My Scheme Portal पर अपने लिए सरकारी योजना खोजे एवं लाभ जाने

Sarkari Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिस प्रकार www.allhindiyojna.in भारत के सभी प्रकार के Sarkari Yojana की जानकारी प्रदान करता है, उसी प्रकार My Scheme Portal जो सरकार द्वारा बनाई गयी योजना की जानकारी आप तक पहुंचाता है।

हम इसी MyScheme Portal की जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। हम यहाँ इस पोर्टल को किस तरह उपयोग करना है, उसकी जानकारी प्रदान करेंगे।

यहाँ हम पोर्टल के विभिन्न स्टेप को चित्र के साथ दिखाएंगे।

My Scheme Portal Login 2023 (मेरी योजना पोर्टल)

my scheme portal

इंटरनेट पर आपको लाखो की संख्या में Government Scheme की जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट, यूट्यूब चैनल एवं फेसबुक पेज मिलेंगे।

इन वेबसाइट की जानकारी सही है या नहीं इसकी समीक्षा नहीं होती है। कई वेबसाइट/चैनल केवल यूजर ट्रैफिक के लिए गलत-सही जानकारी फैलाते है।

इसलिए भारत सरकार द्वारा स्वयं योजनाओ की जानकारी प्रदान करने के लिए इस My Scheme Portal को तैयार किया गया है।

MY Scheme Portal का उद्देश्य

MyScheme Portal का उद्देश्य — सभी नागरिक को विभिन्न सरकारी योजना की एक सही एवं सटीक जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो तथा उन्हें विभिन्न वेबसाइट पर भटकने एवं अपना समय ख़राब करने की जरूरत न पड़े ऐसा प्लेटफार्म बनाना है।

यही उद्देश्य हमारा भी है। इस पोर्टल के लांच से पहले हम All Hindi Yojna के माध्यम से कई सरकारी योजना की जानकारी प्रदान करते आ रहे है।

अब तक हमने हमारी वेबसाइट 350+ लेख लिखे है, जिनमे योजना, विभिन्न पोर्टल, राशन कार्ड एवं भूलेख जैसी अनेक जानकारी प्रदान कर “लाखो” पाठको का परिवार बनाया है।

आप भी हमारे इस Journey का हिस्सा बने। इसके लिए आप हमारे वेबसाइट को BookMark कर लें।

allhindiyojna.in पर जाए , BookMark करें।

My Scheme Platform 2022 Overview

पोर्टल का नाम माई स्कीम पोर्टल
कब प्रारम्भसितम्बर 2022
किसके द्वारा प्रारम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उद्देश्यनागरिको योजना की जानकारी प्रदान करना।
लाभपात्रता अनुसार योजना खोज सकते है।
ऑफिसियल वेबसाइटwww.myscheme.gov.in

India My Scheme Portal Features

100% सही जानकारी

  • इस पोर्टल पर केवल सरकारी योजना की ही जानकारी प्रदान की जाती है। चूँकि यह पोर्टल सरकार द्वारा ही संचालित की जाती है, तथा फ्री है।
  • यह पोर्टल नागरिक के लिए ही बनाया गया है। इसलिए इन पर साझा की गयी सभी जानकारियां 100% सही होती है।

#2: हिंदी एवं English में जानकारी देखें

इस पोर्टल को आप हिंदी एवं English में उपयोग कर सकते है। इससे English को समझ न सकने वाले नागरिको की सुगमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

सभी जानकारी को Hindi में बताया गया है। अर्ताथ पोर्टल पर किसी प्रकार का translator प्रोग्राम नहीं है। हिंदी में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गयी है।

#3 सरलता से योजना खोजे (Filter Option)

यह MyScheme Portal की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है। इससे नागरिको को योजना खोजने में सरलता मिलती है एवं समय बचता है।

इस फीचर का उपयोग कर आप निम्न विकल्प अनुसार एक योजना खोज सकते है:

  • जेंडर (Male/Female), उम्र अनुसार
  • राज्य अनुसार
  • क्षेत्र अनुसार (ग्रामीण/शहरी)
  • केटेगरी अनुसार
    • General
    • Other Backward Class (OBC)
    • Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTG)
    • Scheduled Caste (SC)
    • Scheduled Tribe (ST)
  • वार्षिक आय अनुसार
  • प्रोफेशन अनुसार

My Scheme Portal Sarkari Yojana List 2023

myscheme.gov.in पर आपको 260+ योजना की जानकारी मिलती है। इन योजना की जानकारी में आपको ये सभी जानकारी प्राप्त होगी जो इस प्रकार है:

  • योजना के विषय में
  • योजना का लाभ
  • आपके पात्रता की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज
  • आवेदन करने की प्रक्रिया
योजना की श्रेणीयोजनाओं की संख्या
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण6
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा31
व्यापार और उद्यमिता15
शिक्षण और अधिगम21
स्वास्थ्य और कल्याण19
आवास और आश्रय8
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय2
विज्ञान ,आई.टी एवं संचार3
कौशल और रोजगार17
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण64
खेल और संस्कृति3
आवागमन और बनावट1
उपयोगिता और स्वच्छता13

My Scheme Portal गांव संबंधी सरकारी योजना

आपको ग्रामीण क्षेत्रो के लिए 40 से ज्यादा सरकारी योजना की जानकारी इस पोस्ट में प्राप्त होगी। इस लिस्ट को जरूर देखें।

My Scheme Portal पेंशन की सरकारी योजना

इस लेख में हमने Atal Pension Yojana जैसे सरकारी पेंशन योजना के साथ 14 अन्य पेंशन योजना की जानकारी इस लेख में प्रदान की है।

यदि आप Retirement Planning कर रहे है , तो आप हमारे इस लेख को पढ़ें।

कृषि, ग्रामीण एवं पर्यावरण संबंधी सरकारी योजना

कृषि एवं ग्राम संबंधी योजना के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण योजना किसान सम्मान निधि योजना है। इसके अलावा अन्य योजना इस प्रकार है:

बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा

कौशल एवं रोजगार

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना – विशेष परियोजनाएं
  • स्टैंड-अप इंडिया
  • खादी कारीगर जनश्री बीमा योजना

शिक्षण एवं अधिगम

  • महिला वैज्ञानिक योजना -ए
  • छात्राओं के लिए प्रगति छात्रवृत्ति योजना

स्वास्थ्य एवं कल्याण

आवास एवं आश्रय

व्यापार एवं उद्यमिता

MY Scheme Portal Login 2023 @myscheme.gov.in पर अपने लिए योजना को कैसे खोजे

जैसा कि हमने आपको ऊपर बता रखा है, कि इस पोर्टल के द्वारा आप अपनी पात्रता अनुसार योजनाओ को खोज सकते है।

यहाँ हम आपको स्टेप-बय-स्टेप प्रोसेस दिखा रहे है, कि यह पोर्टल कैसे आपके लिए एक योजना की लिस्ट तैयार करता है।

स्टेप1: www.myscheme.gov.in पर जाएँ

  • सबसे पहले आप मेरी योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप होमपेज पर आएंगे।
  • यहाँ आप भाषा का चयन कर सकते है।
  • आप Find Scheme पर क्लिक करें।

स्टेप2: User Journey कम्पलीट करें।

  • अब आपको अपनी विभिन जानकारी प्रदान करना होगा। जैसे:
    • जेंडर, राज्य का नाम
    • क्षेत्र प्रकार
    • केटेगरी, आय
    • कार्य आदि
  • अब अंत में आपको Scheme Types का लिस्ट मिलेगा।
  • आप किसी एक (अथवा ज्यादा) विकल्प का चयन करें।
  • अब आप Submit पर क्लिक करें।

स्टेप3: योजना लिस्ट को देखे

FAQs My Scheme

My Scheme Portal पर कौन-कौन योजना को पा सकता है?

इस My Scheme Portal पर सभी लोग जो भारतीय नागरिक है, योजना को पा सकते है:
>सभी वर्ग के नागरिक
>मजदूर, किसान
>छात्र, बालक-बालिका
>महिला, विधवा, दिव्यांग
>बिज़नेस

क्या My Scheme Portal पर हम योजना के लिए आवेदन कर सकते है?

नहीं। आप केवल इस पोर्टल पर योजना से संबंधित जानकारी जैसे योजना का परिचय, लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आधिकारिक वेबसाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *