up bhulekh

यूपी लेखपाल भर्ती 2023 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न PET (UP Vacancy)

Sarkari Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UPSSSC (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) जिसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी कहा जाता है, प्रतिवर्ष युवाओं का चयन करता है जो मंत्रालय और अन्य कार्यालयों में सेवा प्रदान करते है। UPSC– लोक सेवा संघ आयोग की ही भांति UPSSSC राज्य स्तरीय कर्मचारियों का चयन करता है। UP Lekhpal का चयन भी UPSSSC के द्वारा ही किया जाता है

आज के इस लेख में हम UP Lekhpal से संबंधित कुछ जानकारियां आपके साथ साझा करेंगे जैसे UP Lekhpal क्या है, UP लेखपाल का सिलेबस क्या है, लेखपाल का वेतन कितना होता है, UP Lekhpal बनने की प्रक्रिया, UP Lekhpal vacancy 2023, previous year paper, आदि। इस लिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

UP Lekhpal क्या होता है?

लेखपाल का कार्य लेखा जोखा तैयार करना होता है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण राजस्व वसूली तथा भूमि का आवंटन भूमि से संबंधित टैक्स आदि का ब्यौरा लेखपाल के अंतर्गत ही किया जाता है।

लेखपाल उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त संबंधी आयोग में कार्यरत होता है। भूमि से संबंधित रिकॉर्ड लेखपाल ही बनाता है। उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर लेखपाल की नौकरी के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में युवा UPSSSC में आवेदन करते हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल की नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के अतिरिक्त पूरे भारत के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल के तौर पर कार्यरत होने के पश्चात कर्मचारी को एक अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

Also Read:

Highlights UP Lekhpal

विभागउत्तर प्रदेश राजस्व विभाग
परीक्षा बोर्डउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामराजस्व लेखपाल
New vacancy बोहोत जल्द
सैलरी लेवलसातवां वेतनमान
लेवलराज्य स्तरीय
अंभावित पद3600
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
परीक्षा मोडCBT
भाषाहिंदी/ इंग्लिश
राज्यउत्तर प्रदेश
आधिकारिक साइटupsssc.gov.in 

Important Key Points For UP Lekhpal 2023 यूपी लेखपाल के लिए आवश्यक मुद्दे

UP Lekhpal के कार्य क्षेत्र

  • लेखपाल को कालांतर में पटवारी के नाम से जाना जाता था आज भी बिहार के अंदर तथा DSSSB में पटवारी की नौकरी के लिए आवेदन किया जाता है।
  • लेखपाल का मुख्य कार्य ग्रामीण जमीन का लेखा-जोखा अपने पास रखना होता है।
  • भूमि किसके नाम से आवंटित कर दी गई है, भूमि पर किसका अधिकार है, भूमि से संबंधित किस प्रकार की आय प्राप्त की जाती है चाचा किस तरह से कर अदा किया जाता है इन्हीं सभी का लेखा-जोखा लेखपाल तैयार करता है।
  • इसके अतिरिक्त समय समय पर राज्य द्वारा आयोजित विभिन्न सर्वे में लेखपाल को शामिल किया जाता है।

UP Lekhpal Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने के लिए आवेदन कर्ताओं को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है। अन्यथा परीक्षा पास करने के उपरांत भी आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

  • यूपी लेखपाल के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की नागरिकता भारतीय होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा उसके समानांतर कोई अन्य डिप्लोमा पास होना चाहिए।
  • आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

UP Lekhpal Age Relaxation 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवेदकों के लिए निम्नलिखित आधारों पर आयु में छूट की व्यवस्था की गई है।

  • यूपी लेखपाल के आवेदन के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित नागरिकों के लिए 5 वर्ष की आयु की छूट की व्यवस्था है अर्थात अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित नागरिक 45 वर्ष की आयु तक यूपी लेखपाल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अन्य पिछड़ा समय जिन्हें OBC भी कहते हैं को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी अर्थात् ओबीसी नागरिक 43 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं
  • दिव्यांग जनों के लिए यूपी लेखपाल में आवेदन करने की अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

UP Lekhpal Attempts Limit

उत्तर प्रदेश लेखपाल नौकरी में आवेदन करने के लिए अधिकतम प्रयासों की संख्या निर्धारित नहीं करी गई है अर्थात अधिकतम आयु प्राप्त होने तक नागरिक जितनी बार चाहे परीक्षा में बैठ सकते हैं।

UP Lekhpal Exam Pattern 2023

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा का एग्जाम पैटर्न आपके साथ साझा किया जा रहा है। निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न के अनुसार ही आपसे परीक्षा हॉल में प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि प्रश्न पत्र में कुल अंक 100 होंगे जो 25 25 अंकों के चार भागों में विभाजित होंगे।

  • परीक्षा को समाप्त करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा
  • जहां प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा वही गलत होने पर एक चौथाई ¼ अंक कटा जाएगा
भागप्रश्नों की संख्याअंक 
General Hindi (सामान्य हिंदी)2525
Maths (गणित)2525
General Knowledge (सामान्य ज्ञान)2525
Rural Development and Rural Society (ग्राम समाज एवं विकास)2525
Total100100

उपरोक्त परीक्षा पैटर्न को देखने के बाद आपको यूपी लेखपाल की तैयारी करने के लिए निम्नलिखित सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए ताकि परिणाम अधिक अच्छे आए।

UP Lekhpal Syllabus 2023

उत्तर प्रदेश लेखपाल का सिलेबस हम आपके साथ साझा करेंगे। UPSSSC द्वारा संचालित किया जाने वाला लेखपाल प्रश्न पत्र बिना तैयारी के हल करना असंभव है।

तैयारी करने के लिए आपको निम्नलिखित सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

#1:सामान्य हिंदी

  • अलंकार
  • रस
  • समास
  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • सन्धियां
  • संधि विच्छेद
  • विलोमार्थी शब्द
  • बहुवचन
  • रचना एवं रचयिता
  • तत्सम एवं तदभव
  • किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन
  • लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
  • समानार्थी व पर्यायवाची शब्द
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
  • कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ
  • वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
  • मुहावरा व उनका अर्थ,
  • अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
  • वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ
  • तथा शब्दों  के शब्द  रूप
  • वाक्य संशोधन- लिंग, वचन, कारक, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द

#2: सामान्य गणित

  • संख्या प्रणाली
  • प्रतिशत
  • लाभ हानि
  • आंकड़े
  • तथ्यों का वर्गीकरण
  • आवृत्ति
  • आवृत्ति वितरण
  • तालिका बनाना
  • संचयी आवृत्ति
  • तथ्यों का निरूपण
  • बार चार्ट
  • पाई चार्ट
  • केंद्रीय माप: समानांतर माध्य, माध्य और मोड।
  • एलसीएम और एचसीएफ
  • हिस्टोग्राम
  • आवृत्ति बहुभुज
  • युगपत समीकरण
  • द्विघातीय समीकरण
  • क्षेत्र प्रमेय
  • आयत
  • वर्ग
  • समलंब
  • क्षेत्रफल
  • परिधि और वृत्त का क्षेत्र
  • त्रिभुज और पाइथागोरस प्रमेय
  • समांतर चतुर्भुज की परिधि
  • एलसीएम और एचसीएफ के बीच संबंध एवं व्यावहारिक प्रश्न

#3: सामान्य ज्ञान

  • सामान्य विज्ञान
  • भारतीय इतिहास
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र
  • विश्व भूगोल और जनसंख्या
  • भारत की भौतिक/ पारिस्थितिकी
  • आर्थिक, सामाजिक और जनसांख्यिकीय मुद्दे
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट अफेयर्स
  • भारत के वित्तीय, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थानों से विभिन्न विषय

#4: ग्राम समाज एवं विकास

  • ग्रामीण प्रशासन- टक और राजस्व का कार्य
  • राजस्व प्रशासन-घटक और कार्य
  • ग्रामीण विकास के लिए योजना-जिला योजना मशीनरी
  • भारतीय समाज के कारक
  • कमजोर वर्गों की समस्याएं- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
  • ग्रामीण संस्थागत प्रणाली-धार्मिक और सहयोग
  • 1992 के बाद जिला योजना मशीनरी में सुधार
  • लोगों की भागीदारी और गैर सरकारी संगठन की भूमिका
  • भारतीय ग्रामीण समाज- प्रकृति और विशेषताएं
  • ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन- संस्कृतकरण, पश्चिमीकरण एवं आधुनिकीकरण
  • ग्रामीण रोजगार के विकास

UP Lekhpal Previous Year paper

Uttar Pradesh lekhpal Bharti की तैयारी करने वाले छात्र पिछले साल के प्रश्न पत्रों को अवश्य देखें जिससे आपको एग्जाम पैटर्न समझने में आसानी आएगी तथा उनको हल करने से आपकी रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी।

आप निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके लेखपाल परीक्षा प्रश्नों को डाउनलोड कर सकते हैं।

लेखपाल 2015डाउनलोड
लेखपाल पेपरडाउनलोड
लेखपाल पेपरडाउनलोड 
लेखपाल पेपरडाउनलोड 

UP Lekhpal Vacancy 2023

हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने लेखपाल के लिए लगभग 8000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली थी।

16 अगस्त 2022 में उत्तर प्रदेश कैबिनेट में लोकपाल की कमी पर चर्चा हुई तथा यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही 3600 के आसपास उत्तर प्रदेश द्वारा लेखपाल की भर्तियां की जाएंगी।

आपसे अनुरोध है कि आप हमारी वेबसाइट पर निरंतर चेक करते रहे हम आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोकपाल भर्ती 2022 की सूचना देंगे।

FAQ UP Lekhpal

उत्तर प्रदेश लेखपाल की परीक्षा किस भाषा में होगी?

उत्तर प्रदेश लेखपाल की परीक्षा के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी दो भाषाओं में पेपर को तैयार किया गया है। आपको दोनों ही भाषाओं में पेपर दिया जाएगा आप अपने विवेक से अपनी भाषा के अनुसार उत्तर करें।

UP lekhpal के लिए परीक्षा फीस कितनी है?

उत्तर प्रदेश लेखपाल की मेन परीक्षा देने के लिए आवेदन कर्ताओं को इस प्रकार फीस जमा करानी पड़ेगी की ओबीसी कथा सामान्य छात्रों को ₹200, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग जनों को ₹80 अदा करने होंगे।

यूपी लेखपाल की भर्ती कब आएगी?

16 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट में लेखपाल की भर्ती के संबंध में चर्चा हुई इसके निष्कर्ष में यह बात सामने आई कि लगभग 3600 पद उत्तर प्रदेश में लेखपाल के लिए खाली हैं जिनकी पूर्ति करने के लिए UPSSSC द्वारा जल्द ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी तथा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *