DBT Bihar 2022: Kisan Registration and Payment Status [Hindi]

Rate this post

DBT Bihar Portal यह बिहार की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल पर आपको विभिन्न योजना की सेवाएं मिलती है। इसके अंतर्गत आपको किसान से सम्बंधित योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। 

आज के इस लेख में हम आपको DBT Bihar Portal 2022  की गाइड/दिशा निर्देश प्रदान करेंगे। हम आपको पोर्टल के माध्यम से एक योजना के अंतर्गत कैसे लाभ प्राप्त करना है, इसकी जानकारी प्रदान करेंगे। 

सरलता के लिए कहें, तो हम अपने इस लेख के जरिये पोर्टल को पूरी तरह उपयोग करना सिखाएंगे। 

Agricultural Department Bihar DBT 2022

Bihar DBT का पूरा नाम Direct Beneficiary Transfer (DBT) है, अर्ताथ योजना के लाभ को सीधा लाभार्थी को प्रदान करना। 

इसलिए इस पोर्टल पर वे सभी योजना शामिल है जो आपके बैंक अकाउंट में सीधे लाभ रकम प्रदान करते है। ये योजना किसान से संबंधित है , इसलिए इसे DBT Agriculture भी बुलाते है। 

इस पोर्टल को Agricultural Department Bihar द्वारा क्रियान्वनित किया जाता है। यह पोर्टल हिंदी भाषा में, इसलिए उपयोग करने में सरलता मिलती है। 

dbt bihar kisan registration

DBT Bihar Yojana List 2022-23

DBT Bihar Portal के अंतर्गत किसानो के लिए 6 योजना शामिल है। जिनकी अलग-अलग पात्रता एवं लाभ है। आप इन योजना में ऑनलइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 

  • डीजल सब्सिडी योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • गोदाम योजना
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना-खरीफ 
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना-रबी
  • जल-जीवन हरियाली योजना

#1: डीजल सब्सिडी योजना 2022-23 

Diesel Subsidy/Anudan Yojana के द्वारा सरकार किसानो को धान की सिंचाई के लिए डीजल पर अनुदान प्रति एकड़ पर प्रदान करती है। 

योजना के अंतर्गत धान का बिचड़ा एवं जूट की सिंचाई के लिए प्रति एकड़ अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह सब्सिडी दो बार सिंचाई के लिए प्रदान की जाएगी जो रु 1200 प्रति एकड़ होगी। 

साथ ही योजना के अंतर्गत तिलहनी, मौसमी सब्जियों, औषधियों एवं सुगन्धित फूलो की खेतो की तीन बार सिंचायी के लिए अधिकतम रु 1800 प्रति एकड़ अनुदान प्रदान होगा। 

आप इस योजना में आवेदन DBT Bihar Portal में कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन का समय 9AM से 6PM तक है। 

#2: गोदाम योजना

Bihar Godam Yojana के द्वारा किसानो को अनाज के भण्डारण के लिए “Warehouse” बनाने के लिए सब्सिडी प्रदान किया जाता है। 

इस योजना के द्वारा सरकार रु 5 लाख अथवा गोदाम बनवाने में आने वाले खर्च का 50% : दोनों में जो कम होता है , उसके अनुसार अनुदान प्रदान करती है।

गोदाम योजना का आवेदन अभी रोक दिया गया है। 

#3: कृषि इनपुट अनुदान योजना

Krishi Input Subsidy Scheme के अन्तर्गत सरकार द्वारा किसानो को उनके खेती उपयोगी साधनो की खरीदी में सब्सिडी प्रदान किया जाता है। 

इस योजना के अंतर्गत खरीफ एवं रबी फसल के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है, साथ ही यह भूमि के प्रकार पर भी निर्भर करती  है। 

कृषि इनपुट अनुदान योजना में मिलने वाला लाभ

भूमि का प्रकारजमीन का क्षेत्रफलअनुदान राशि
शाश्वत भूमि परप्रति हेक्टेयर18,000
सिंचित भूमि परप्रति हेक्टेयर13,500
असिंचित भूमि परप्रति हेक्टेयर6,800

आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन पोर्टल पर कर सकते है।

#4: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना [DBT PM-Kisan]

DBT PM Kisan योजना केंद्र सरकार की है। इस योजना के द्वारा सरकार छोटे एवं सीमांत किसानो को वर्ष में तीन बार हर चार महीने के अंत में रु 2000 DBT के रूप में प्रदान करती है। 

हमने इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण लेख लिखे है, जिन्हे आपको जरूर पढ़ना चाहिए यदि आप इस योजना से अवगत नहीं है। 

यदि आप अवगत है, तो आपको PM Kisan Yojana KYC की जानकारी आवश्य ही पता होनी चाहिए।

#5: जल-जीवन हरियाली योजना

Jal Jeevan Hariyali Yojana 2022 यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के द्वारा किसानो को खेत की सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो इसलिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। 

योजना के अंतर्गत खेतो की सिचाई के लिए तालाब, टेबुल एवं पोखरे बनाने और सरकार 75,500 रूपये की सब्सिडी प्रदान करना की जाएगी। 

योजना को तीन वर्षो के लिए प्रारम्भ किया गया था, परन्तु अब यह योजना 2025 तक कार्य करेगी।

DBT Bihar Portal @dbtagriculture.bihar.gov.in

dbt6bihar portal

अब हम जानेंगे कि इस पोर्टल पर आपको क्या-क्या सुविधाएं प्राप्त है, एवं आप इन से क्या जानकारी प्राप्त करते है। एवं इन विकल्पों के क्या उपयोग है आदि। 

बिहार डी०बी०टी पोर्टल में उपलब्ध सुविधा

  • पंजीकरण
  • योजना में आवेदन की सुविधा
  • आवेदन किये गए योजना का स्टेटस देखना/प्रिंट लेना
  • योजना में शामिल लाभार्थी का लिस्ट (Beneficiary List)
  • उपयोग पुस्तिका (Guide)
  • लॉगिन करें

बिहार डी०बी०टी पोर्टल डैशबोर्ड 2022-23

विवरणसांख्यिकी (पंजीकृत किसानों की संख्या)स्थिति
किसान पंजीकरण1,87,02,843पंजीकरण कर सकते है। 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan)1,25,04,013आवेदन कर सकते है। 
बीज सब्सिडी पंजीकरणआवेदन कर सकते है।  2,495 बीज उत्पादक जुड़े है। 
रबी (गेहूँ) अधिप्रप्ति (2022-23)6,245आवेदन बंद है। 
डीजल अनुदान योजना (खरीफ)10,66,373आवेदन प्रारम्भ है। 
डीजल अनुदान योजना (रबी)22,92,535 (2019-20)आवेदन बंद है। 
कृषि यंत्रीकरण योजना2,39,438आवेदन प्रारम्भ है। 
जल-जीवन हरियाली40,635इसके लिए आवेदन बंद है। 

DBT Bihar Registration 2022

यदि आप बिहार डी०बी०टी पोर्टल के अंतर्गत किसी भी योजना में आवेदन करना चाहते है, तो सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे। 
    • CSC : यदि आप csc चलते है, तो चुनें। 
    • Sahaj: यदि आप सहज की सुविधा प्रदान करते है। 
    • General User: आप एक नागरिक है। स्वयं आवेदन करना चाहते है। 
  • आपके चुने गए विकल्प के अनुसार Registration Form ओपन होगा। 
  • यहाँ हमने General User पर क्लिक किया है। 
  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Registration Page ओपन होगा। 
  • यहाँ आपको तीन विकल्प प्राप्त होंगे। 
    • Demography + OTP   
    • Demography + Bio-auth    
    • Iris (Working)
  • यहाँ Demography + OTP चुनना सरलता होगी। 
  • जब आप इसे चुनेगे तो आपको एक नया सेक्शन मिलेगा। (चित्र देखें)
  • अब आपको अपना Aadhaar Card Number एवं “आधारकार्ड के अनुसार नाम” दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Authentication बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके Aadharcard Linked Mobile Number पर OTP प्राप्त होगा। 
  • आप इसे दर्ज करें। 
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक Bihar DBT  पर रजिस्टर हो जाओगे।

DBT Bihar Kisan Panjikaran 2022-23

  • जब आप DBT Bihar Registration कर लेते है, तो आप Kisan Registration कर सकते है। 
  • आप Register कर अपने Dashboard पर प्रवेश करें। 
  • आपको तीन प्रकार का फॉर्म प्राप्त होगा। 
  • इससे पहले आपको Kisan Credit Card के आप लाभार्थी है अथवा नहीं इसकी जानकारी पूछी जायेगी। 
  • आप “नहीं” पर टिक कर आगे बढ़ें। 
  • इस फॉर्म को भरें। सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। 
  • फॉर्म के पूर्ण करने के बाद “Submit” करें। 
  • आपका Kisan Panjikaran पूरा हो जाएगा। 
  • आपको Registration ID प्राप्त होगा। 

अपने DBT Kisan Registration जांचे 

dbt kisan panjikaran card download
  • अब जब आप अपना किसान पंजीकरण Kisan Panjikaran की प्रक्रिया पूरी कर लेते है, तो आप अपना पंजीकरण जांच सकते है। 
  • इसके लिए आप वेबसाइट के होमपेज पर आएं। 
  • आपको पंजीकरण>पंजीकरण जानें पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नया पेज खुल आएगा। 
  • आप इनमें से कोई एक विकल्प चुने। 
    • Registration ID
    • Aadhaar Card
    • Mobile Number
  • अब आप चुने विकल्प अनुसार नंबर दर्ज करें। 
  • अंत में Search पर क्लिक करें। 
  • इस प्रकार आपको आपका Kisan Panjikaran Status प्राप्त होगा।

DBT Kisan Panjikaran Card प्रिंट करें 

dbt kisan panjikaran
  • सबसे पहले आप DBT Agriculture Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर आप “पंजीकरण>पावती प्रिंट” पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। 
  • इस पेज पर आपको एक विकल्प का चयन करना होगा।
    • पंजीकरण पावती  
    • आवेदन पावती(Input-Subsidy)
  • अब आप पंजीकरण पावती पर क्लिक करें। 
  • अब एक नया सेक्शन ओपन होगा।
  • यहाँ आपको कोई एक विकल्प चुनना होगा। 
    • पंजीकरण संख्या
    • आधारकार्ड संख्या
  • अब आपको चुने गए विकल्प के लिए संख्या को दर्ज करना है। 
  • संख्या दर्ज कर आपको अंत में Show Records पर क्लिक करना होगा। 
  • आपको रिकॉर्ड प्राप्त होगा। 
  • प्रिंट पर क्लिक कर आप DBT Kisan Panjikaran print कर सकते है।  

DBT Bihar Kisan Payment Status Check 2022-23 (पीएम किसान) 

यदि आप Bihar Kisan Registration करा लिए है। तो आपको हर चार महीने में अपना DBT PM-Kisan जाँच लेना चाइये। 

आप DBT Payment Status आसानी से जांच सकते है। इसके लिए आपको इन दिशा-निर्देशों को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • होमपेज पर आपको लाभांवनित किसान सूचि का विकल्प प्राप्त होगा। 
  • आप इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद “PM Kisan” पर क्लिक करें। 
  • अब आप नए पेज पर जाएंगे। 
  • यहाँ आप अपना DBT PM Kisan Payment Status देख सकते है। 

आपको पता ही होगा कि DBT Bihar Kisan Payment का 2000 पीएम किसान सम्मान निधि का ही रकम होता है, जिसे आप ऑनलाइन देख सकते है।

हमने किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी प्रदान कर रखी है। इसके साथ ही आप PM Kisan KYC तथा PM Kisan 12th Kist 2022 पर अपना पेमेंट स्टेटस जांच सकते है।

Leave a Comment

X
Ladli Bahan Yojana 2023: महिलाओ को 5 साल तक हर महीने 1000 रूपए PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number से चेक करें [2023] Budget 2023-2024: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? PM Kisan Yojana की 13वी क़िस्त आ रही है, जानें आप कैसे अपना रु 2000 चेक करें UP Kisan Karj Mafi News: उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी