यदि आप PM Kisan Tractor Yojana 2023 Apply Online की जानकारी ढूंढ रहे तो हम आपको आगाह कर देते है कि प्रधानमंत्री किसान ट्रेक्टर योजना एक Fake Yojana है। आप इस प्रकार की योजना से बचे।
आज के Fake Scheme Buster में हम आपको इस पीएम किसान ट्रेक्टर योजना के झूठे वादों की जानकारी देंगे और साथ ही आप किस तरह एक फेक योजना की पहचान कर सकेंगे उसकी भी जानकारी देंगे।
आप लेख को अंत तक पढ़े।
PM Kisan Tractor Yojana 2023 [Fake]
आज, हम एक ऐसी योजना को जानकारी देंगे जो “PM Kisan Tractor Yojana” होने का दावा करते हुए विभिन्न प्लेटफार्मों/वेबसाइट पर चल हो है। हालाँकि, हमें यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है, और सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है।
यह हमारी जानकारी में आया है कि कुछ भ्रामक स्रोत इस काल्पनिक योजना के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं जो कथित तौर पर किसानों को 50% सब्सिडी पर ट्रैक्टर प्रदान करती है।
जबकि ट्रैक्टर वास्तव में आधुनिक खेती में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और सरकार ने कृषि क्षेत्र को समर्थन देने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं जैसे पीएम कुसुम योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि।
ध्यान दें “पीएम किसान ट्रैक्टर योजना” भारत सरकार तथा कसी भी राज्य सरकार की योजना नहीं है।
सरकार किसानों के लिए हमेशा वास्तविक सहायता योजना पेश करती है, और हम आपको किसी भी नई योजनाओं या लाभों से अवगत रहने के लिए आधिकारिक घोषणाओं और चैनलों के साथ अपडेट रहने के लिए AllHindiYojna पर जानकारी प्रदान करते रहते है।
आप हमारे ये सभी Fake Check Alert की जानकारी देख सकते है:
- (PMGSCY) पीएम ग्रामीण शिक्षा कोचिंग योजना 2023 [Fake]
- PM Berojgari Bhatta Scheme 2023 : योजना का सच जानें [Fake Alert]
- Shishu Vikas Yojana {PMSVY} कोई सरकारी योजना नहीं है (PIB)
PM Kisan Tractor Yojana 2023 झूठी है (PIB Fact Check)
Press Information Bureau (PIB) द्वारा Pradhan Mantri Kisan Tractor Yojana के लगातार इंटरनेट पर सर्च बढ़ने के कारण Fack Check करना आवश्यक पड़ा।
PIB द्वारा 1 June 2023 को पीएम किसान ट्रेक्टर योजना के विषय में Tweet किया गया। इस ट्वीट में जागरूक करते हुए योजना को झूठा बताया गया तथा फेक वेबसाइट की जानकारी दी गयी है।
PM Kisan Tractor Yojana 2023 Apply Online की आधिकारिक वेबसाइट @kisantractorsyojana.in एक Fraudulent वेबसाइट है।
कृषि विभाग, भारत सरकार द्वारा कोई इस प्रकार की योजान नहीं चलायी जा रही है जो 50% सब्सिडी दिलाती है।
PM Kisan Tractor Yojana 2023 Apply Online @kisantractorsyojana.in
kisantractorsyojana.in यह एक Fake Website है जो पीएम किसान ट्रेक्टर योजना के आवेदन को स्वीकार करती है। यह पोर्टल कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।
पहले यह पोर्टल www.kisantractoryojana.com पर चलायी जा रही थी जिसे सरकार द्वारा Ban कर दिया गया है। अब यह kisantractorsyojana.in के द्वारा पुनः चलायी जा रही है।


इस वेबसाइट पर आपका Registration कराया जाएगा तथा आपसे 50% Road Tax का पैसा भराया जाएगा तथा बकाया आपको सब्सिडी दिया जाएगा।
आप यह सावधान रहे। इस प्रकार के किसी भी वेबसाइट से सावधान रहे जो Online Payment की मांग कर रहे हो।
Fake Website की पहचान कैसे करे?
हमने अपने ही वेबसाइट All Hindi Yojana में कई सरकारी योजना की पूरी सही जानकारी प्रदान की है। फिर भी कई लोगो को एक सरकारी वेबसाइट, न्यूज़ वेबसाइट एवं अन्य वेबसाइट को पहचानने में चूक हो जाती है।
आप आसानी से इन वेबसाइट को पहचान सकते है और सचेतता के साथ आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। आप सरकारी वेबसाइट को इस प्रकार जान सकते है:

- आप वेबसाइट के अंत में .gov.in जरूर देखे।
- साथ ही सरकारी योजना पोर्टल के अंत में .nic.in देख सकते है।
- आप भारत सरकार [अशोक स्तम्भ का प्रतिक] देख सकते है।
- अब आप Digital India का भी लोगो देख सकते है।