CG Godhan Nyay Yojana 2023: छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना – आवेदन, लाभ व पात्रता Online App

CG Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023, क्या है, शुरुआत कब हुई, पंजीयन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ, लाभार्थी, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल ऐप, ताज़ा खबर (CG Godhan Nyay Yojana in Hindi) (Kya hai, Launch Date, Online Registration Form

CG Godhan Nyay Yojana 2023 को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 20 जुलाई 2020 को किसानो तथा पशु पालन करने वाले को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गाय पालने वाले किसानो से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा। योजना के तहत पशुपालक से ख़रीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद (केंचुआ खाद) बनाने के लिए करेगी।

योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार गायो के सुरक्षा लिए भी कार्य कर रही है।

आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, पात्रता आदि की जानकारी आप इस लेख में पढ़ सकते है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023

राज्य शासन द्वारा गौठान में गोबर क्रय करते हुए संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार करने हेतु ‘गोधन न्याय योजना’ का प्रारंभ छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्व ‘हरेली’ (दिनांक 20 जुलाई, 2020) से किया गया था।

योजना को क्रियान्वनित कर सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देकर, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नये अवसर प्रदान कर, गौपालन एवं गौ-सुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ-साथ पशुपालकों को आर्थिक लाभ प्राप्त कराया जा रहा है ।

आगामी वर्षों में नवीन गौठानों की स्थापना के साथ-साथ योजना का विस्तार भी आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

  • पशुपालकों की आय में वृद्धि ।
  • पशुधन की खुली चराई पर रोक।
  • जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा एवं रासायनिक उर्वरक उपयोग में कमी |
  • खरीफ एवं रबी फसल सुरक्षा एवं द्विफसलीय क्षेत्र विस्तार।
  • स्थानीय स्तर पर जैविक खाद की उपलब्धता।
  • स्थानीय स्व सहायता समूहों को रोजगार के अवसर ।
  • भूमि की उर्वरता में सुधार।
  • विष रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता एवं सुपोषण।

CG Berojgari Bhatta Yojana 2023: अप्रैल से ₹2500 प्रतिमाह भत्ता

गोधन न्याय योजना में कुल 487 करोड़ का आयोजन

गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हेतु कुल Recurring Expenses रू 332.68 करोड़ तथा प्रथम 2 च्रक हेतु Recurring Expenses रू 154.81 करोड़ इस तरह कुल रू 487.50 करोड़ की पूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी।

योजना को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गौठानों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023 (Godhan Nyay Yojana CG in Hindi)

योजना का नामCG Godhan Nyay Yojana
इनके द्वारा  शुरू की गयीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
लॉन्च की तारीक20 जुलाई 2020
लाभार्थीगाय पालने वाले पशुपालक
लाभरु 2 प्रति किग्रा पर पशुपालक गोबर बेच सकते है
उद्देश्यपशुपालको की आय में वृद्धि करना
आवेदन प्रक्रिया स्थानीय निकाय एवं ऑनलाइन एप द्वारा
आधिकारिक वेबसाइटGodhan Nyay CG State

Godhan Nyay Yojana 2023 की विशेषता

  • 13 सदस्यों के गौठान समितियों द्वारा उसी पंचायत के गांव का गोबर ख़रीदा जा सकेगा। इन समिति द्वारा समय-सारणी निर्धारित की जाती है।
  • गौठान में गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के पालक से गोबर का क्रय (Purchase) शासन द्वारा निर्धारित दर (Fix Rate) पर किया जाएगा।
  • वर्तमान में योजना अंतर्गत रू 2 प्रति किग्रा ( परिवहन व्यय सहित ) की दर निर्धारित की गई है।
  • पशुपालक गोबर को स्वैच्छिक (Voluntary) रूप से बेच सकेंगे।
  • गोबर की गुणवत्ता हाथ में उठाये जाने लायक अर्धठोस होनी चाहिए।
  • गोबर में कांच, मिट्टी, प्लास्टिक इत्यादि नहीं होना चाहिये ।
  • लाभार्थियों से गोबर ही लिया जायेगा, गोबर के कोई उत्पाद नहीं लिए जाएंगे।
  • बायोमॉस (जैविक अपशिष्ट ) स्वेच्छा से गौठानो में प्रदान किया जा सकता है। परंतु इसके लिये कोई भी राशि नहीं दिया जाएगा।
  • गौठान में रहने वाले पशुओं द्वारा उत्सर्जित गोबर गौठान के स्वत्व में होगा।
  • उसके लिये पशुपालक को पृथक से राशि नहीं दिया जाएगा।
  • गौठान में पशुओं हेतु यथासंभव हरा चारा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • खरीद के बाद गोबर को संग्रहित कर गौठान में सामान्यतः अंदरूनी क्षेत्र में निर्मित CPT (कैरिज पेड टू) में रखा जाएगा।
  • 15 से 20 दिन के उपरांत वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में उपयोग किया जाएगा।
  • ख़रीदे गए गोबर की राशि का भुगतान प्रत्येक 15 दिवस में गौठान समिति द्वारा किसानो/पशुपालको को किया जायेगा |
  • साथ ही गोबर के भार मापन हेतु कैलिबरेटेड फर्मा/तराजू का उपयोग किया जायेगा
  • गोधन न्याय योजना के इम्प्लीमेंट कर किसी भी प्रक्रिया / चरण में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति/ सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा।

CG Godhan Nyay Yojana के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पशुओ से सम्बंधित जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

CG Godhan Nyay Yojana App की मदद से Online Apply करे

आप स्थानीय निकाय पर फॉर्म भर अपना आवेदन पूरा कर सकते है।

अथवा आप इस App की सहायता से भी आवेदन कर सकते है:

CG Godhan Nyay Yojana
  • एप ओपन होगा।
  • आप एप पर सभी पूछी गयी जानकारी प्रदान करे।
  • इसके बाद आप Login हो जाएंगे।
  • आप अब Purchase Timetable एवं Price देख सकते है।

FAQs Godhan Nyay Yojana

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना क्या है ?

गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक लाभकारी योजना है जिसमे पशुपालको द्वारा गोबर को उचित कीमत पर ख़रीदा जाता है।

गोधन न्याय योजना में गोबर को कितने रकम में ख़रीदा जाता है?

रु 2 प्रति किग्रा

योजना में आवेदन कैसे किया जाता है?

इस योजना में आवेदन स्थानीय निकाय एवं ऑनलाइन Godhan Nyay Yojana App से किया जाता है।

योजना में पैसा कब मिलता है?

गोधन का पैसा गोबर के बिक्रय के 15 दिन में प्रदान किया जाता है।

गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana CGक्या है?

गोबर की खरीदी कर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू की गई योजना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *