एमपी रोजगार पंजीयन 2024: MP Rojgar Panjiyan (Register & Renewal)

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Rojgar Panjiyan Portal: मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल एक Employment Exchange Portal है जो राज्य के युवाओ को कई Employer के साथ जोड़ती है जिससे आप Job पा सके।

Rojgar Portal आपको 53 जिला रोजगार कार्यालय (Employer Exchange) से जोड़ता है जिससे आपके Application से Job पाने की संभावना बढ़ जाती है।

इस एमपी रोजगार पोर्टल पर 40,45,023 तक रोजगार ढूंढ रहे युवा पंजीकृत है। हर वर्ष के अंतराल में पंजीकृत आवेदक को Renewal भी करन होता है।

आज के इस लेख में हमने MP Rojgar Panjiyan Portal की जानकारी, Registration कर Account कैसे बनाए, Login तथा Job Apply कैसे करे तथा मासिक Renewal आदि सभी दी है।

MP Rojgar Panjiyan 2024

नाम MP Rojgar Panjiyan 2024
राज्य MP
रजिस्ट्रशन ऑनलाइन
लॉगिंन online
update 2024
आधिकारिक वेबसाइट mprojgar.gov.in

PEB MP Online 2024 Exam Form, Admit Card & Result (MPESB)

MP Rojgar Panjiyan Kaise Kare 2024 @mprojgar.gov.in

यदि आप जॉब की अवसर ढूंढ रहे है तो आप एमपी रोजगार पंजीयन करने के लिए इन सभी स्टेप को फॉलो करे।

Step1: Rojgar Panjiyan पर Sign Up करे

rojgar panjiyan
  • अब आप इस पेज पर Sign Up पर क्लिक करे।
rojgar panjiyan sign up
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा।
  • यहां आपको ये सभी जानकारी भरनी होगी:
    • First Name (नाम)
    • Last Name (उपनाम)
    • Mobile No. (मोबाइल नंबर)
    • Email (ईमेल)
  • Password दर्ज कर पुनः Confirm Password करे।
  • आपको OTP प्राप्त होगा उसे Verify करे।
  • अंत में Accept Terms & Condition पर सही करे तथा Register पर क्लिक करे।
mp rojgar registration

Step2: Rojgar Panjiyan Login करे

  • अब आपको Panjiyan के लिए Login करना होगा।
  • इसके लिए पुनः होमपेज पर जाकर पंजीयन | लॉगिन पर क्लिक करे।
mp rojgar panjiyan login
  • यहां आपको अपना Mobile No एवं Password दर्ज करे।
  • Captcha Code को Verify कर सबमिट करे पर क्लिक करे।
  • आप लॉगिन होकर Dashboard पर पहुंचेंगे।

Step3: अपना Panjiyan Form पूरा करे

  • अब आपको अपना पंजीयन करने के लिए Profile बनाना होगा।
  • इसके लिए आपको ये सभी जानकारी भरनी होगी:
  • व्यक्तिगत जानकारी
    • क्या आवेदक मध्य प्रदेश का मूलनिवासी है?
    • पूरा नाम
    • पिता/पति का नाम
    • लिंग
    • विवाहित स्तिथि
    • जन्म तिथि
    • आयु
    • आवेदक का धर्म
    • श्रेणी
    • पसंदीदा क्षेत्र (Skill)
  • आवेदक/आवेदिका का वर्तमान पता
    • क्षेत्र का प्रकार: शहरी/ग्रामीण
    • जिला
    • रोजगार कार्यालय
    • लोकल बॉडी
    • वार्ड
    • पिनकोड
    • पता
  • आवेदक/आवेदिका से जुड़ी अन्य जानकारी
    • क्या आवेदक / आवेदिका निःशक्तजन है? Oहाँ/Oनहीं
    • क्या आवेदक / आवेदिका पूर्व या वर्तमान में किसी संस्था में कार्यरत हैं? O हॉ O नहीं
  • इसके बाद आपको Save करना होगा तथा Educational Details भरना होगा।
  • शिक्षा सम्बन्धी जानकारी
    • योग्यता स्तर
    • योग्यता
    • विषय समूह
    • उत्तीर्ण वर्ष
    • विषय
    • डिवीजन
  • अतिरिक्त योग्यता जोड़े पर क्लिक कर आप Class 10, 12, Degree, Post Gradute, Masters, PhD तक योग्यता जोड़ सकते है।
  • Final Save करे।

Step4: Next Renewal देखे तथा अपना Panjiyan Card Print करे

  • अब अंत में आपको अपना Next Renewal चेक करना है।
  • इसके लिए आप Dashboard से ही अपना Profile से Renewal Date देख सकते है।
mp panjiyan next renewal
  • इसके बाद आपको अपना Identity Card प्रिंट करना होगा।
  • इसके लिए Print बटन पर क्लिक करे।

MP Rojgar Panjiyan Renewal रोजगार नवनीकरण कैसे करे

आपने अपना Rojgar Panjiyan करा लिया है लेकिन आप अपनी कई जानकारी जैसे Qualification, Address, Mobile No आदि में बदलाव करना चाहते है तो आपको Renewal कराना होगा।

MP Rojgar Renewal Update 

>माह जून 2023 में जिन आवेदकों का नवीनीकरण होना था एवं नवीनीकरण नहीं कर पाए है वे 31 अगस्त 2023 तक नवीनीकरण कर सकते हैं। 

>माह मई 2023 में जिन आवेदकों का नवीनीकरण होना था एवं नवीनीकरण नहीं कर पाए है वे 31 जुलाई 2023 तक नवीनीकरण कर सकते हैं। 

Rojgar Panjiyan Renewal के लिए आप इन सभी स्टेप को फॉलो करे:

Step1: Rojgar Panjiyan Login करे

  • अब आपको Panjiyan के लिए Login करना होगा।
  • इसके लिए पुनः होमपेज पर जाकर पंजीयन | लॉगिन पर क्लिक करे।
  • यहां आपको अपना Mobile No एवं Password दर्ज करे।
  • Captcha Code को Verify कर सबमिट करे पर क्लिक करे।
  • आप लॉगिन होकर Dashboard पर पहुंचेंगे।

Step2: Service से Renewal Form को चुने एवं पूरा भरे

  • अब आप Renewal Form के लिए “पुराने पंजीयन का नवनीकरण/अपडेट करे” ऑप्शन को चुने।
  • अपना पंजीयन क्रमांक दर्ज करे थी Verify करे।
  • आप पंजीयन खोजे पर क्लिक कर यह नंबर ढूंढ सकते है।
  • पंजीयन के सामान ही सभी जानकारी को भरे जैसे:
    • व्यक्तिगत जानकारी
    • आवेदक/आवेदिका का वर्तमान पता
    • आवेदक/आवेदिका से जुड़ी अन्य जानकारी
    • शिक्षा सम्बन्धी जानकारी
  • ये सभी जानकारी भरने के बाद Final Update पर क्लिक करे।
  • अपना Panjiyan Card Download करे।

MP Rojgar Employment Exchange Office

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार राज्य में अब 53 रोजगार कार्यालय संचालित हैं।

इनमें 51 जिला रोजगार कार्यालय हैं।

  • जबलपुर में, विशेष रूप से विकलांग लोगों के लिए एक नौकरी कार्यालय चलाया जाता है।
  • उज्जैन में एक कोचिंग एवं मार्गदर्शन केन्द्र (एससी/एसटी) स्थापित किया गया है।
  • राज्य की राजधानी भोपाल में रोजगार निदेशालय है, जबकि जबलपुर में निदेशालय का विस्तार काउंटर है।

MP Rojgar Panjiyan की विशेषता एवं लाभ

एमपी रोज़गार पोर्टल पर, नौकरी खोजकर्ता एक प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और अपनी योग्यता और प्राथमिकताओं के आधार पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नियोक्ता (नौकरी प्रदाता) नौकरी की रिक्तियां पोस्ट कर सकते हैं और योग्य आवेदकों की तलाश कर सकते हैं जो उनके मानदंडों को पूरा करते हों।

इसके अतिरिक्त, पोर्टल रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी पहलों और पहलों पर विवरण प्रदान करता है।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने और राज्य में अधिक प्रभावी और पारदर्शी रोजगार प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल प्रदान करती है।

पोर्टल करियर और व्यावसायिक कोचिंग में भी सहायता प्रदान करता है।

Key Highlights Of MP Rojgar Portal

पोर्टल का नाम मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल
उद्देश्यजॉब चाहने वाले तथा देने वाले को जोड़ता है Link Employer & Job Seeker
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा जो जॉब की तलाश में है।
कुल पंजीकृत युवा40,46,881
कुल नवीन पंजीयन13,84,858
पंजीयन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmprojgar.gov.in

एमपी रोजगार पंजीयन की पात्रता

एमपी रोजगार पंजीयन के लिए आपको इन पात्रता को फॉलो करना होगा:

  • आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी है।
  • आप जॉब की खोज में है।
  • आपकी उम्र 18 वर्ष अथवा उससे अधिक है।
  • आप 10वी पास है।
  • आपने एक क्षेत्र में स्किल प्राप्त की है।

MP रोजगार पंजीयन आवश्यक दस्तावेज

एमपी रोजगार पंजीयन फॉर्म भरने के लिए आपके पास ये सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • जॉब एक्सपीरियंस लेटर (ऑप्शनल)

FAQs MP Rojgar Portal

एमपी रोजगार पोर्टल क्या है?

एमपी रोजगार पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो आपको किसी रोजगार प्रदान करने वाले कंपनी से जोड़ता है। इससे आप जॉब पाने का अवसर पा सकते है।

क्या एमपी रोजगार पंजीयन फ्री है?

हाँ। एमपी रोजगार पंजीयन फ्री है।

क्या एमपी रोजगार पंजीयन से जॉब प्राप्त हो जाती है?

एमपी रोजगार पंजीयन कर रोजगार पाने वालो की संख्या का Data सरकार द्वारा प्रदान नहीं किया गया है। लेकिन इस पोर्टल पर अब तक 40,46,881 युवा पंजीकृत हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *