pradhanmantri vaya vandana yojana

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2023 PMVVY Premium Chart & Registration

Central Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Vaya Vandana Yojana 2023 यह एक सरकारी पेंशन योजना है , जिसके अंतर्गत देश का कोई भी वरिष्ठ नागरिक एक गारंटी पेंशन पा सकता है। योजना में आवेदन LIC एवं ऑफिसियल वेबसाइट के तहत ऑनलाइन कर सकते है।

आज के इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की पूरी जानकारी, इंटरेस्ट रेट, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज , एवं आवेदन की प्रक्रिया भी साझा करेंगे।

लेख को अंत तक पढ़ें। इससे आप योजना के सम्बंधित सभी जानकरी सरलता से जान सकते है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana PMVVY 2023

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana यह एक प्रकार की सरकारी पेंशन एवं सोशल सिक्योरिटी योजना है। इस योजना को 4 मई 2017 को देश के वरिष्ठ नागरिक को ध्यान में रखकर लांच किया गया था। यह योजना आज भी लोगो को लाभ पहुंचा रही है।

इस पीएम वय वंदना योजना को वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना जो 2003 में प्रारम्भ की गयी थी उसके 2014 तक सफल होने पर प्रारम्भ कर दिया गया।

जब यह योजना को प्रारम्भ किया गया था तब किसी एक व्यक्ति द्वारा निवेश करने की अधिकतम रकम सिमा रु 7.50 लाख थी तथा इंटरेस्ट रेट @8% थी। साथ योजना में निवेश करने की सिमा एक वर्ष की थी।

3 मई 2018 तक की निवेश-सीमा में बदलाव किया गया एवं इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया था। योजना में लगातार निवेश बढ़ने से इसके निवेश सीमा में फिर से बढ़ाव किया गया।

अब PM Vaya Vandana Yojana (संशोधित 2020) के अनुसार इंटरेस्ट रेट में बदलाव किये गए एवं अब योजना के अंतर्गत निवेश सीमा 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया है।

LIC Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

अब वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योजना के नियम एवं शर्तो एवं प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में बेचीं गयी पालिसी के लिए इंटरेस्ट रेट की समीक्षा की जायेगी।

इस वर्ष से 2023 तक PMVVY Interest Rate को @7.40 p.a तय किया गया है। LIC Of India इस योजना को संचालित करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत है।

इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इस योजना को ऑनलाइन खरीदने के लिए कृपया वेबसाइट www.licindia.in पर लॉग ऑन करें।

PM Vaya Vandana Yojana Highlights

योजना का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
किसने प्रारम्भ किया पीएम मोदी जी
कब प्रारम्भ किया 4 मई 2017
लाभार्थी देश के सभी नागरिक जो पेंशन लेना चाहते है
इंटरेस्ट रेट @7.40 प्रति वर्ष
अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख रूपए
अधिकतम पेंशन भुगतान 9250/- प्रतिमाह
निवेश सीमा की अंतिम तारीख (योजना वैद्यता)31 मार्च 2023
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट licindia.in

PM Vaya Vandana Yojana Interest Rate 2023

pradhan mantri vaya vandana yojana interest rate example

PM Vaya Vandana Yojana 2022 (PMVVY) के अंतर्गत मासिक देय (निवेश) पर 7.4% प्रति वर्ष का सरकारी रिटर्न प्राप्त होता है।

यदि आप मासिक पेंशन योजना की सदस्यता लेते हैं, तो 7.4% वार्षिक ब्याज 7.66% प्रति वर्ष के बराबर है। चूंकि यह योजना अनिवार्य रूप से पेंशन योजना के रूप में काम करती है, इसलिए इस पर कोई GST या सर्विस चार्ज नहीं लगता है।

हालांकि, इस योजना के लिए कोई आयकर राहत नहीं है। रिटर्न कर योग्य हैं। (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana Tax Benefit: No Tax Relief. The Returns Are Taxable.)

