Ambedkar DBT Voucher Yojana Rajasthan 2022-23

Rate this post

राजस्थान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (SJE) द्वारा Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022-23 की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत रु 2000 प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

आज के इस लेख में हमने DBT Voucher Yojana क्या है, योजना के अंतर्गत लाभ एवं पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया साझा की है।

यदि आप एक स्टूडेंट है, विद्यालय/कॉलेज अधिकारी है, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। आप लेख को अंत तक पढ़ें।

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022-23

राजस्थान यह Engineering Aspirants का Hub है। यहाँ हर वर्ष लाखो की संख्या में छात्र Jee/Neet एवं Government Jobs की तैयारी करते है।

सरकार छात्रों के लिए कई स्कालरशिप योजनाए जैसे Gargi Purushkar Yojana प्रारम्भ किया है। यह योजना छात्रों के अन्य प्रॉब्लम सोल्व करता है।

कई स्टूडेंट्स हॉस्टल में रहते है परन्तु कई स्टूडेंट को Paying Guest (PG) में रहना पड़ता है। ये PG कई बार शहर में मिलना कठिन होता है।

इसलिए राजस्थान Social Justice and Empowerment Department के द्वारा DBT Voucher Yojana 2022-23 प्रारम्भ किया है।

Ambedkar DBT Voucher Yojana

Rajasthan Paying Guest Student Scholarship Scheme Overview

योजना का नामआंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना
विभागसामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
उद्देश्यछात्रों को प्रतिमाह शिक्षा खर्च में मदद प्रदान करना
लाभार्थीपेइंग गेस्ट में रहने वाले विद्यार्थी
लाभ रकमRs. 2000 से 5000 प्रतिमाह
आवेदन विधिऑनलाइन
आवेदन अंतिम तारीख15 दिसंबर 2022
आधिकारिक वेबसाइटsjms.rajasthan.gov.in / sso id

DBT Voucher Beneficiary

राजस्थान सरकार ने पेइंग गेस्ट में रहने वाले छात्रों को हर महीने स्कालरशिप प्रदान किय जाएगा। स्कालरशिप की रकम सीधे DBT किया जाता है।

DBT का पूरा नाम Direct Beneficiary Transfer है। इसके अंतर्गत सरकार लाभ की रकम सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में प्रदान करती है।

Ambedkar DBT Yojana के अंतर्गत सभी पात्र छात्रों को हर महीने रु 2000 प्रदान किया जाता है। आपको यह रकम आवेदन के बाद 10 महीने तक प्रदान किया जाएगा।

DBT Voucher Eligibility

इस आंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थीओ को लाभ प्रदान किया जाएगा जो अपनी उच्च शिक्षा के लिए शहर में Paying Guest के तौर पर रह रहे है।

योजना के अंतर्गत General Category को लाभ से बाहर रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित वर्ग के छात्रों को शामिल किया गया है:

  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाती
  • अन्य पिछड़ा वर्ग
  • अति पिछड़ा वर्ग
  • आर्थिक पिछड़ा वर्ग
  • अल्पसंख्यक वर्ग

इन वर्गों के साथ-साथ विद्यार्थी का राजस्थान का परमानेंट नागरिक होना आवश्यक है।

विद्यार्थी ने अपने पिछले सत्र में 70% व उससे अधिक अंक प्राप्त किये है।

DBT Voucher Required Documents

इस योजना की विधि Online है। इसलिए आपको सभी Documents की प्रति होनी आवश्यक है।

  • Enrollment Number/College ID
  • Income Certificate
  • Caste Certificate
  • Aadhaar Card
  • Janaadhaar Card
  • Last Term Result
  • Bank Account Details
  • PAN Card
  • SSO ID

Ambedkar DBT Voucher Yojana Apply Online

Social Justice and Empowerment Department जिसके अंतर्गत राज्य की महत्वपूर्ण योजना Rajasthan Palanhar Yojana शामिल है, इसी विभाग ने भी Ambedkar DBT Voucher Yojana प्रारम्भ किया है।

DBT Voucher यह एक स्कालरशिप योजना है। जिसे ऑनलाइन विद्यार्थी एवं कॉलेज/यूनिवर्सिटी द्वारा प्राप्त किया जाता है।

Ambedkar DBT Voucher Apply Online Form 2022-23 को आप sjms.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते है।

परन्तु इस वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए आपके पास अपना एक SSO ID होना आवश्यक है। आप अपनी SSO ID सरलता से बना सकते है।

  • सबसे पहले SSO Portal पर जाए।
  • Register ऑप्शन से Google को चुने।
  • अपने G-Mail से ID को बनाये।
  • Login करें तथा Janadhaar जोड़े।

आप इसे हमारे SSO ID क्या है? लेख के अंतर्गत विस्तार से स्टेप-बय-स्टेप सिख सकते है।

Ambedkar DBT Voucher Apply Online Last Date

राजस्थान की सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (SJE) द्वारा प्रारम्भ किया गया है। इस योजना की घोषणा इसी सप्ताह किया गया है।

योजना के लिए आवेदन को प्रारम्भ कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन SSO Portal पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर SJE App के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 December 2022 है। इस तारीख से पहले आवेदन करना आवश्यक है।

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? [DBT Voucher Scheme Registration]

इस योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया Single Sign On Portal पर उपलब्ध है। पोर्टल पर SJE Scholarship App के द्वारा योजना का फॉर्म भरा जाता है।

आप स्वयं योजना के अंतर्गत आवेदन को निचे दी गयी प्रक्रिया से पूरा कर सकते है:

Step1: SSO Portal पर Login करें

  • सबसे पहले आप SSO Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • पोर्टल पर Register कर अपना SSO ID बनाये एवं Login करें।
  • अब आप अपना Profile अपडेट करें।
  • आप अपना Janadhaar Card Number जरूर अपडेट करें।
  • अब आप SJE Access कर सकते है।

Step2: SJE Scholarship App पर जाए

  • अब आप SSO Dashboard से SJE App ढूंढे।
  • इसके लिए आप G2C ऑप्शन को चुने।
  • आपके सामने बहुत से एप्लीकेशन लिस्ट प्राप्त होगी।
  • आप Search Bar पर आप SJE सर्च करें।
  • SJE Scholarship App प्राप्त होगा।
  • आप इस पर क्लिक करें।

Step3: SJE Scholarship Form भरें

  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको स्कीम पर अप्लाई करने की पात्रता चुने।
  • आप Student ऑप्शन चुने।
  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Registration Form ओपन होगा।
  • आप सभी पूछी गयी जानकारी भरें। अपना फोटो एवं बैंक डिटेल्स अपलोड करें।
  • अंत में Submit करें।
  • आपको Registration Number प्राप्त होगा।
  • इसके उपयोग से Status Check कर सकते है।
Ambedkar DBT Voucher Yojana Form

FAQ

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी योजना क्या है?

अम्बेडकर डीबीटी योजना एक स्कालरशिप है जो SJE Scholarship के अंतर्गत प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए प्रतिमाह 2000 प्रदान किया जाता है, जो Paying Guest में रहते है।

अम्बेडकर डीबीटी योजना की अंतिम तारीख क्या है?

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी योजना की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2022 है। आप इसके अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन SSO Portal पर कर सकते है।

Leave a Comment

X
Ladli Bahan Yojana 2023: महिलाओ को 5 साल तक हर महीने 1000 रूपए PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number से चेक करें [2023] Budget 2023-2024: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? PM Kisan Yojana की 13वी क़िस्त आ रही है, जानें आप कैसे अपना रु 2000 चेक करें UP Kisan Karj Mafi News: उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी