Palanhar Yojana Payment Status 2023: पालनहार का पैसा चेक करें

4.1/5 - (50 votes)

क्या आप Palanhar Yojana Payment Status 2022-23 चेक करने की प्रक्रिया ढूंढ रहे है, तो आप सही स्थान पर है। यहाँ हम आपको बताएँगे कि पालनहार का पैसा कब आएगा एवं आप अपना पालनहार पैसा आदि कैसे चेक कर सकते है।

आप Palanhar Payment Status पर जाए इससे पहले आप इस योजान की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जान लेनी चाहिए। यदि आपको पता हो तो आप स्किप कर सकते है।

Palanhar Yojana Payment Status 2022-23

पालनहार योजना 8 फरवरी 2005 में राजस्थान में प्रारम्भ की गयी थी। इसके द्वारा आज भी पालनहार (अनाथ एवं विकलांग बच्चो का ध्यान रखने वाला व्यक्ति) को योजना का लाभ मिलता आ रहा है।

योजना की एक विस्तार जानकारी इस लेख में आप पढ़ सकते है। इस लेख के बाद आपको किसी अन्य जानकारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह हमारे लेखो में एक लोकप्रिय लेख रह चूका है

राजस्थान पालनहार योजना के तहत राज्य के जन्म से बेघर, अनाथ (जिनके माता-पिता जा देहांत हुआ है) उन बच्चो के पालन-पोषण, स्वस्थ्य विकास एवं शिक्षा का ध्यान रखने के लिए सरकार द्वारा इनके पालनहार को आर्थिक सहायता दी जाती है।

सरकार केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, स्वयं इन सुविधा की व्यवस्था नहीं करती है। ये सभी सुविधा उन बालको का ध्यान रखने वाले सगे-संबंधी, चाचा-चाय एवं पड़ोसी आदि के द्वारा प्रदान किया जाता है।

Palanhar Yojana Payment योजना के अंतर्गत इस प्रकार तय है:

  • 5 वर्ष की आयु तक के बच्चो के लिए 500 रु प्रतिमाह
  • जब बालक विद्यालय में प्रवेश लेता है, तब से 18 आयु होने तक बालक के लिए रु 1000 का प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
  • साथ ही वस्त्र ,स्वेटर-जुते एवं अन्‍य आवश्‍यक कार्य के लिए रु2000 की धनराशि प्रति वर्ष प्रदना किया जाता है।
  • इस प्रकार लगभग एक बालक के पालनहार को प्रति वर्ष रु 10,000-15000 तक का लाभ प्राप्त होता है।
  • Palanhar Yojana Payment बालक के 18 वर्ष होने के बाद बंद हो जाती है।

NACO-National AIDS Control Organisation द्वारा ऎड्स ग्रस्त बच्चो के लिए भी पालनहार योजना को शामिल किया गया।

एड्स से प्रभावित अनाथ बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा और अन्य सामाजिक और आर्थिक जरूरतों के लिए 500/- से 1000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। 👇

योजना के अंतर्गत पालनहार कौन कहलाता है?

निराश्रित बच्चों का पालन पोषण करने वाला व्यक्ति पालनहार कहलाता है। ये पालनहार अनाथ अथवा निराश्रित बच्चो के भाई-बहन, चाचा-चाची, दादा-दादी, कोई रिश्तेदार या फिर कोई परिचित व्यक्ति होता है।

योजना का नामपालनहार योजना
प्रथम राज्यराजस्थान सरकार
कब प्रारम्भ हुआ8 फरवरी 2005
लाभार्थीराज्य के अनाथ बच्चे/ पालनहार
Palanhar Yojana PDF FormDownload Here
उद्देश्यसंसाधन वंचित बच्चो का विकास
ऑफिसियल वेबसाइटsje.rajasthan.gov.in

पालनहार का पैसा कब आएगा, कैसे जाने?

Palanhar Yojana का Payment हर महीने बच्चे के पालनहार के बैंक खाता में DBT के माध्यम से आता है। इस योजना में कई सारे बदलाव किये गए एवं लगातार योजना में लाभार्थी को जोड़ा गया है।

यदि आपने ने पहली बार योजना में आवेदन किया है, एवं आप जानना चाहते है “पालनहार का पैसा कब आएगा?” तो आपको आवेदन के बाद पहले महीने के अंत में पता कर सकते है।

आपको SMS के द्वारा Palanhar Payment Notification, अपने Bank Passbook Print एवं ATM के द्वारा चेक कर सकते है।

आप एक सरल तरीका जो बताता है कि आपको योजना का लाभ मिलेगा अथवा नहीं। इसलिए आपको अपना Palanhar Yojana List देखना चाहिए।

आप इसे यहाँ देख सकते है।

  • सबसे पहले आप JanSoochna Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर आप Search पर “Palanhar” लिखकर सर्च करें।
  • आपके सामने पालनहार योजना के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेगा।
  • आप Palanhar Yojana and Beneficiaries Information (Beneficiaries List) के विकल्प पर क्लीक करें।
  • अब आपको इन सभी फील्ड को चुनकर “खोजे” पर क्लिक करें।
    • क्षेत्र का प्रकार (शहरी/ग्रामीण)
    • जिला
    • भुगतान वर्ष का चयन करें
    • पंचायत समिति
    • ग्राम पंचायत
  • अब आपको लाभार्थी लिस्ट देख सकते है।
  • इस लिस्ट में आप अपने नाम को देखे।
  • इस तरह आप देख सकते है कि आपका पैसा कब आएगा।

Palanhar Yojana Payment Status 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आपने पालनहार योजना में पहले से ही आवेदन करा रखा है एवं आप चेक करना चाहते है कि आपका पैसा आया है नहीं , तो आप पालनहार पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है।

आप यह ऑनलाइन दो तरीके से कर सकते है:

  • Palanhar Payment Status Check Online on Jan Soochana Portal
  • Palanhar Payment Status Check Online on Social Justice and Empowerment Department

#1: जनसूचना पोर्टल पर पालनहार पेमेंट स्टेटस देखे

  • सबसे पहले आप जनसूचना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर आप “Palanhar” लिखकर सर्च करें।
  • आपको इस योजना के सम्बन्धित योजना की अलग-अलग जानकारी प्राप्त होगी।
  • आप Palanhar Yojana and Beneficiaries Information पर क्लिक करें।
  • जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते है, तो आप दूसरे नए पेज पर जाएंगे।
  • इस पेज पर आपको Payment Status चुनना है।
  • अब आपको Registration Number अथवा 10 Digit Jandhaar Card Number दर्ज करना होगा।
ध्यान दें: भामाशाह कार्ड की जगह 10 अंक का Janadhaar card number का उपयोग किया जाने लगा है। अतः अब आप अपना Janadhaar Card Number दर्ज करें। 

#2: राजस्थान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग वेबसाइट पर पालनहार पेमेंट स्टेटस देखे

  • अब आपको अपना Bhamashah Number अथवा Registration Number दर्ज करें।
  • इसके बाद आप Captcha दर्ज कर Get Status पर क्लिक करें।

आप अब Janaadhar Number का उपयोग कर सकते है।

FAQs Palanhar Yojana Status

पालनहार योजना का प्रारम्भ कब हुआ?

पालनहार योजना का प्रारम्भ राजस्थान सरकार द्वारा 8 फरवरी 2005 को अनाथ बच्चो के लिए, उनके पालन-पोषण के लिए तथा शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना आदि।

Palanhar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Palanhar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in तथा jansoochna.rajasthan.gov.in है।

पालनहार योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते है?

पालनहार योजना का पेमेंट स्टेटस आप jansoochna.rajasthan.gov.in एवं sje.rajasthan.gov.in चेक कर सकते है। इन वेबसाइट पर जाये एवं Palanhar Yojana Payment Status पर क्लिक कर Bhamashah Number अथवा Registration Number दर्ज कर चेक कर ले।

How To Apply In Palanhar Yojana 2022-23?

यदि आप Palanhar Yojana Application Form के द्वारा Apply करना चाहते है, तो आप Jansoochna Portal पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Palanhar Yojana Benefits 2022 क्या है?

पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ बालक के “पालनहार” को प्रति महीने रु 2500 तक प्राप्त हो सकता है। यह रकम बालक/बालिका के शिक्षा एवं विकास के लिए प्रदान किया जाता है।

7 thoughts on “Palanhar Yojana Payment Status 2023: पालनहार का पैसा चेक करें”

    • मनभरजी आप लेख में बताये गए तरीको को फॉलो करें। आप अपना पालनहार पेमेंट चेक का पाएंगे।

      Reply

Leave a Comment

X
Ladli Bahan Yojana 2023: महिलाओ को 5 साल तक हर महीने 1000 रूपए PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number से चेक करें [2023] Budget 2023-2024: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? PM Kisan Yojana की 13वी क़िस्त आ रही है, जानें आप कैसे अपना रु 2000 चेक करें UP Kisan Karj Mafi News: उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी