उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए यूपी सेवायोजन UP Sewayojan Portal 2023 का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से सभी युवा अपनी स्किल तथा योग्यताओं के अनुसार रोजगार पा सकेंगे।
यदि आप उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे हैं तब आप को यह जरूर जाना चाहिए कि उत्तर प्रदेश रोजगार मेला क्या है, UP Sewayojan Portal 2023 Online Registration किस प्रकार किया जाता है तथा नौकरी किस प्रकार प्राप्त की जाती है।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे रोजगार संगम युवाओं को ना केवल नौकरियां प्रदान कर रहा है अभी तो नौकरी प्राप्त करने के लिए skills भी सिखा रहा है।
ऑनलाइन सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर करने के पश्चात आपको समय-समय पर आपकी योग्यता के अनुसार निकली रिक्तियों (Vacancy) की सूचना ईमेल के जरिए आप तक पहुंचा दी जाएगी जिसके पश्चात आप तुरंत Online Apply कर सकते हैं।
UP rojgar mela तथा सेवायोजन के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
उप्र सेवायोजन पोर्टल UP Sewayojan Portal 2023

इस UP Sewayojan Portal 2023 के माध्यम से युवाओं को सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से संबंधित नोटिफिकेशन उनके दर्ज कराए गए ईमेल आईडी पर समय-समय पर दिए जाएंगे, जिससे युवा तुरंत ही अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे।
रोजगार संगम के माध्यम से ना केवल राज्य के बेरोजगार युवाओं को ही सहायता मिलेगी अपितु रोजगार देने वाले Employer को भी उनके लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करने में आसानी होगी.
सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई एक क्रांतिकारी पहल है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में निवास कर रहे युवा तथा अन्य बेरोजगार लोग रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश कि हर जिले में एक Employment office है जहां पर युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं और रोजगार के अवसर अधिक प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन सेवायोजन के माध्यम से इस सुविधा को अब ऑनलाइन भी कर दिया गया ह। अर्थात अब युवाओं को एंप्लॉयमेंट ऑफिस जाने की भी आवश्यकता नहीं है।
घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से सेवायोजन ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
सेवायोजन स्टेटिक्स
सक्रिय नौकरी तलाशने वाले | 4124422 |
सक्रिय नियोक्ता | 20753 |
सक्रिय रिक्तियां | 51 |
Overview Of UP Sewayojan 2023
योजना का नाम | UP Sewayojan |
आरम्भ की गयी | माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | यूपी के शिक्षित बेरोजगार युवा |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | प्रदेश के युवा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | sewayojan.up.nic.in |
UP सेवायोजन पोर्टल 2023 के लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवायोजन विभाग केवल रोजगार देने के लिए नहीं अपितु रोजगार के लिए तैयार करने के लिए भी कार्य करता है. सेवायोजन विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूची इस प्रकार है:
Career Counselling / guidance programs:
सरकार द्वारा समय-समय पर करियर काउंसलिंग के कैंप लगाए जाते हैं जिनके माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन किया जाता है, तथा उनके अंदर छुपे टैलेंट को युवाओं को बताया जाता है।
जिसके माध्यम से युवाओं को उनके भविष्य में कार्य करने के लिए एक मार्गदर्शन मिल जाता है। इसके माध्यम से अधिकतर विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों को कैंप में बुलाकर मार्गदर्शन किया जाता है.
Sevayojan Rojgar Mela 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगार संगम/ सेवायोजन पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं तथा रोजगार देने वाले Employer दोनों को रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, जिसके पश्चात जब भी एंपलॉयर द्वारा अपने कंपनी में भर्तियां निकाली जाती हैं।
इसकी जानकारी रजिस्टर्ड युवाओं को उनकी ईमेल तथा एसएमएस के जरिए उन तक पहुंचा दी जाती है। तथा पात्र कैंडिडेट को कंपनी द्वारा रोजगार दे दिया जाता है।
Sevayojan Coaching and Guidance Centre
उत्तर प्रदेश के लगभग 52 जिलों में सेवायोजन विभाग द्वारा कोचिंग तथा गाइडेंस के सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
जहां 10वीं तथा 12वीं कक्षा में पास हुए युवाओं को रोजगार से संबंधित कोचिंग जाती है तथा उनको अंग्रेजी कंप्यूटर तथा अन्य सामान्य रोजगार हुनर सिखाए जाते हैं।
यह सुविधा फ्री ऑफ कॉस्ट दी जाती है।
Sevayojana Eligibility & Documents
इसके अतिरिक्त साल में 10 महीने में विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले भी आयोजित किए जाते हैं जहां पर विभिन्न रोजगार दाताओं को आमंत्रित किया जाता है और युवा वहां जाकर उनसे संबंधित रोजगार के लिए अप्लाई कर देते हैं.
- उत्तर प्रदेश सेवा योजन 2022 के आवेदन सिर्फ वही लोग कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं
- आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक पात्रता 10 वीं पास होना है
- आवेदन करने के लिए प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
- एक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षिक डॉक्यूमेंट
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट
UP Sewayojan New Registration 2023
- सर्वप्रथम आपको सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके लिए आप हमारे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- इसके पश्चात आप एक नए डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे जहां आपको इस प्रकार की स्क्रीन देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सेवायोजन के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
हम यहां पहले ऑफलाइन up Sewayojan जिस्ट्रेशन प्रोसीजर को बताएंगे:
- यहां आपको डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करना है।
- जिसके पश्चात आपके डिवाइस के अंदर सेवायोजन आवेदन के लिए फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- इसके पश्चात आप इस फोन का प्रिंट निकाल कर इसको भर सकते हैं।
- तथा संबंधित नजदीकी सेवायोजन विभाग में जमा करा सकते हैं.
UP Sewayojan Sign Up 2023
- उत्तर प्रदेश सेवायोजन 2022 के आवेदन के लिए आवेदन कर्ताओं को सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आवेदक हमारे दिए गए लिंक पर भी क्लिक करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं: UP Sevayojan Online Regisration 2022
- इसके पश्चात आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां आपको New Account के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको ऊपर दिखाए गए चित्र के अनुसार अपना नाम, मोबाइल नंबर, इन, यूजर आईडी, पासवर्ड लिखना है।
- इसके पश्चात आपको कुछ गणितीय संकल्पना को हल करना है तथा सम्मिट के बटन पर क्लिक करना है ।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक विस्तृत फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको अपने व्यक्तिगत तथा शैक्षिक जानकारियां देनी है।
- इन जानकारियों में निम्नलिखित आदि को भरना है तथा सबमिट करना है।
- आपका आवासीय पता
- आपकी जाति
- शैक्षिक योग्यताएं
- कार्य की जानकारी
- इस प्रकार आपका फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जाएगा।
सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जॉब कैसे ढूंढे
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके पश्चात आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- अब आपको ऊपर दिए गए लिंक में से government/private job के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आप इस प्रकार की स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आप अपने अनुसार नौकरी का चयन कर सकते हैं।
- आपको चार प्रकार की नौकरियों के ऑप्शन मिलेंगे।
- आउट सोर्स नौकरियां, प्राइवेट नौकरियां, सरकारी नौकरियां तथा रोजगार मेला नौकरियां।
- आप किसी भी एक का चयन करें तथा उससे संबंधित सारी नौकरियां नीचे स्क्रीन में आ जाएंगे
- आप अपने शैक्षिक योग्यता, जिला, वेतन आदि के आधार पर भी अपनी नौकरी को ढूंढ सकते हैं
FAQ Sewayojan Portal
नहीं, सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित एक विशेष डिपार्टमेंट है, जबकि रोजगार संगम उस डिपार्टमेंट की अधिकारी वेबसाइट का नाम है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवायोजन डिपार्टमेंट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने है। कक्षा 10 तथा इससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले विद्यार्थी सेवायोजन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा समय-समय पर प्राइवेट सेक्टर से जुड़े employer को आमंत्रित किया जाता है. साथ ही युवाओं को भी आमंत्रित किया जाता है जिसके पश्चात एंपलॉयर युवाओं की दक्षता को जानते हैं तथा उन्हें अपने यहां रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।