LIC-Life Insurance Corporation द्वारा उत्पन्न ब्याज और 7.4% के सुनिश्चित रिटर्न के बीच का अंतर भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

केंद्र सरकार LIC को सब्सिडी के रूप में अंतर राशि का भुगतान करेगी।

आम बोलचाल की भाषा में LIC Pension में निवेश करने को खरीदना कहते है। यदि हम योजना को खरीदने की बात करते है , इसका मतलब है आप योजना में मासिक इन्वेस्ट (निवेश) करते है। इसे खरीद कीमत (Purchase Price) भी कह सकते है। 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के सात लाभ (Benefits Of PM Vaya Vandana Yojana)

(1) पीएम वीवीवाई पेंशन पेमेंट:

PM Vaya Vandana Yojana 2022 में 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान आप अधिकतम 15 लाख निवेश कर 60 वर्ष की उम्र में जब आप रिटायर होते है , तो आपको न्यूनतम 1000/- पेंशन पेमेंट एवं अधिकतम 9250/- पेंशन (चुनी गई पद्धति के अनुसार प्रत्येक अवधि के अंत में) प्राप्त होता है।

(2) डेथ बेनिफिट:

10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान यदि पेंशनर की मृत्यु होने पर, लाभार्थी को खरीद मूल्य वापस कर दिया जाता है।

यदि आप ने कोई नॉमिनी योजना में जोड़ रखा है , तो पेंशन पेमेंट उसे प्राप्त होता है।

(3) मैच्युरिटी बेनिफिट:

10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के अंत तक पेंशनभोगी के जीवित रहने पर, अंतिम पेंशन किस्त के साथ खरीद मूल्य देय होगा।

(4) सरेंडर वैल्यू:

PMVVY के अंतर्गत आप 10 वर्ष के अंतराल में बीच में कभी भी योजना से बाहर जा सकते है। इसके लिए आपको पूरी छूट प्रदान की गयी है।

जैसे पेंशनभोगी को स्वयं या पति या पत्नी की किसी भी गंभीर/टर्मिनल बीमारी के इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता होती है, तो वे योजना से बाहर जा सकते है।

ऐसे मामलों में दिया जाने वाल Surender Value (समर्पण मूल्य) खरीद मूल्य का 98% होगा।

(5) टैक्स बेनिफिट

इस PMVVY के तहत कोई टैक्स बेनिफिट (कर राहत) नहीं है। आपको मिलने वाली पेंशन टैक्स योग्य है। अर्ताथ आपको टैक्स भरना होगा।

इसे आपकी आय (इनकम ) में जोड़ा जाएगा और Fix Deposit (FD) के समान सीमांत कर दर (Marginal Tax Rate ) पर टैक्स लगाया जाएगा।

(6) फ्री-लुक पीरियड

आपने योजना में आवेदन कर दिया परन्तु आपको इस पालिसी की Term & Condition सही न लगी हो, तो आप 15 दिनों में बाहर हो सकते है। (ऑनलाइन जुड़ने पर 30 दिनों में)

परन्तु इस मामले में आपको (पेंशनधारक) को स्टाम्प फीस एवं भुगतान की गई पेंशन (यदि कोई हो) के लिए शुल्क में कटौती के बाद पूरी राशि मिल जाएगी।

(7) लोन सुविधा

PM Vaya Vandana Yojana 2022 के तहत (Loan) ऋण सुविधा उपलब्ध है। यदि आप योजना में पॉलिसी अवधि के 3 साल पूरे कर लेते है , तो उसके बाद आप PMVVY Loan सुविधा का लाभ उठा सकता है।

अधिकतम लोन जो आपको दिया जा सकता है वह पालिसी खरीद मूल्य का 75% होना चाहिए। लोन राशि के लिए लिए दिए जाने वाले ब्याज की दर समय-समय पर LIC द्वारा निर्धारित की जाएगी।

पॉलिसी के तहत देय पेंशन राशि से लोन ब्याज की वसूली की जाएगी।

यदि आप इस योजना के लाभ को अन्य किसी पेंशन योजना के साथ तुलना करना चाहते है, तो आपको निचे दिए गए Pension Scheme List को देखना चाहिए।

अन्य सरकारी पेंशन योजना लिस्ट

PM Vaya Vandana Yojana Premium Chart 2023 [LIC]

pradhan mantri vaya vandana premium chart

यहाँ आपको पेंशन के तरीको के अनुसार PM Vaya Vandana Yojana 2022 का Premium Chart तैयार किया है। यह दर्शाता है कि आप कितने रकम पेंशन के तौर पर पाना चाहते है , तो उसके लिए आपको कितने का प्रीमियम लेना होगा। प्रीमियम यह एक महत्तम कीमत होती है जो योजना के महत्तम निवेश अंतराल तक जमा की जाती है।

PMVVY Premium Purchase Price Table

पेंशन का तरीकान्यूनतम पेंशनन्यूनतम निवेश अधिकतम पेंशनअधिकत मनिवेश
वार्षिक₹ 12,000₹ 1,44,578₹ 1,20,000₹ 14,45,784
अर्ध-वार्षिक₹ 6,000₹ 1,47,601₹ 60,000₹ 14,76,014
तिमाही₹ 3,000₹ 1,49,068₹ 30,000₹ 14,90,684
मासिक₹ 1,000₹ 1,50,000₹ 10,000₹ 15,00,000
*प्रीमियम खरीदने से पहले LIC में जांच कर लें

उदाहरण के रूप में यदि आप न्यूनतम प्रति महीने रु1000/- पेंशन के रूप में प्राप्त करना चाहते है , तो आपको रु 1,50,000 का प्रीमियम खरीदना होगा।

PM Vaya Vandana Yojana Calculator 2023

पीएम वय वंदना योजना के लिए आपको ऑनलाइन कई कैलकुलेटर मिल जाएंगे। यहाँ हम आपको बिना कैलकुलेटर के स्वयं पेन-कॉपी का उपयोग कर आपका मासिक पेंशन निकालना बातएंगे।

यदि आप यह पता करना चाहते है कि कितना निवेश करने पर कितना पेंशन प्राप्त होगा इसके लिए आपको ऊपर बताये गए PM Vaya Vandana Yojana Premium Chart 2022 की जरूरत पड़ेगी।

हम आपको इसका उपयोग इस प्रश्न के हल से करना बताते है :

प्रश्न: राम सिंह के पास कुल रु 10,00,000 है। यदि वे अपने इस रकम को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करना चाहते है (प्रीमियम खरीदना चाहते है ) तो उन्हें मासिक कितना पेंशन प्राप्त होगा?

उत्तर:

(i) मासिक (प्रीमियम चार्ट के उपयोग से)

₹ 1,50,000 निवेश करने पर = ₹ 1,000 मासिक पेंशन
∴ ₹10,00,000  निवेश करने पर = (?)

=> [₹10,00,000 x ₹ 1,000] /1,50,000 = ₹6666.67 मासिक पेंशन 

आप ऑनलाइन LIC के ऑफिसियल कैलकुलेटर से प्रीमियम भी चेक कर सकते है। इसके लिए निचे के बटन पर क्लिक करें :

PMVVY की पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु की इस योजना के अंतर्गत कोई सीमा नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी की अवधि 10 साल है।

PMVVY के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय का प्रमाण
  • निवास का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Vaya Vandana Yojana Online Purchase 2023 (प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में आवेदन कैसे करें)

PM Vaya Vandana Yojana 2022 को ऑनलाइन बनाने के लिए LIC Of India को पूरा कार्य भार सौपा गया है। LIC ही प्रत्येक वर्ष योजना के पालिसी लिए इंटरेस्ट रेट तय करती है।

यदि आप इस योजना का प्रीमियम खरीदना चाहते है , तो आप Online PMVVY KYC करके आसानी से घर बैठे खरीद सकते है। यह एक ऑनलाइन बैंक खाता खोलने जैसा होता है।

इसके लिए आपको इन सभी स्टेप को फॉलो करना होगा:

स्टेप1: LIC of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

  • पीएम वय वंदना योजना का प्रीमियम खरीदने के लिए आप सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप अपने आधारकृत मोबाइल नंबर वाले फ़ोन से ब्राउज़र पर www.licindia.in टाइप करें।
  • आपके सामने इसका होम पेज खुल आएगा।

स्टेप2: Buy Online Policies पर क्लिक करें

  • जब आप होमपेज पर क्लिक करते है , उसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देते है।
  • निचे स्क्रॉल कर आप Buy Online Policies के सेक्शन में Click Here बटन पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने कई सरकारी पेंशन योजना वाले पालिसी मिलेंगे।

स्टेप3: PMVVY पर करें

Buy Online Policy-LIC
  • जब आप इस Buy Policy Online पेज पर आते है , तो आपको कई पालिसी मिलते है।
  • आप PMVVY Policy पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर जाएंगे। यहाँ आपको PMVVY से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी जो हमने आपको बता रखी है:
  • आप इसे भी पढ़ लें एवं फिर आप Click To Buy Online पर क्लिक करें।

स्टेप4: PMVVY KYC पूरा करें।

Online PMVVY KYC Form
  • अब आपको अपना ऑनलाइन KYC कराना होगा। इसके लिए आपको कुछ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जैसे :
    • Contact Information
    • Basic Pensioner Information
    • Bank Details
    • Upload Necessary Documents
  • जब आप सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देते है , तो आपको एक Video KYC करना होगा।
  • इस Video KYC में आपको कुछ सवाल पूछे जायेंगे।
  • सभी जानकारी की समीक्षा के बाद आपका Policy खुल जाएगा।

FAQs PMVVY

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभार्थी कौन है?

प्रधानमंत्री वय वंदना के लाभार्थी वे सभी वरिष्ठ नागरिक है , जिनकी उम्र 60 एवं उससे अधिक है। यह एक प्रकार की पेंशन योजना है। जिसमें आपको एक बार निवेश करने पर रु1000 से रु9250 मासिक पेंशन प्राप्त हो सकते है। आप इस योजना की पालिसी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन LIC के अंतर्गत खरीद सकते है।

पीएम वय वंदना योजना में रु 1000 प्रति महीना पेंशन पाने के लिए कितने का प्रीमियम खरीदना होगा ?

PM Vaya Vandana Yojana 2022 में रु 1000 जो की न्यूनतम पेंशन रकम है को पाने के लिए न्यूनतम 1,50,000 रूपए का प्रीमियम (निवेश करना ) होगा।

PMVVY Premium खरीदने की अंतिम तारीख क्या है?

PMVVY Premium खरीदने की अंतिम तारीख LIC द्वारा 31 मार्च 2023 तय की गयी है। आप इस तारीख तक महत्तम 15 लाख तक निवेश कर सकते है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का इंटरेस्ट रेट कितना है?

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) के अंतर्गत मासिक देय (निवेश) पर 7.4% प्रति वर्ष का सरकारी रिटर्न प्राप्त होता है। यदि आप मासिक पेंशन योजना की सदस्यता लेते हैं, तो 7.4% वार्षिक ब्याज 7.66% प्रति वर्ष के बराबर है।

पीएम वय वंदना योजना में पेंशन मेथड कितने प्रकार की है?

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में Pension Method चार प्रकार के है :
वार्षिक पेंशन: आपको पेंशन की रकम प्रति वर्ष शुरुआत में प्राप्त होगी।
>अर्ध-वार्षिक पेंशन: आपको पेंशन की रकम हर छः-छः महीने में प्राप्त होगा।
>तिमाही पेंशन: आपको पेंशन हर तीन महीने में प्राप्त होगा।
>मासिक:पेंशन हर महीने के अंत में प्राप्त होगा।

PMVVY Interest Rate Today क्या है?

PM Vaya Vandana Yojana 2022 Interest Rate Today यह 7.40% p.a. है। यह दर LIC Of India द्वारा तय की जाती है। वर्ष 2018 में @8% इंटरेस्ट रेट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *