UP Pankh Portal 2024: पूरी जानकारी, लाभ एवं @uppankh.in Login

Government Portals UP Government Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UP Pankh Portal: A Career Counselling Platform For Students & Scholarship | UP Pankh Portal 2024 | UP Pankhyojana

UP Pankh Portal 2024: भारतीय छात्रों के बीच कैरियर विकल्प जागरूकता पर एक हालिया सर्वेक्षण Mindler द्वारा किया गया जिसमे पता चला कि 93% स्टूडेंट्स केवल 7 Career Option ही जानते है। इनकी उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच ही है।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को केवल सरकारी नौकरी ही एक मात्रा करियर ऑप्शन मानते है और कई बार कठिन परीक्षाओ का चयन कर तैयारी में ही फस जाते है।

इसलिए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने छात्रों को करियर काउंसलिंग की आवश्यकता को देखते हुए एक Career Counselling Portal को प्रारम्भ किया है जिसे UP Pankh कहा जाता है।

आज हम आपको UP Pankh In Portal की एक विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे एवं साथ ही इस पोर्टल का लाभ, कैसे Registration एवं Login करें तथा अपने लिए Career Appointment कैसे प्राप्त करें।

An Overview Of UP Pankh 2024

UDISE Plus Report 2023 24 अनुसार उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कुल 4,71,81,438 छात्र पढाई कर रहे है, जिनमे से 40% छात्र सरकारी विद्यालय के छात्र है।

इन विद्यालय में Upper Primary, Secondary एवं Higher Seconary के कुल 4,71,81,438 छात्र पढ़ रहे है।

उत्तर प्रदेश में पढ़ रहे छात्रों का आंकड़ा जानकारी

अकादमिक वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट के 24,10,971 तथा 27,81,645 स्टूडेंट्स हाई स्कूल के लिए बोर्ड की परीक्षाएं दिए थे।

UP Board Result 2023 में यदि 20 लाख बच्चो को Pass लिया जाए जो अब अपने जीवन के लिए एक अच्छा Career Option चुनना चाहते है, उन्हें एक प्लेटफार्म की जरूरत पड़ेगी।

इसलिए सरकार द्वारा इस वर्ष #योगीसरकार2_के_100दिन के अंतर्गत खूब ही महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। इसके अंतर्गत इस वर्ष Education Growth के लिए कई प्लेटफार्म बनाये जाएंगे।

  • School Mapping: Pahunch Portal
  • Career Counselling: UP Pankh Portal
  • e-Library: Pragyan Portal
  • Monitoring: Parakh Portal
  • Skill Training: Pravin Portal
  • For School: Pahchan Portal &
  • Resource Mapping: Project Alankar

UP Pankh Portal 2024: Career Counselling

“छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक अच्छा Career चुनना बहुत आवश्यक है।”

इसलिए सरकार ने सभी जिलों के विद्यालयों के Career Guidence Expert एवं Principal के साथ यह @uppankh.in पोर्टल को प्रारम्भ किया है।

इस पोर्टल के माध्यम से क्लास 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं करियर से संबंधित लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

UP Pankh Portal छात्र-छात्राओं को करियर चुनाव के लिए उन्हें एक्सपर्ट काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करेगी। यह काउंसलिंग फ्री प्रदान की जाएगी।

विद्यार्थी को केवल UP Pankh Portal पर अपना Registration करना होगा। छात्र अपनी रूचि अनुसार करियर काउंसलिंग में कर अच्छा करियर चुन सकते है।

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल को 9-12 कक्षा के छात्रों के लिए कैरियर सलाह सहित ऑनलाइन संसाधन (Online Resource) प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद कई लड़कियां अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने में झिझक महसूस करती हैं। अगर उनके घर में कोई नहीं है जो उन्हें उनके परिणामों को समझने में मदद कर सके, तो लड़कियां स्वयं अपने दम पर निर्णय नहीं ले पाती हैं।

इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल की शुरूआत की गई है। जो महत्तम छात्रा (Girl Students) को उसके करियर चुनाव के लिए काउंसलिंग मदद प्रदान करेगी।

यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से आप अपने करियर, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, कौशल, छात्रवृत्ति और परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पोर्टल पर एक्सपर्ट द्वारा छात्र अपने भविष्य के बारे में अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यह छात्रों पर ही निर्भर करता है कि वे अपने भविष्य को कितना उज्ज्वल बनाना चाहते हैं।

यूपी पंख पोर्टल Key Points

पोर्टल का नाम UP Pankh Portal
विभागयूपी शिक्षा विभाग
उद्देश्यछात्रों को करियर काउंसलिंग में मदद
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
काउंसलिंग फीसनिःशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटuppankh.in

यूपी पंख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • छात्रा एक आसानी से विद्यालय द्वारा प्रदान एक Unique ID एवं Password से Login कर सकते है।
  • आपको आपका Personal Dashboard प्रदान किया जाता है।
  • इस पोर्टल पर आपको विभिन्न विषय पर Guide मिल सकती है, जैसे:
    • Engineering
    • Literacy
    • Government Job
    • Job Opportunity
    • Soft Skill
    • College Details
    • Career Scope & Package
  • अच्छे कॉलेज के चुनाव के लिए उनके Ranking, Campus Package एवं Culture की जानकारी।
  • वोकेशनल कोर्स से जुड़ी , कौशल से संबंधित एवं विभिन्न परीक्षा से जुड़ी जानकारी।
  • आपके पढ़ाई के संबंध में उपलब्ध Scholarship Scheme की जानकारी।
  • कुछ सॉफ्ट स्किल के जुड़े Study Material एवं Resources आदि।

UP Pankh के लिए पात्रता

  • विद्यार्थी किसी Government अथवा Govt Aided School में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • विद्यार्थी का स्थायी नागरिक होना आवश्यक नहीं है।
  • यूपी बोर्ड अथवा अन्य बोर्ड के छात्रा भी इसके अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • छात्रा कक्षा 9 से 12 तक पढ़ रहा होना चाहिए।
  • योजना के पहले फेज में केवल छात्रा को सुविधा प्रदान की गयी है।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए स्कूल द्वारा एक Unique ID एवं Password प्रदान किया जाता है।

UP Pankh Career Counselling के फायदे

एक करियर से आपके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण वर्षो पर असर पड़ता है। इसलिए आपको Counselling करनी चाहिए। इससे आपको फायदा पहुंचेगा:

  • जब एक छात्र क्लास 10 पास कर लेता है, तो उसे अपना अगला Stream चुनने में तकलीफ होती है।
  • काउंसलिंग से वह अपने रूचि अनुसार एक स्ट्रीम चुन सकता है।
  • Counseller को कई छात्रों से Interview करे रहने से वह आपको आपकी रूचि पहचानने में मदद कर सकता है।
  • आपको किस प्रकार के करियर के लिए कौन-कौन से कोर्स की आवश्यकता होगी आदि की जानकारी प्रदान की जाती है।
  • आपका अलग-अलग प्रकार का टेस्ट लेकर आपको क्षमता को आगामी परीक्षा/कोर्स के लिए चयन करने में मदद करते है।
  • महत्तम छात्रों को केवल Engineering एवं Doctor जैसे ही Career दीखते है। काउंसलिंग में आपको कई और भी करियर ऑप्शन की जानकारी दी जाती है।
  • इन काउंसलिंग से आप अपनी कमियों को एवं क्षमता को परखना सिख सकते है।
  • कई बार रुचिया केवल आपको लगता हो कि करियर बन सकता है, परन्तु ऐसा न हो तब काउंसलिंग में आपको अपने Passion के साथ-साथ दूसरे Career Option बताये जाते है।
  • इससे आप अपने रुचियों के साथ जुड़े करियर को भी चुन पाते है।
  • काउंसलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको Deep तक सभी जानकारी को प्रदान किया जाता है।

Counseller Appointment पर अभी सरकार कार्य कर रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद छात्र ऑनलाइन पंख पोर्टल पर आवेदन कर नजदीकी स्कूल, कॉलेज में अपना करियर काउंसलिंग पा सकते है।

UP Pankh Registration Login करें @uppankh.in

यदि आप अपने लिए एक Career Counselling Guide पाना चाहते है, तो आपको UP Pankh In Portal पर लॉगिन करना होगा।

इसके लिए आपको केवल इस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • अब आपको इस पेज पर विद्यालय द्वारा प्रदान Student Unique ID प्रदान करनी होगी।
  • अब आप अपना Password दर्ज करें एवं Login पर क्लिक करें।
  • आप अब UP Pankh Dashboard में प्रवेश करेंगे।

FAQs: UP pankh Portal

क्या यूपी पंख पोर्टल पर सभी स्टूडेंट लाभ प्राप्त कर सकते है?

नहीं, यूपी पंख पोर्टल पर सभी छात्र लाभ नहीं ले सकते है। पोर्टल पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र लाभ ले सकते है।

यूपी पंख पोर्टल पर काउंसलिंग के लिए कोई फीस देनी होती है?

यूपी पंख पोर्टल पर काउंसलिंग के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।

क्या UP Pankh Portal पर Career Counsellor की सुविधा प्राप्त होती है?

नहीं। आपको केवल Career Guide Resource प्राप्त होते है। Career Counsellor की सुविधा इस प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में प्रदान किया जाएगा। ये कौंसलर Expert होंगे जो आपके विद्यालय में करियर काउंसलिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *