparjan बेचना चाहते है, तो आपको किसान पंजीयन करना होगा।
MP e-Uparjan Registration राज्य का प्रत्येक किसान कर सकता है।
आप किसान पंजीकरण स्वयं ऑनलाइन मोबाइल/कंप्यूटर द्वारा कर सकते है अथवा कीओस्क द्वारा भी यह प्रक्रिया करवा सकते है।
आपको किसान पंजीकरण पश्चात Kisan Code प्राप्त होता है जिसकी मदद से आप अनाज के बिक्री के लिए स्लॉट बुक कर सकते है।
MP E-Uparjan Kisan Panjikaran के लिए आपको निम्न पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज की जानकारी होनी आवश्यक है।
किसान पंजीयन की पात्रता
एमपी ई-उपार्जन किसान पंजीयन के लिए किसी विशेष प्रकार की पात्रता की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल इनका ध्यान रखना होगा:
- मध्य प्रदेश के स्थायी किसान है।
- आप अपना अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचते है।
- वर्ष में आप अनाज को बदल-बदल उत्पादन करते है।
- आपके पास स्टोरेज की सुविधा है।
- आप छोटे एवं सीमांत किसान, मध्यम एवं बड़े किसान है।
किसान पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
एमपी ई-उपार्जन किसान पंजीयन के लिए आपके पास निम्न दस्तवेज होने आवश्यक है:
- आधार कार्ड
- समग्र परिवार आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- खसरा-खतौनी
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- बैंक पासबुक
MP E-Uparjan 2022-23 Registration किसान पंजीयन कैसे करें?
एमपी ई-उपार्जन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल एप पर किया जा सकता है।
यहां हमने किसान पंजीकरण प्रक्रिया को पोर्टल की सहायता से दिखाया है।
Step1: mpeuparjan.nic.in पर विजिट कर किसान पंजीयन पर जाए
- सबसे पहले आप एमपी ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- होम पेज पर खरीफ खरीद 2022-23 पर क्लिक करें।
- अब आप नए पेज पर जम्प करेंगे।
- इस पेज पर आपको किसान पंजीकरण/आवेदन सर्च पर क्लिक करना है।

Step2: नया किसान पंजीकरण करें
- अब आप Registration Page पर आएंगे।
- इस पेज पर आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:
- जिला
- मोबाइल न./समग्र न
- कॅप्टच कोड
- इसके बाद आपको नया पर क्लिक करना होगा।



Step3: किसान की व्यक्तिगत जानकारी तथा बैंक की जानकारी प्रदान करें
- अब आपको अपनी सामान्य जानकारी जैसे:
- पूरा नाम
- जिला, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम
- उम्र, जाति
- आधार कार्ड नंबर
- मोबाइल नंबर
- बैंक का विवरण
- बैंक का नाम
- शाखा का नाम
- खाता धारक का नाम
- IFSC Code
- Bank Account Number
- अब आप Send OTP पर क्लिक करें।
- अब आपको OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करें।
- Verify पर क्लिक करें एवं फिर सुरक्षित करें पर क्लिक करें।
Step4: भूमी सम्बंधित जानकारी
- अब आपको अंत में इन भूमि जानकारी को प्रदान करना होगा।
- फसल लाने का दिनांक
- राजस्व-ग्राम
- पटवारी हल्का
- खसरा-खतौनी संख्या
- भूमि जानकारी को जोड़े पर क्लिक करें एवं Submit करें।
- इसके बाद आप Print पर क्लिक करें।
- आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त होगी।
- इसके अंतर्गत Kisan Code प्रदान किया होता है।
- इसे नोट करें। इसका पंजीयन देखने एवं स्लॉट बुक करने में मदद करता है।
मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखें 2022-23
यदि आपने अपना किसान पंजीकरण कर लिया है एवं आपको किसान पंजीयन देखना है 2022-23 तो अब आप Kisan Code/Mobile Number से यह देख सकते है।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज पर आपको खरीफ खरीद 2022-23 पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको आवेदन सर्च पर क्लिक करना है।




- अब आप Kisan Search पर आएंगे।
- इस पेज पर आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:
- जिला
- किसान कोड/मोबाइल नंबर/समग्र न
- कॅप्टच कोड
- अब आप किसान सर्च पर क्लिक करें।
- आपको स्तिथि का विवरण प्राप्त होगा।
MP E Uparjan 2022-23 FAQs
एमपी ई-उपार्जन के अंतर्गत सरकार द्वारा तय “न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price)” पर बेचा जाता है।
MP eUparjan Portal पर किसान पंजीकरण करने के लिए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता है:
>मोबाइल नंबर
>खसरा खतौनी
>आधार कार्ड