MP Shiksha Portal 2.0: छात्रवृत्ति योजना, स्टूडेंट मैपिंग, Login

Government Portals MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Shiksha Portal: मध्यप्रदेश सरकार अपनी शिक्षा के सुधार के लिए हमेशा कार्य करती रहती है। सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन कार्य के लिए विभिन्न पोर्टल प्रारम्भ किये गए जिसमें शिक्षा विभाग हेतु MP Shiksha Portal को प्रारम्भ किया गया।

यह पोर्टल स्कूल को अपने छात्रों के मैनेजमेंट के लिए सहायता प्रदान करता है , स्टूडेंट कई योजना का लाभ ले सकते है। यहां हम आपको इस पोर्टल की एक विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। आप पूरी जानकारी देखे।

Contents hide

MP Samagra Shiksha Portal 2024 (Educational Portal)

शिक्षा पोर्टल

एमपी शिक्षा पोर्टल यह Samajik Surakasha Karyakram के दौरान प्रारम्भ किया गया था। यह शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर जारी करने का कार्य कर सकते है।

समग्र शिक्षा पोर्टल स्कॉलरशिप योजना का क्रियान्वयन करने , योजना में आवेदन , स्वीकृत एवं स्टूडेंट को लाभ पहुँचाने में सरलीकरण लाता है।

शिक्षा पोर्टल में कक्षा 1 से 12 तक के स्टूडेंट के लिए स्कालरशिप प्रदान किया जाता है। स्कालरशिप के लिए आवेदन आपको ऑनलाइन करना होता है।

इस MP Shiksha Portal 2024 में छात्रवृत्ति योजनाए इन सभी विभाग द्वारा प्रदान किये जाते है :

  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • सामाजिक न्याय विभाग
  • नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
  • अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मध्यप्रदेश
  • आदिम जाति कल्याण विभाग
  • पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश
  • विमुक्त घुमक्कड एवं अद्र्ध घुमक्कड जाति विकास विभाग
  • मध्यप्रदेष राज्य कृषि विपणन बोर्ड
  • भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल

समग्र शिक्षा पोर्टल का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के लिए छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित आवेदन पत्र की जानकारी आदि की सुविधा दी जाती है।

  • मध्यप्रदेश के छात्रों को एक ही लेटफोर्म पर सभी स्कालरशिप योजनाओं एवं लाभ को उपलब्ध कराना है।
  • इन योजनाओं के नियम एवं प्रक्रिया को सरल बनाना।
  • योजना की पारदर्शिता लाना।
  • कम्प्यूटरकृत डाटा उपलब्ध करना।
  • दिए गए स्कालरशिप योजना के लिए छात्रों को रुक-रुक कर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पोर्टल पर DBT सुविधा के कारण लाभ सीधा छात्र के बैंक में प्राप्त होता है।

Samagra Shiksha Educational Portal 2.0

पोर्टल का नाम MP Samagra Shiksha Portal 2.0
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश्य राज्य के सभी छात्रों का डाटा बेस तैयार करना
लाभसरकार को छात्रों के लिए योजना को लागु करने में सरलता पड़ेगी। चूँकि इनके पास सभी आय, वर्ग एवं उम्र का डाटा होगा।
उपयोग शिक्षक एवं विद्यालय
आधिकारिक वेबसाइट MP Education Portal

MP Shiksha Portal Scholarship Yojana List 2024 (एमपी समग्र शिक्षा छात्रवृत्ति योजना लिस्ट )

यह लिस्ट मध्यप्रदेश द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना द्वारा लाभ पहुंचाया जाता है। ये सभी लाभकारी स्कालरशिप योजनाए इस प्रकार है:

कक्षा 1 के छात्रों के लिए स्कालरशिप योजना

यह योजना कक्षा एक के छात्र के लिए दिए जाते है। इस लिस्ट में आप योजना का नाम एवं उससे जुड़ी जानकारी /विशेषता बताई गयी है , जो इस प्रकार है:

1. राज्य शासन अनुसूचित जाति छात्रव्रत्ति 

  • यह स्कालरशिप अनुसूचित जाति (SC) के स्टूडेंट को प्रदान किये जाते है।
  • इसमें लाभार्थी राशि रु 250 प्रतिमाह है।
  • इसमें DayScholar एवं Hosteler दोनों को शामिल किया गया है।
  • इस योजना में केवल लड़की (छात्रा) को शामिल किया गया है।

2. राज्य शासन अनु. जनजाति छात्रवृत्ति

  • यह स्कालरशिप अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट को प्रदान की जाती है।
  • इसमें लाभार्थी राशि 250 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।
  • इसमें DayScholar एवं Hosteler दोनों को शामिल किया गया है।
  • योजना के अंतर्गतगत दोनों बालक/बालिका को शामिल किया गया है।

3. राज्य छात्रवृत्ति विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग

  • यह स्कालरशिपVimukt, Ghummakad के स्टूडेंट को प्रदान की जाती है।
  • इसमें लाभार्थी राशि 150 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।
  • इसमें DayScholar एवं Hosteler दोनों को शामिल किया गया है।
  • योजना के अंतर्गतगत दोनों बालक/बालिका को शामिल किया गया है।

4. निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना

यदि को छात्र शारीरिक रूप से अपंग है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाता है।

MP Samagra Shiksha Portal Login 2024

MP Shiksha Portal Login
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाए।
  • होम पेज पर ऊपर आपको एक Login का आइकॉन दिखाई देगा।
  • अब आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको एक Login page मिलेगा।
  • इस पेज पर आपको User Name (Samagra ID) एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड डालकर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आप Siksha Portal पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • आपको Samgra Shiskha ID प्राप्त होगी।

Samagra Siksha Portal: शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति गणना कैसे करें?

scholarship calculator
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर आपको छात्रवृत्ति गणना का बटन प्राप्त होगा।
  • इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक ऑनलाइन कैलकुलेटर मिलेगा।
  • इसमें पूछी गयी जानकारी को भरें।
    • Academic Year, लिंग, जाति वर्ग, उपजाति, कक्षा, कक्षा का बिषय
    • क्या छात्र का परिवार संबल परिवार है
    • क्या मध्य प्रदेश का मूल निवासी है?
    • कितने भाई/बहन हैं?
    • क्या अल्पसंख्यक है?
    • क्या सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है?
    • परिवार की वार्षिक आय
    • क्या छात्र छात्रावास मे रहता है? आदि
  • अंत में आपको “अपना हक जाने” बटन पर क्लीक करना होगा।
  • आपको आपकी योजना के लिए पात्रता मिल जायेगी।

शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजना की जानकारी कैसे देखें?

chhatravritti yojana list
  • सबसे पहले आप Education Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  • होमपेज पर आपको छात्रवृत्ति योजना बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें Academaic Year एवं कक्षा को सेलेक्ट करें।
  • अब अंत में छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देखे बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एक लिस्ट मिलेगी।
  • इसमें category , dayscholar, hosteller एवं योजना के प्रकार के साथ लाभार्थी राशि की भी जानकारी मिलेगी।

शिक्षा पोर्टल पर स्टूडेंट ट्रैकिंग डैशबोर्ड कैसे देखें?

student tracking dashboard
  • सबसे पहले आपको MP Siksha Portal व Education Portal की वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको Student Dashboard के लिंक पर क्लीक करना है।
  • अब आप Samaga Portal पर डायरेक्ट होंगे।
  • यहाँ आपको अपनी समग्र आईडी SSSM ID दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आप शिक्षा पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • अब आपको आपका Dashboard दिखाई देगा।
  • इस डैशबोर्ड पर आपको आवेदन योजना एवं आवेदन स्टेटस की जानकारी प्राप्त होगी।

समग्र शिक्षा पोर्टल में छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्तिथि कैसे जानें?

chhatrawritti status
  • छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्तिथि जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर ही आपको एक बटन मिल आएगा।
  • इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • यहाँ आपको आपकी 9 अंको की Samagra ID दर्ज करनी होगी एवं अपना शैक्षणिक वर्ष * का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अंत में Captcha Code दर्ज कर विद्यार्थी की छात्रवृत्ति से सम्बंधित जानकारी देखे बटन पर क्लिक करें।
  • आपको आपके Scholarship के स्वीकृत होने की Status मिल जायेगी।

MP Shiksha Portal Mapping 2024

शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग का कार्य प्रारंभ: सत्र 2024 के लिए छात्रों के मैपिंग के लिए पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। सभी एमपी स्कूल के शिक्षक छात्रों का प्रमोशन अगली कक्षा के लिए कर सकते है।

इसके लिए शिक्षक को विद्यालय द्वारा उन्हें प्राप्त Login User Id एवं Password दर्ज कर सकते है। यह प्रक्रिया पहले केवल स्कूल को एवं BRC को उनको प्राप्त ID एवं Password से ही होता था

Integrated Student Tracking and Management System : इसके अनुसार सभी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो की जानकारी का mapping and feeding शिक्षा पोर्टल पर करना अनिवार्य है।

इसीसे विभिन्न विभाग द्वारा प्रदान की जा रही स्कालरशिप योजनाओं का क्रियान्वयन करने, पारदर्शिता एवं पात्र विद्यार्थी को लाभ पहुँचाने में सरलता मिलती है।

शिक्षा पोर्टल पर नए स्टूडेंट की मैपिंग करने की प्रक्रिया

new student shiksha portal mapping process infograph

#1: शिक्षा पोर्टल वेबसाइट

स्टूडेंट मैपिंग एवं फीडिंग करने के लिए सबसे पहले आप शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। आप यहाँ क्लिक करके भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

#2: शिक्षक लॉगिन करें

अब होमपेज पर आप Login के आइकॉन पर क्लीक करें। आपके सामने लॉगिन पेज खुल आएगा। इसमें user id एवं password दर्ज कर लॉगिन हो जाये।

#3: Dashboard Mapping

अब लॉगिन के बाद आप नडैशबोर्ड पर पहुंचेनेगे। यहाँ विभिन्न सेवाओं में से आप Enroll पर क्लिक करेंगे। उसके बाद आपको Student Management टैब में जाकर मैपिंग की प्रक्रिया करनी होगी।

एमपी स्टूडेंट मैपिंग में आप नए स्टूडेंट की एडमिशन एवं पढ़ रहे स्टूडेंट की प्रमोशन करने की प्रक्रिया कर सकते है।

स्कूल बच्चों की मैपिंग लिस्ट कैसे देखें?

mapping list
  • सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
  • आपका शिक्षा पोर्टल डैशबोर्ड खुल आएगा।
  • इस डैशबोर्ड के मैन मेनू में जाकार्ड एनरोल के तब पर क्लीक करना होगा।
  • अब आपको विभिन्न ऑप्शन वाला पेज खुल आएगा।
  • इस पेज पर Roll List पर क्लिक करें।
  • अब आप View Enrolled List बटन पर क्लीक करें।
  • आपको मैपिंग लिस्ट प्राप्त हो जायेगी।
  • यदि आप स्पेसिफिक क्लास की लिस्ट देखना चाहते है तो आप कक्षा का चयन कर सकते है।

शिक्षा पोर्टल में स्टूडेंट की अनमैपिंग कैसे करें?

unmapping process
  • सबसे पहले आप शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने AV कोड एवं पासवर्ड को दर्ज कर लॉगिन हो जाएँ।
  • अब आप डैशबोर्ड में मैन मेनू से एनरोल को सेलेक्ट करें। अथवा ADMISSION MGMT को सेलेक्ट करें।
  • आप नए पेज पर जाएंगे। यहाँ आप TC MGMT पर क्लीक करें।
  • यहाँ आपको Register Request For Cancel Admission/Issue TC Of Student पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने छात्र के जिसको अनमैपिंग करना चाहते है उसका समग्र आईडी दर्ज करें।
  • अकादमिक वर्ष का चयन करने के बाद आप Register Request For Unmap And Tc Issue पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप स्टूडेंट अनमैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

FAQs Shiksha Portal 2.0

MP Samagra Shiksha Portal Registration कैसे करते है?

यदि आप एक शिक्षक है , एवं आप समग्र शिक्षा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आपको यह जानना आवश्यक है कि इसकी कोई प्रक्रिया नहीं। इस पोर्टल पर केवल विद्यालय ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। विद्यालय ही आपको (शिक्षक) को पोर्टल का उपयोग करने के लिए एक Login ID एवं Password प्रदान करता है।

Samagra Shiksha Portal 2.0 का उपयोग किस लिए है?

एमपी समग्र शिक्षा का उपयोग विद्यालय द्वारा किया जाता है। इसके द्वारा विधालय में पढ़ रहे सभी छात्रों की Student Mapping की जाती है। जैसे छात्रों के अड्मिशन डेट, आधार कार्ड, फॅमिली इनकम, वर्ग, उम्र, मार्क्स-ग्रेड। इन सभी डाटा को सरकार द्वारा उपयोग में लिया जाता है। इससे सरकार स्टूडेंट के लिए योजना लाने में सक्षम बनती है।

2 thoughts on “MP Shiksha Portal 2.0: छात्रवृत्ति योजना, स्टूडेंट मैपिंग, Login

  1. apne mp shiksha portal ke liye kafi kuchh likha hai mujhe lgta hai ki aap ak samajsevi bhi hai jo logo ko itne achhe article ko hm tk pahuchate hain aap bahut hi achha kaam kr rhe hain iske liye dhanywaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *