AePDS MP 2023: Ration Card RC Details एवं Status चेक करें

4.5/5 - (2 votes)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए AePDS Portal 2022 शुरू किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा यह वेबसाइट संचालित की जा रही है।

इसे Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और राशन बांटने वाले suppliers दोनों ही के लिए यह वेबसाइट लाभकारी है।

AEPDS एक इलेक्ट्रॉनिक विधि है। इसके माध्यम से राशन कार्ड Supplier अपने ग्राहक का Biometric Verification करता है।

इससे राशन बांटने में होने वाली धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से बचा जा सकता है। आज के इस लेख में किसी पोर्टल की विशेषताओं पर चर्चा करेंगे।

आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रयोग करके मध्यप्रदेश राज्य में राशन वितरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

AePDS Madhya Pradesh Portal 2023

जैसा कि पहले ही बचाया जा चुका है AePDS की full form “Aadhar enabled Public Distribution System” है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसे राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है।

सरकार का यह कदम सरकार को पारदर्शी बनाता है और नागरिकों का सरकार पर और विभाग पर भरोसा बढ़ाता है।

इस पोर्टल पर ग्राहक यह देख सकते हैं कि इस महीने कौन से खाद्य सामग्री बटेगी।

इसके साथ ही यह भी देख सकते हैं कि खाद्य सामग्री का भंडार कितना उपलब्ध है।

ग्राहक अपने राशन कार्ड की डिटेल भी इस वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इसके साथ ही ग्राहक यह भी देख सकते हैं कि उनके राशन कार्ड के नाम पर किस वक्त राशन बांटा गया है।

इस प्रकार यह वेबसाइट राशन कार्ड और राशन वितरण से संबंधित जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करती है।

Also Read:

MP AePDS का उद्देश्य 

निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्य प्रदेश की इस पहल के उद्देश्यों को समझना ज्यादा आसान हो जाएगा।

  • यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसका प्रयोग करने के लिए यूज़र को किसी डिपार्टमेंट जाने की जरूरत नहीं। सरकार द्वारा नागरिकों को घर बैठे ही राशन कार्ड से संबंधित जानकारियां प्रदान करना।
  • ग्राहकों को राशन कार्ड के वितरण के आंकड़े जैसे, Supplier के पास कितना Stock है, विभिन्न कार्ड धारकों को किस दर पर राशन प्रदान किया जा रहा है, राशन में क्या-क्या मिलेगा, किन क्षेत्रों में राशन  बट चुका है इत्यादि की जानकारी प्रदान करना।
  • सरकारी विभाग के कार्य को ऑनलाइन माध्यम से जनता तक पहुंचा कर पारदर्शी बनाना।
  • इससे जनता और कर्मचारियों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ता है।
  • राशन के वितरण में होने वाले भ्रष्टाचार को कम करना।
  • नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने जिले और अपने क्षेत्र के वितरक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस प्रकार नागरिकों को खाद्य सामग्री के भंडार और बटने सभी की जानकारी समय पर प्राप्त होती रहती है।
  • आधार कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को राशन प्रदान किया जाता है।
  • इससे गलत व्यक्ति को राशन देने से बचा जा सकता है।
  • इसके साथ ही केवल लाभार्थी को ही सरकार का यह लाभ प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू कर दी गई है।

AePDS Portal पर उपलब्ध सेवाएं

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किस ऑनलाइन पोर्टल पर बहुत सारी सेवाएं उपलब्ध है। इनमें से कुछ सेवाएं ऐसी हैं जो ग्राहकों यानी आम नागरिकों से संबंधित हैं।

जबकि अधिकतर सेवाएं ऐसी भी हैं जो राशन कार्ड Supplier या इस चैन से जुड़े लोगों से संबंधित हैं।

यहां पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए लॉग इन करने की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

हम कुछ विशेष सुविधाएं नीचे चर्चा कर रहे हैं और उनका उपयोग करना भी साथ ही साथ आपको बता रहे हैं।

Check PMGKAY Report

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana जिसे PMGKAY भी कहा जाता है। एक केंद्र सरकार की योजना है।

आप सभी को इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले राशन के अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा भी राशन दिया जा रहा है।

कोरोना काल में लॉकडाउन के अंतर्गत यह योजना शुरू करी गई थी।

हालांकि दिसंबर 2022 तक सरकार द्वारा यह योजना विस्तारित कर दी गई है।

PMGKAY संबंधित खाद्य सामग्री की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित विधि को अपना आइए:

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की AePDS वेबसाइट पर जाइए।
  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर Report के सेक्शन में सबसे ऊपर PMGKAY का लिंक दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस प्रकार आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए संबंधित महीना और साल चुनना है।
ration card list
  • अब आप सर्च के लिंक पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस प्रकार आपके सामने प्रत्येक जिले के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित आंकड़े को दिखा दिया जाएगा।
  • यदि आप केवल अपने जिले का आंकड़ा चाहते हैं तो अपने जिले के ऊपर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद केवल आपके जिले से संबंधित इस योजना के आंकड़े दिखाए जाएंगे।

 यहां आपको प्रत्येक कार्ड धारक के अनुसार उसको मिलने वाले गेहूं और चावल का आंकड़ा दे दिया जाता है.

Details Transaction Check at AePDS MP

इस रिपोर्ट के माध्यम से आप ही जान सकते हैं कि मध्यप्रदेश में किस जिले में संबंधित महीने के अंतर्गत कुल ट्रांजैक्शन किए गए हैं।

यानी कितना सामान वितरित हुआ है।

यहां आप यह देख पाएंगे कि आपके जिले में कितने राशन कार्ड हैं और किसी विशेष महीने में कितने राशन कार्ड धारकों ने राशन लिया है।

इसके लिए आप निम्नलिखित विधि को अपनाइए:

  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश EPOS https://epos.mp.gov.in/ की वेबसाइट पर जाइए।
  •  यहां आपको Detailed Transaction के लिंक पर क्लिक करना है।
  • हमें इसका चित्र नीचे भी दिखा रहे हैं।
aepds madhya pradesh
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको एक तिथि चुननी है।
  •  इसके पश्चात आप उस दिन तक हुए ट्रांजैक्शन की डिटेल देख सकते हैं।
  • यहां आप यदि अपने जिले से संबंधित ट्रांजैक्शन डिटेल देखना चाहते हैं तो अपने जिले के ऊपर क्लिक करें।
  •  इसके पश्चात आपके जिले के जितने भी राशन कार्ड दफ्तर है उनकी डिटेल आ जाएगी।
  •  जो राशन कार्ड दफ्तर आपके क्षेत्र के अंतर्गत आता है उसके ऊपर क्लिक कीजिए।
  • इसके पश्चात उस क्षेत्र के उन सभी डीलर की सूची आ जाएगी जो राशन का वितरण करते हैं।
  • आप अपने संबंधित राशन मित्र की सूची में जानकारी ढूंढ कर आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Ration Card Status Check Online (RC Details AePDS MP )

मध्य प्रदेश के नागरिक अपना नाम राशन कार्ड की लिस्ट में चेक करने के लिए निम्नलिखित तरीके को अपनाएं:

  • सबसे पहले आप ऊपर बताए गए विधि के अनुसार AePDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको RC Details के लिंक पर क्लिक करना है।
MP Ration Card Status Check Online
  • आपको जिस भी महीने की राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त करनी है उस महीने का चयन करें।
  • इसके पश्चात Year चुनिए।
  • अब आपको अपना राशन कार्ड नंबर आगे दिए गए RC No मे लिखना है।
  • यह प्रक्रिया पूरी करने के पश्चाताप सम्मिट के बटन पर क्लिक कर ले।
  • इसके पश्चात स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड से संबंधित जानकारी दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि इस जानकारी में आपको यह बताया जाएगा कि जिस महीने का आपने चयन किया है।

उस महीने में आप को राशन मिला या नहीं।

इसके अतिरिक्त आप यह भी देख पाएंगे कि आपने किसी विशेष महीने में राशन की कौन सी खाद्य सामग्री प्राप्त की थी।

FPS Status Check करें 

FPS की फुल फॉर्म Fair Price Shop होती है।

यह सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक ऐसी दुकान होती है जहां से आप राशन कार्ड दिखाकर सरकारी सब्सिडी से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार प्रत्येक FPS को लाइसेंस देती है। आप सरकारी राशन इन दुकानों के अतिरिक्त और कहीं से प्राप्त नहीं कर सकते।

इनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित विधि को अपनाइए:

  • EPOS MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • यहां आपको FPS status का लिंक देखने को मिल जाएगा।
  • हम नीचे चित्र के अनुसार भी इस लिंक को को दर्शा रहे हैं।
AePDS FPS Card Status
  • उसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको अपने FPS की FPS ID लिखनी है।
  • अगर आपको यह आईडी मालूम नहीं है तो आप अपना राशन कार्ड के ऊपर भी इसे देख सकते हैं।
  • इसके पश्चात आप सर्च के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आप आसानी से देख पाएंगे कि आपके FPS का क्या स्टेटस है:

AePDS से संबंधित प्रश्नों के उत्तर

AePDS MP क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह ऑनलाइन पोर्टल है। Aadhar enabled Public Distributed System के माध्यम से राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

Epos MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना राशन कार्ड नंबर को लिखकर राशन कार्ड से संबंधित अपनी जानकारियां चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

X
Ladli Bahan Yojana 2023: महिलाओ को 5 साल तक हर महीने 1000 रूपए PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number से चेक करें [2023] Budget 2023-2024: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? PM Kisan Yojana की 13वी क़िस्त आ रही है, जानें आप कैसे अपना रु 2000 चेक करें UP Kisan Karj Mafi News: उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी