MP Sambal 2.0 Card Download: सम्बल कार्ड बनाये और डाउनलोड करे

MP Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा असंघटित क्षेत्र के कामगार के लिए Sambal Yojana 2.0 Card को प्रारम्भ किया है। इस योजना के अंतरगत सरकार इन श्रमिक को विभिन्न योजना के द्वारा सीधे लाभ पहुंचाएगी। आप के एक बार आवेदन करने के बाद अन्य कई योजना के साथ सीधे जोड़ दिया जाता है ।

आज आप इस लेख में MP Sambal 2.0 की जानकारी, लाभ, सम्बल योजना लिस्ट, Smbal Portal का उपयोग कर sambal card registration करने की प्रक्रिया तथा Sambal Card Download आदि जानकारी दी है।

इस लेख को पढ़ने के बाद आप योजना से सम्बंधित सभी जानकारी आसानी से जान जायेंगे। इस लेख को अंत तक पढ़ें।

MP Sambal Yojana 2.0 क्या है, कब प्रारम्भ हुआ?

MP Sambal Yojana जिसका पूरा नाम मुख्यमंत्री जन-कल्याण सम्बल योजना है। इस योजना को पहली बार वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत असंघटित श्रमिक को सहायता लाभ प्रदान किया जाता है। सम्बल के अंतर्गत पहली 2-3 योजनाओं (सरल बिजली बिल योजना, सुपर 5000 योजना आदि) को जोड़ा गया था।

आपको बता दें कि जून, 2019 में कांग्रेस सरकार (कमल नाथ मुख्यमंत्री बने तब ) द्वारा  इसमे संशोधन किया गया, एवं योजना के अंतर्गत कई लाभ कम हुए एवं योजना को बंद कर दिया गया।

इस दौरान योजना को MP Naya Savera (नया सवेरा) के नाम से चालू रखा गया एवं लाभार्थियों को Sambal Naya Savera Card प्रदान कर योग्य पात्र पहचान से लाभ प्रदान किया गया।

परन्तु पुनः एक बार जब भाजपा सरकार ( मोदी सरकार ) द्वारा शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनें तो उन्होंने 05 मई 2020 को 1903 हितग्राहियों के खाते में 41.33 करोड़ रुपए ePayment के माध्यम से ट्रांसफर कर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना को रीलॉन्च किया।

mukhyamantri jankalyan samba yojana relaunched news

तब से इस योजना को अब तक 2022 में जारी ही रखा गया है ,एवं योजना के अंतरगत लगातार लाभ पहुँचाया जा रहा है। इस योजना के लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है जो Sambal Portal 2.0 है।

Sambal Card Download कैसे करे 2023 Online @sambal.mp.gov.in [PDF]

यदि आप एक पात्र परिवार है, तो आप इस योजना में अपना आवेदन कर संबल योजना पंजीयन प्रमाण पत्र Download कर सकते है। सम्बल योजना में आवेदन करने के लिए आपको इन प्रक्रिया का पालन करना होगा:

स्टेप1 : सम्बल पोर्टल 2.0 पर जाएँ

स्टेप2: सेवाएं के विकल्प से “पंजीयन हेतु आवेदन करें” पर क्लिक करें

  • जैसा की आप सम्बल पोर्टल के लिए मोबाइल व्यू देख सकते है।
  • होम पेज पर आप मेनू ☰ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, आप “पंजीयन हेतु आवेदन करें” पर क्लीक करें।
  • इससे आप Sambal Card Registration के लिए आगे बढ़ेंगे।

स्टेप3: समग्र ID दर्ज करें एवं खोजें

  • जब आप “पंजीयन हेतु आवेदन करें” पर क्लीक करते है , तो आप इस पेज पर आते है ,जैसा ऊपर चित्र में दिखाया गया है।
  • इस पेज पर आपको अपना Samagra ID अथवा Samagra Parivar ID दर्ज करना होगा।
  • एक बार दर्ज करने के बाद आप कॅप्टचा कोड को दर्ज करें।
  • अब आपको अंत में समग्र खोजें पर क्लीक करना होगा।

यदि आप अपना समग्र आईडी खोजना चाहते है , तो आप इसे ऑनलाइन इस लेख को पढ़कर कर सकते है।

स्टेप4: फॉर्म भरें एवं संबल योजना कार्ड डाउनलोड करें

  • अब आपके सामने sambal 2.0 form pdf प्राप्त होगा तो आपको कई जानकारी देनी होगी जैसे :
    • आपका का पूरा नाम/पता
    • व्यवसाय की जानकारी
    • आय की जानकारी
    • बैंक डिटेल्स
    • परिवार एवं परिवार सदस्य की जानकारी अदि
  • आपको आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • इस प्रकार आप आसानी से आवेदन कर संबल योजना कार्ड डाउनलोड सकते है।

Sambal 2.0 Card Online कैसे बनाएं [Video Tutorial]

Sambal Yojana 2.0 @sambal.mp.gov.in Portal [सम्बल पोर्टल ]

Mukhyamantri Jan Kalyan (Sambal) Yojana को 05 मई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रीलॉन्च किया गया था। तब से लगातार 2 वर्षो तक योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को लाभ मिलता है। इन्हे सम्बल परिवार बुलाया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत अन्य कई योजना को भी जोड़कर विभिन्न लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना में महत्तम श्रमिक जैसे सीमांत किसान (इनके लिए PM Kisan Yojana अवश्य पढ़ें), पशुपालक, प्रवासी मजदूर, रेड़ी-ठेला वाले आदि अनेक श्रमिक को योजना में पात्र रखा गया है।

सम्बल योजना में योजना की पारदर्शिता बढ़ाने एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल sambal.mp.gov.in portal को इम्प्लीमेंट किया गया है।

इस sambal.mp.gov.in portal की अच्छी खासियत यह है कि इसे हिंदी भाषा में बनाया गया है। इससे यह सभी नागरिको के लिए उपयोग करने में सरल है।

sambal portal 2.0

आप Sambal Portal पर योजना की जानकारी, अन्य योजना की भी जानकारी, लाभ व पात्रता आदि पता कर सकते है। साथ ही योजना के अंतर्गत पंजीयकरण भी ऑनलाइन कर सकते है। इसके लिए आपको कोई Sambal Yojana 2.0 Form की भी आवश्यकता नहीं।

Sambal Yojana 2023 में अब तक कुल 1,42,14,116 पंजीकरण पूर्ण हो चुके है। आप इस योजना में किन राज्यों में कितनी संख्या में लाभ मिल रहा है, इसे आसानी से Sambal Portal 2.0 पर देख सकते है।

Highlights Mukhyamantri Jankalyan Sambal Yojana 2023

योजना का नाम सम्बल योजना 2.0
कब प्रारम्भ हुआ वर्ष 2018
किसने प्रारम्भ किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पुनः नाम करण /बंद सम्बल योजना से नया सवेरा (कमल नाथ मुख्यमंत्री बने तब)
रीलॉन्च कब हुआ 05 मई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी असंघटित श्रमिक ( जो योजना के लिए Sambal Family कहलाते है)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (आवेदन के बाद अधिकारी द्वारा जाँच होती, पूर्ति के बाद लाभ प्रदान )
आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in

Sambal 2.0 Yojana List सम्बल कार्ड से इन योजना का लाभ मिलेगा

जैसा कि हमने बता दिया है , कि योजना को लगातार बदलाव कर अंत में योजना को पुनः लांच किया गया था एवं इसे दूसरा फेज Sambal Yojana 2.0 के साथ प्रारम्भ रखा है। इसके अंतरगत इन योजना को जोड़ा गया है:

Sambal Yojana List 2022

  • प्रसव पूर्व जांच (ANC) प्रोत्साहन राशि योजना
  • प्रसव उपरांत सहायता राशि योजना
  • स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना
  • सुपर 5000 योजना
  • खेलकूद प्रोत्साहन योजना
  • अंत्येष्टि सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता (सामान्य मृत्यु एवं दुर्घटना मृत्यु) योजना
  • अनुग्रह सहायता (स्थायी अपंगता एवं आंशिक स्थायी अपंगता) योजना
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित संबल परिवार
  • मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा (पीडीएस) योजना के अंतर्गत लाभान्वित संबल परिवा

#1:प्रसव पूर्व व उपरांत सहायता राशि योजना

  • यह योजना मुख्यमंत्री सहायता योजना के अंतर्गत शामिल है।
  • इसके लिए असंघटित क्षेत्र के महिला कामगार को शामिल किया गया है।
  • इन महिला को सम्बल परिवार के अंतर्गत शामिल कर लाभ प्रदान किया जाता है।
  • योजना के तहत 16 हजार रुपए की राशि श्रमिक महिलाओं को दी जाएगी।
  • यह दो किस्तों में दी जाती है।
    • पहली 4 हजार रुपए की किश्त गर्भावस्था के दौरान निर्धारित अवधि में
    • अंतिम तिमाही (12 हजार) तक चिकित्सक अथवा एएनएम द्वारा प्रसव पूर्व जांच कराने पर मिलेगी। 
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार को सम्बल योजना में जुड़ना होता है।

#2:स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन एवं सुपर 5000 योजना

  • स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना में सम्बल परिवार के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी जिसका खर्च सरकार उठाएगी।
  • साथ ही 8वीं तक किताबें, यूनिफार्म, स्कूल में मध्यान्ह भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
  • जबकि सुपर 5000 योजना के अंतर्गत ऐसे पांच हजार बच्चे जो 12वीं में सर्वाधिक अंक लाएंगे, उन्हें 30,000 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रदान करेगी।

#2:अन्य योजना के लिए सहायता लाभ

  • अंत्‍येष्टि सहायता (रू. 5 हजार)
  • सामान्‍य मृत्‍यु सहायता (रू. 2 लाख)
  • दुर्घटना मृत्‍यु सहायता(रू. 4 लाख)
  • आंशिक दिव्‍यांगता सहायता (रू. 1 लाख)
  • एवं स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि

FAQs Sambal Yojana 2.0

MP Sambal Yojana के पात्र कौन है?

Sambal Yojana Eligibility List: सम्बल योजना में असंगठित कर्मचारी पात्र है। इन परिवार को सम्बल परिवार कहा जाता है। असंगठित कर्मचारी ये सभी होते है, जो योजना में लाभ ले सकते है:
>छोटे एवं सीमांत किसान, मछुआरे, पशुपालन
>स्व-रोजगार, बंधुआ मजदूर, प्रवाशी श्रमिक
> बोझाढोने वाले, पशु गाड़ी वाले
>घरेलु कामगार, नाइ, शब्जी बेचने वाले आदि .

Sambal Card 2.0 कैसे बनाये?

सम्बल कार्ड बनाने के लिए आप इस प्रक्रिया को अपनाये:
>सम्बल पोर्टल sambal.mp.gov.in पर जाएँ।
>होम पेज पर “पंजीयन करें“ऑप्शन पर क्लिक करें।
>अब आप अपना Samagra ID दर्ज करें।
>आपको Sambal Online Application Form प्राप्त होगा।
>इस एप्लीकेशन फॉर्म को भरें एवं सब्मिट कर दें।
>आप सरलता पंजीकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।
>योजना के अंतर्गत आपकी जांच होने के पश्चात लाभ में जोड़ा जाएगा।

संबल योजना में नाम कैसे देखें?

सम्बल योजना के अंतर्गत आप अपना नाम ऑनलाइन Sambal Portal 2.0 पर देख सकते है।

क्या विद्या संबल योजना भी Sambal Yojana के अंतर्गत है?

नहीं। Vidya Sambal Yojana पूरी तरह अलग है। आप इस योजना के विषय में जानकारी इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते है : राजस्थान विद्या सम्बल योजना

1 thought on “MP Sambal 2.0 Card Download: सम्बल कार्ड बनाये और डाउनलोड करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *