MP e Uparjan Slot Booking 2023 24: किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग – गेहू बिक्री के लिए Slot Book करे

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP e Uparjan Slot Booking: आज हमने MP e Uparjan Slot Booking 2023 24 की विस्तार से जानकारी प्रदान की है। यदि आप मध्यप्रदेश के किसान है एवं आप अपना उपज MSP पर बेचना चाहते है तो आपको यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।

रबी फसल की खरीदी 25 मार्च के बाद से आरंभ हो जाएगी और 25 मई 2023 तक की जायेगी। सभी किसान को अपने गेहू को SMS प्राप्त होने के बाद उपार्जन केंद्र पर लेजाकर बेचना होगा।

इस लेख में हमने किसान को वे सभी जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है जिससे वे एक जागरूक, अपने उपज की कीमत समझ सके तथा लाभ प्राप्त कर सके।

इस लेख का मकसद MP e Uparjan Slot Booking 2023-24 Rabi की जानकारी देना है लेकिन हमने इस प्रक्रिया से पहले किसानो को किन-किन बातो की जानकारी होनी चाहिए उसकी भी जानकारी दी है।

चूँकि Slot Booking केवल एक प्रोसेस है जो आप तुरंत जान जाएंगे परन्तु उससे पहले के आवश्यक बातो को जानकर आप सही से अपनी फसल की स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।

MP Procurement एवं Uparjan क्या है

MP Procurement एवं Uparjan का अर्थ काफी सरल है। Procurement एक इंग्लिश शब्द है जिसका मतलब “खरीदना” होता है। Uparjan एक हिंदी शब्द है जिसका मतलब “कमाई” होता है।

कृषि में Procurement एक खरीद प्रक्रिया है जिसमे सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी द्वारा किसानो के पैदावार उपज अनाज को खरीदा जाता है।

आप मंडी का नाम सुने हो तो जानते होंगे कि किसान अपनी उपज को यही बेचकर उपार्जन प्राप्त करते है। इसके लिए उन्हें मंडी पहुंचकर उपज बेचना होता है जिसके लिए एक “Selling Chain” में जाना पड़ता है।

किसानो के मंडी में बिक्री के दौरान कई बिचौलियों के कारण उन्हें अच्छा लाभ नहीं हो पाता है। इसलिए सरकार द्वारा राज्य भर Procurement Center बनाये गए है। इसे सरकारी मंडी एवं उपार्जन केंद्र भी कहा जाता है।

इन Procurement की मदद से सरकार किसानो को फसल बिक्री के लिए एक गारंटी बाजार तैयार करती है। साथ ही Minimum Support Price (MSP) अर्ताथ न्यूनतम समर्थन मूल्य भी तय करती है जिससे उनकी उपज की उचित कीमत प्राप्त हो।

बीच में सरकार द्वारा MSP के साथ Private Procurement को जोड़ा जा रहा था परन्तु इसे हटा दिया गया। क्योंकि इससे खरीद बिक्री में सुविधा बढ़ती परन्तु किसानो को उनके उपज के लिए कम कीमत प्राप्त होने के चान्सेस बढ़ जाते।

अब आप बेजिझक MSP पर अपने उपज बेच सकते है। सरकार ने खरीद बिक्री की सुविधा बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाये है इससे बिचोलियो (Middle Man) को भी खत्म किया जा सकता है।

MP e Uparjan Portal 2024

सरकार द्वारा कृषि उपज खरीद को सुचारु, शीघ्र एवं पारदर्शी बनाने के लिए eProcurement प्रारम्भ किया गया। इसके अंतर्गत किसान ऑनलाइन अपने उपज के लिए Slot Booking कर Date तय कर बेच सकते है।

इसी प्रणाली को मध्य प्रदेश सरकर द्वारा MP e Uparjan Portal के नाम से चलाया जाता है। चूँकि किसान यहाँ अपनी उपज को उचित मूल्य पर बेच कर कमा सकते है इसलिए इसका नाम उपार्जन रखा गया है।

इस MP e Uparjan Portal से किस तरह किसानो को लाभ मिल रहा है उसकी विस्तार से जानकारी हमने इस लेख में बता रखा है।

MP e Uparjan Portal द्वारा 6 चरण में फसल बेचकर रकम के साथ पावती पर्ची भी पा सकते है।

  1. e-Uparjan पंजीकरण
  2. सन्देश द्वारा खरीदी जानकारी देना जना
  3. उपार्जन केंद्र से किसान की खरीदी
  4. खरीदे गए अनाज का परिवहन
  5. परिवहन किये गए अनाज का गोदाम में संग्रहण
  6. किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान

MP e Uparjan Portal Slot Booking 2024

यहां हम आपको Slot Booking को APMC Mandi एवं Uparjan Portal दोनों की सहायता से बताएंगे। आप इस तुलना से समझ जाएंगे कि आपको अपना फसल कहां बेचना चाहिए।

फसल की APMC मंडी में बिक्री

  • कटाई: सबसे पहले किसान अपने फसल की कटाई करते है एवं उसे अपने नजदीकी APMC Mandi में लाते है।
  • मंडी में प्रवेश: अब किसान मंडी में प्रवेश करते है एवं एक कमिशन एजेंट (Arhatiya) के द्वारा किसान पंजीकरण किया जाता है। आढ़तिया किसान के फसल का मंडी में प्रदर्शन, बुनियादी सफाई और छंटाई, नीलामी करना और किसानों को भुगतान करना आदि कार्य करते है तथा किसान से बिक्री का 2-3% कमिशन लेते है। इसी दौरान फसल की मंडी में Slot Booking की जाती है।
  • नीलामी: फसल की नीलामी (Auction) व्यापारियों की उपस्थिति में की जाती है, जो उपज के लिए बोली लगाते हैं। नीलामी का संचालन Dami or Neelamkarta द्वारा किया जाता है। कई बार स्वयं आढ़तिया द्वारा भी यह किया जाता है।
  • बिक्री: अधिक Bid करने वाला व्यापारी फसल को खरीदते है। व्यापारी नीलामकर्ता से फसल खरीदते है। इसमें नीलकर्ता द्वारा किसान को Vikray Parchi/sale slip (J-Form) दिया जाता है तथा व्यापारी को Auction Sale Invoice (I-Form) दिया जाता है।
  • भुगतान: व्यापारी दामी को भुगतान करता है, जो बदले में किसान को भुगतान करता है। यह भुगतान पर चेक या इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण के माध्यम से किया जाता है।

फसल की e Uparajan द्वारा बिक्री

किसानो के फसलों की बिक्री के प्रक्रिया eUparjan द्वारा सुधारा, सरल, पारदर्शी बनाया गया है। मंडी सिस्टम से अलग होता है। यहां आप MSP (गारंटी मूल्य) पर बिक्री की सुविधा मिलती है।

इससे आपको पता होता है कि किस उपज में न्यूनतम कितना बिक्री होगा। इससे मंडी सिस्टम में कमाई में हो रहे कटौती में राहत मिलती है। बिचौलियों को हटा दिया जाता है।

  • कटाई: किसान कटाई कर अपने फसल को स्टोर करते है।
  • किसान पंजीकरण: फसल को बेचने के लिए किसान आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता के साथ अपना eUparjan Portal Online Panjiakaran करते है। इससे उन्हें आढ़तिया पर निर्भर नहीं होना पड़ता है।
  • स्लॉट बुकिंग: आपको ऑनलाइन ही अपने फसल के लिए Online Slot Booking करना होता है। आपको फसल की सभी जानकारी प्रदान करनी होती है प्रकार, सफाई, स्टोरेज टाइम, वजन आदि। आप इसी दौरान अपने लिए सुचारु Date भी तय कर सकते है। नजदीकी उपार्जन केंद्र को चुना जाता है।
  • SMS Alert: पोर्टल द्वारा आपको खरीद समय के लिए SMS Alert प्रदान किया जाता है।
  • बिक्री: अब आप फसल उपार्जन केंद्र पर ले जाते है। चूंकि आप इसे सीधे सरकार को समर्थन मूल्य पर बेच रहे है इसलिए किसी प्रकार की नीलामी नहीं होती है। आपका फसल खरीद लिया जाता है।
  • भुगतान: फसल खरीदने के एक सप्ताह के अंदर रकम आपके बैंक अकाउंट में प्रदान किया जाता है साथ ही आपको पावती पर्ची भी दी जाती है।

MP e Uparjan Slot Booking 2023-24 में शामिल फसल

आप अपना फसल बेचना चाहते है तो आपको Slot Booking में शामिल फसलों की जानकारी होनी चाहिए तथा उनके MSP मूल्य की भी जानकारी होनी चाहिए।

जब भी Rabi अथवा Kharif Season आता है तो सरकार द्वारा MSP रिलीज़ किया जाता है। यहाँ हमने मध्यप्रदेश के लिए Latest MSP की जानकारी दी है।

अपने किसी फसल के स्लॉट बुकिंग से पहले उसका न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य जाने।

रबी फसल

रबी फसलRecommened Price (रु क्विंटल) Fixed Price (रु प्रति)
गेहूँ21252125
जौ17351735
चना53355335
दाल (मसूर)60006000
रेपसीड / सरसों54505450
कुसुम56505650

खरीफ फसल एवं उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य सूचि (MSP 2022-23 Kharif)

खरीफ फसलRecommened Price (रु क्विंटल) Fixed Price (रु प्रति)
धान common21252125
धान (एफ)/ग्रेड ‘ए’17351735
ज्वार-हाइब्रिड53355335
ज्वार-मालदंडी60006000
बाजरे54505450
मक्का56505650
रागी35783578
तूर (अरहर)66006600
मूंग77557755
उड़द66006600
मूंगफली58505850
सूरजमुखी के बीज64006400
सोयाबीन काला
सोयाबीन पीला43004300
तिल78307830
नाइजरसीड72877287
मीडियम स्टेपल कॉटन ^60806080
लंबा स्टेपल कॉटन ^^63806380

MP e Uparjan 2023 24 Slot Booking ऑनलाइन Rabi Gehu के लिए कैसे करे

किसानों के Rabi Fasal के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए MP Gehu Slot Booking एवं Panjiyan 2023-24 की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है।

इस रबी सीजन में सरकार द्वारा MSP पर लगभग 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। इसे सुचारु बनाने के लिए सरकार द्वारा राज्य के 3480 उपार्जन केंद्र को चालू किया गया है।

जो भी किसान अपना गेहू सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते है उन्हें MP Gehu Slot Booking करना होता। यह प्रक्रिया दो चरण में होती है।

चरण 1: रबी गेहू पंजीयन करना

  • आपको सबसे पहले MP e Uparjan Kisan Registration करना होगा। यदि आप पहले रजिस्टर है तो आपको अपना पंजीयन Renew करना होगा।
  • इसके लिए आप mpeuparjan.nic.in जाए।
  • होमपेज पर किसान पंजीकरण का ऑप्शन प्राप्त होगा।
  • वहां आप फॉर्म भरकर यह कार्य पूरा कर सकते है।
  • आप हमारे इस लेख की मदद से भी Gehu Panjiyan कर सकते है।

चरण2: किसान गेहू स्लॉट बुकिंग करे

  • यदि आपने अपना किसान पंजीकरण कर लिया है तो अब आप Slot Booking कर सकते है।
  • आपको एक Kisan Code प्राप्त हुआ होगा।
  • इसी के जरिये आप बुकिंग कर सकते है।
  • सबसे पहले आप इस Slot Booking Link पर जाए mpeuparjan.nic.in/WPMS2023/MainPage.aspx
  • होमपेज पर आपको किसान स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने गेहू नयी स्लॉट बुकिंग फॉर्म ओपन होगा।
  • इसमें आपको ये तीन जानकारी दर्ज करनी होगी:
    • जिला चुने
    • किसान कोड
    • कॅप्टचा कोड
  • अब आप Send OTP पर क्लिक करे।
  • आपको OTP प्राप्त होगा।
  • अब आप इसे वेरीफाई करे।
  • इसके बाद आप बुकिंग के अंतिम स्टेप में पहुंचेंगे।
  • यहां एक कैलेंडर ओपन होगा।
  • आप डेट चुने।
  • इसके बाद आपको उस डेट पर उपलब्ध उपार्जन केंद्र की लिस्ट मिलेगी।
  • एक केंद्र चुने।
  • अब आप दूसरे पेज पर जाएंगे। वहां आपको अपना गेहू बिक्री सम्बन्धित जानकारी जैसे प्रकार, वजन आदि देना होगा।
  • इसके बाद आप Submit करे।
  • आपको Booking Slip मिलेगा। उसे डाउनलोड करे ले।

FAQs: MP e Uparjan Slot Booking

किसान गेहू चना की स्लॉट बुकिंग कब तक कर सकते है?

किसान गेहू चना की स्लॉट बुकिंग सीजन के दौरान कभी भी कर सकते है। आप केवल इस बात का ध्यान रखे की आपके लिए उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बचा हो।

MP e Uparjan 2023 24 Slot Booking Rabi के लिए क्या आवश्यक है?

MP e Uparjan 2023 24 Slot Booking Rabi के लिए सबसे अधिक आवश्यक किसान पंजीकरण एवं रीन्यू करना है। इसके बिना आप स्लॉट बुकिंग नहीं कर सकते है।

eUparjan Portal पर स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख क्या है?

eUparjan Portal पर स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख नहीं होती है। आप सीजन के दौरान कभी भी गेहू पंजीयन कराकर अपना फसल बेच सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *