MPeDistrict – मध्यप्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (MP e District), आय, जाति, निवास ऑनलाइन

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MPeDistrict: मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए और विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए MP eDistrict Lok Seva Portal की शुरूआत कही गई है जिसके अंतर्गत लगभग 341 विभिन्न विभागों की सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

यह नागरिकों को सुविधा प्रदान करता है कि वह ऑनलाइन ही अपने घर में बैठे या नजदीकी CSC के माध्यम से बिना विभाग में जाए विभिन्न प्रमाण पत्रों (जैसे आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख के अंतर्गत आप कैसे Caste, EWS, Income, Domecile आदि Certificate के लिए Online Apply कर सकते हैं और Application Status भी चेक कर सकते हैं इनकी जानकारी प्रदान की गयी है।

इसलिए सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

MP eDistrict Portal 2023 मध्य प्रदेश लोक सेवा

नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें अपने नागरिकों को अधिकतर ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश का ही डिस्टिक पोर्टल एक अहम भूमिका निभा रहा है जहां एक ही पोर्टल के माध्यम से नागरिक 33 से अधिक 1 दिन की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप लगभग 21 प्रकार के विभिन्न प्रमाण पत्र जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बहुत सी सेवाओं के लिए आपको किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कुछ सेवाएं प्राप्त करने के लिए आपको विशेष दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

इसलिए हम साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि आप कैसे किसी विशेष सेवा में आवेदन करने के लिए उससे संबंधित दस्तावेज देख पाए।

Overview (MP eDistrict Portal 2023)

पोर्टल का नामMP e-District
विभाग का नामलोक सेवा प्रबंधन विभाग
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र संबंधित सुविधाएं प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
श्रेणीराज्य सरकार की योजना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmpedistrict.gov.in

Also Read:

MP eDistrict Portal पर उपलब्ध सेवाएं

प्रमाण पत्र सेवाएंऊर्जा सेवाएंपंजीकरण सेवाएंअन्य सेवाएं
जन्म प्रमाण पत्रअस्थायी विद्युत कनेक्शनमृत्यु के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयनविक्रेता अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्रकृषि एवं कृषि संबंधी निम्न दाब के लिए नवीन कनेक्शनजन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयननवीन निर्माता अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन पत्र
आय प्रमाण पत्रऔद्योगिकक्षेत्र के लिए निम्न दाब के नवीन कनेक्शन (MPEB)नगरीय क्षेत्रों के हैंडपंपों एवं ट्यूबवेल के सुधर के लिए प्रमाण पत्रपैकबंद वस्तुओं के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र
जाति प्रमाण पत्रमीटर संबंधी जॉंच एवं सुधारनवीन नल कनेक्शन के लिए मांग पत्रनवीन विक्रेता अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन पत्र
निवास प्रमाण-पत्रअस्थायी कनेक्शन का मांग पत्रनगरीय क्षेत्र सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रमाण पत्रनिर्माता अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिये आवेदन पत्र
विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ का जाति प्रमाण पत्र आदि।स्थायी विद्युत विच्छेदन आदि।पानी संबंधी जांच करके रिपोर्ट देना आदि।सुधारक अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र आदि।

MP eDistrict Service List: Eligibility & Documents

आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि कुछ ऐसे दस्तावेज है जिन की आवश्यकता लगभग सभी प्रकार के दस्तावेजों या प्रमाणपत्रों के आवेदन के लिए पड़ती है।

लेकिन कुछ विशेष प्रकार के दस्तावेज भी होते हैं जिनकी आवश्यकता विशेष प्रमाण पत्र या सेवाओं के आवेदन करते समय होती है।

संबंधित सेवा के लिए या सेवा में आवेदन करने के लिए दस्तावेजों की सूची को देख सकते हैं और उसी के अनुसार दस्तावेज संकलित कर सकते हैं:

  • आप सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी के पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको तीन विभिन्न पोर्टल में से मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर क्लिक करना है।
  • अब आप लोक सेवा गारंटी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आपको विभिन्न प्रकार के Option और Link देखने को मिलेंगे।
  • यहां आपको सेवाओं की जानकारी के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप वेबसाइट में नीचे की तरफ उस हिस्से में पहुंच जाएंगे।
  • जिस भाग में विभिन्न सेवाओं का ब्योरा होता है।
  • आपको कुल उपलब्ध सेवाएं के लिंक पर क्लिक करना है।

All Certificate List Link

MP eDistrict Service List
  • इस प्रकार आप यहां पर विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देख सकते हैं जिनके लिए आप आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
  • साथ ही देखें और आवेदन करें कि लिंक पर क्लिक करके आप उस विशेष सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची प्राप्त कर सकते हैं।

Certificate Required Documents List

  • यहां आप दस्तावेजों के साथ ही और भी दूसरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
    • जैसे आवेदन शुल्क
    • आवेदन ऑनलाइन होगा या CSC सेंटर के पास सबमिट करना होगा इत्यादि।

यदि आप लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।

ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

MP eDistrict Gov In Caste Certificate जाति प्रमाणपत्र कैसे बनाये

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप निम्नलिखित विधि को अपना सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर पहुंचना है।
  • आप इसके लिए ऊपर बताई गई विधि का उपयोग कर सकते हैं।
  •  इसके बाद आप नागरिक पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
MP eDistrict Registration
  • आप यहां पर अपना नाम लिखें।
  • आपका नाम वही हो जो दस्तावेजों में लिखा होता है।
  •  इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर लिखें और अपना ईमेल आईडी भी लिखें।
  •  इसके बाद आप Gender सेलेक्ट करें।
  •  अब आपको अंत में पासवर्ड सेट करना है।
  • इसके बाद इस स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Captcha Code को लिख दे।
  • अब आपको अपना फोटो प्रोफाइल के लिए अपलोड करना है।
  • यदि आपके पास इस समय फोटो उपलब्ध नहीं है तो आप इस ऑप्शन को बाद में भी पूरा कर सकते है।
  • अंत में आप अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी वेरिफिकेशन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद विभाग द्वारा आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ही OTP भेजा जाएगा जिसे आप को स्क्रीन पर लिखना है।
  • आप किसी भी  मोबाइल या ईमेल  के OTP का प्रयोग करके वेरीफाई कर सकते हैं.

इस प्रकार आप का पंजीकरण पूरी तरह से सफल हो जाता है।

आपको इस मध्य प्रदेश के विभिन्न दस्तावेजों के आवेदन करने के लिए लॉगइन यूजर आईडी  और पासवर्ड मिल जाता है।

MP eDistrict Gov In Login करने की विधि

सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर जाना है।
  • बाद आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना है।
MP eDistrict Login
  • यूज़र आईडी के तौर पर आप अपना मोबाइल नंबर जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय लिखा था या अपना ईमेल आईडी जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय लिखा था किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपने जो पासवर्ड बनाया था उसे यहां पर लिखते हैं।
  • पासवर्ड लिखने के बाद आप को captcha code लिखना है।
  • यह वह कोड होता है जो इस स्क्रीन पर कुछ नंबर की शक्ल में लिखा होता है।
  • अब आप हरे रंग के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP eDistrict Caste Certificate Download 2023 (जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें)

जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की विधि इस प्रकार है:

  • आप उपरोक्त विधि के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी की अधिकारी वेबसाइट पर पहुंच जाएं और इसके बाद सेवाओं की जानकारी के लिंक पर क्लिक करें।
  • आप यहां से अनुसूचित जाति आवेदन करने का एप्लीकेशन फॉर्म देख सकते हैं.
  • इसके अतिरिक्त आप ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार filter का प्रयोग करके भी  प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • जिससे विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी प्रमाण पत्र एक ही सूची में आपके सामने आ जाएंगे।
  • आप वहां से अपनी जाति का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लिंक को ओपन कर लेने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे .
  • जहां आपको सबसे पहले जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची बताई जाएगी।
  • आप सभी दस्तावेजों को इकट्ठा कर ले और जाति घोषणा पत्र डाउनलोड करके उसमें अपनी जानकारियां भर दे।

Apply Online For Caste Certificate

  • इसके बाद यदि आप चाहें तो स्वयं भी अपने डिवाइस की सहायता से Apply Online के लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
  • आप नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको ₹40 का शुल्क अदा करना होगा।
  • यहां आप अपना यूज़र आईडी या मोबाइल नंबर लिखें और पासवर्ड का प्रयोग करके लॉगिन करें।
  •  लॉगिन कर लेने के पश्चात आप संबंधित जानकारियां लिखें और सेव कर दें।
  •  इसके बाद आप स्क्रीन पर दिखाए गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और साथ ही घोषणा पत्र भी अपलोड कर दें।
  •  इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपना जाति प्रमाण पत्र का आवेदन पूरा कर सकते हैं.

Download Caste Certificate

संबंधित विभाग द्वारा वेरिफिकेशन कर लेने के बाद आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से अपना जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसी प्रकार आप विभाग द्वारा प्रदान करें जाने वाले सभी प्रमाण पत्र जैसे जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र, आवास का प्रमाण पत्र, इत्यादि भी आवेदन कर सकते हैं।

Check eDistrict Caste Certificate Application Status

यदि आपने मध्य प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रखा है या किसी दूसरी सेवा के लिए एप्लीकेशन सबमिट कर रखी है।

ऐसी स्थिति में आप अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं जिसके लिए आपको निम्नलिखित विधि अपनानी होगी:

  •  सर्वप्रथम आप मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर जाएं
  • इसके बाद आप आवेदन की स्थिति जाने के लिंक पर क्लिक करें।
  • हमने ऊपर चित्र में तीर की सहायता से इस लिंक को दिखाने का प्रयास किया।
  • आप दो विधियों से अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं. या तो आप आवेदन संख्या लिखें।
  • यदि आपको आवेदन संख्या याद नहीं है ऐसे में आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिख सकते हैं।
  •  इसके बाद स्क्रीन पर captcha code लिख दे और खोजें के बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी देख पाएंगे।

सतह यह अनुमान लगा लेंगे कि आपका आवेदन कब तक पूरा हो जाएगा यह कब तक वेरीफाई हो जाएगा।

नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र खोजने की विधि

यदि आप मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।

अपने नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र से परिचित नहीं है ऐसे में आप वेबसाइट का प्रयोग करके भी अपने जिले के सभी सेवा प्रदाय केंद्र का पता डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ई डिस्ट्रिक्ट मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र के लिंक पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको अपना जिला चयन करना है।
  •  जिला चयन कर लेने के बाद आप लोक सेवा केंद्र के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपके जिले में जितने भी लोग सेवा केंद्र खुले हैं।
  • उन सभी का ब्यौरा स्क्रीन पर नीचे आ जाएगा जैसा कि ऊपर स्क्रीन पर दिखाया भी गया है।
  •  यदि आपको फिर भी एड्रेस समझने में समस्या आ रही है तो आप गूगल मैप के माध्यम से उसकी सही लोकेशन भी जान सकते है।

FAQs: MPeDistrict

मध्यप्रदेश की लोक सेवा सर्विस क्या है?

मध्यप्रदेश लोक सेवा सर्विस ऑनलाइन पोर्टल है, जो आपको विभिन्न प्रदान करता है।

एमपी इ-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कौन सी सेवा प्राप्त कर सकते है?

विभिन्न प्रमाणपत्र के लिए आवेदन पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

MP e-District Certificate List क्या है?

>अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिये जाति प्रमाण पत्र
>अन्य पिछडे़ वर्ग के लिये जाति प्रमाण पत्र
>लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी
>बिजली बिल भुगतान
> डुप्लीकेट मार्कशीट

क्या मैं अपने नजदीकी Kiosk को पोर्टल पर खोज सकता हूँ?

हाँ, आप ऑनलाइन पोर्टल पर नजदीकी Kiosk खोज सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *