मानव संपदा पोर्टल छुट्टी आवेदन 2024 – Manav Sampada ehrms.upsdc.gov.in

UP Government Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) के लिए मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) शुरू किया गया है।

इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में काम कर रहे लगभग 20,00,000 से अधिक कर्मचारी जो कि विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं, ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार द्वारा तैयार की गई इस वेबसाइट के माध्यम से कर्मचारियों के कार्य से संबंधित सभी आंकड़े ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इकट्ठा किए जा रहे हैं जैसे

  • कर्मचारी के रिक्रूटमेंट
  • कर्मचारी की कहां कहां पोस्टिंग हुई
  • कर्मचारी का विभिन्न विभागों में अनुभव
  • ट्रांसफर से संबंधित जानकारियां, प्रमोशन से संबंधित जानकारियां

कर्मचारी अपने विशेष User ID तथा Password का प्रयोग करके login कर पाएंगे और इस पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठा पाएंग।

आज आर्टिकल में हम आपके साथ साझा करेंगे कि किस प्रकार आप Manav Sampada Portal UP का प्रयोग करें, लोगिन करने की विधि, पासवर्ड भूल जाए तो दोबारा कैसे बनाएं और इसी प्रकार की अन्य  जानकारियां आपको बताएंगे, इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंतर्गत पढ़िए.

Manav Sampada Portal Uttar Pradesh (eHRMS)

NIC की सहायता से बना मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है. इस वेबसाइट पर विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारियां अपलोड करी गई हैं।

इस पोर्टल पर कर्मचारियों तथा कार्यालय से संबंधित व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य कोई सामान्य नागरिक लॉगिन नहीं कर सकता। मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आपको आपके विभाग द्वारा आपका यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।

आप इनका प्रयोग करके ही इस वेबसाइट का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल आसान शब्दों में यह वेबसाइट HR से संबंधित कार्य करती है।

आजकल सभी प्राइवेट विभागों में HR की व्यवस्था की जाती है जो अपने कर्मचारियों से संबंधित जानकारियां अपने पास रखते है और समय-समय पर उन आंकड़ों की सहायता से कर्मचारियों के साथ संबंध स्थापित करते है। इसी प्रकार सरकारी विभागों में भी HR से संबंधित कार्य करने के लिए यह वेबसाइट बनाई गई है।

इन सभी जानकारियों का ब्यौरा Manava Sampada Portal UP वेबसाइट पर मिल जाएगा:

  • कर्मचारियों ने कब विभाग में ज्वाइन किया
  • उन्हें कब ट्रांसफर दिया गया
  • कर्मचारियों का प्रमोशन कब किया गया
  • कर्मचारियों को किस वेतन भत्ते के अनुसार सैलरी मिलती है
  • कर्मचारी कब रिटायर होगा
  • विभाग में कितने पद खाली हैं
  • कितने पदों पर नए आवेदन स्वीकार करने हैं
  • कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों का आंकड़ा इत्यादि

इसके अतिरिक्त e Governance से संबंधित दूसरे पोर्टल की जानकारियां भी यहां मिल जाएंगे जैसे G2G, G2E and G2C .

मानव संपदा पोर्टल छुट्टी पर रजिस्ट्रेशन Manav Sampada Leave Registration 2024

यह एक सरकारी कर्मचारियों (Up Government Employees) के लिए बनाई गई वेबसाइट है जिस पर विभाग से बाहर कोई व्यक्ति लॉगिन नहीं कर सकता।

इसीलिए यहां पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई लिंक नहीं है। यदि आप एक सरकारी विभाग में कार्य करते हैं जो कि उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आता है।

नेशनल इनफार्मेशन सेंटर द्वारा आपके विभाग में सभी कर्मचारियों का आंकड़ा मांगा जाएगा और इसके बाद आपके डिपार्टमेंट में प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक विशेष User ID और Password NIC द्वारा भेजा जाएगा।

इस प्रकार इन का प्रयोग कर कर आप मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश पर लॉग इन कर सकते हैं।

क्योंकि यह एक विशेष यूजर आईडी और पासवर्ड है इसलिए यह प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपना पासवर्ड और यूजर नेम विभाग के बाहर किसी को ना बताएं।

क्योंकि इस वेबसाइट पर आपके विभागीय कार्य और व्यक्तिगत जानकारी संबंधित सभी सूचनाएं मौजूद हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करने की विधि Login To Manav Sampada Portal ehrms.upsdc.gov.in

आपको आपके विभाग द्वारा सफलतापूर्वक आईडी तथा पासवर्ड मिल जाने के बाद आप मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं इसकी विधि निम्नलिखित है:

  • अब आप ऊपर स्क्रीन पर दिखाए गए अनुसार वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां आपको मानव संपदा उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी जानकारियां देखने को मिल जाएंगी.  यहां आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना है.
  • अब आप यहां पर अपना डिपार्टमेंट चुने।
  • यदि आपका डिपार्टमेंट दी गई लिस्ट में नहीं मिलता तो All Other Department के लिंक पर क्लिक करो। इसके बाद आप अपना User ID लिखें।
  • अपना पासवर्ड डालें
  • Captcha code  लिखें
  • अंत में लॉगइन के लिंक पर क्लिक कर दें.

Manav Sampada Portal Leave Application मानव संपदा पोर्टल छुट्टी के लिए आवेदन करें

मानव संपदा पोर्टल यूपी फॉर लीव एप्लीकेशन

कर्मचारियों को विभाग द्वारा कई प्रकार की विशेष छुट्टियां दी जाती हैं जैसे ML ( मेडिकल लीव) तथा CL.

यदि आप भी उत्तर प्रदेश में किसी विभाग में कर्मचारी हैं और विशेष लीव के लिए आवेदन करना चाहते हैं इसके लिए आप निम्नलिखित विधि के द्वारा ehrms.upsdc.gov.up में छुट्टी आवेदन कर सकते हैं:

Step1: Visit ehrms.upsdc.gov.in

  • इसके बाद आपको ऊपर चित्र में दिखाए गए अनुसार विभिन्न प्रकार की सूचनाएं लोगिन करने के बाद देखने को मिलेंगी।

Step2: Apply Leave

  • आपको यहां पर LEAVE MODULE के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लीव से संबंधित जानकारियां देखने को मिलेंगे जैसे लीव का स्टेटस , लीव के प्रकार इत्यादि।
  • आप को Apply Leave पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना रिपोर्टिंग ऑफिसर चयन करना।
  • रिपोर्टिंग ऑफिसर को चुनने के लिए आपको A Add New पर क्लिक करना होगा।
  • और अपने विभाग से संबंधित ऑफिसर का चयन लिस्ट में से करना है.
  • इसके बाद आपको leave type के अंदर सेलेक्ट के बटन पर क्लिक करना है और निम्नलिखित सूची में से किसी एक छुट्टी के प्रकार पर क्लिक करना है:
    • Earned Leave
    • Casual Leave
    • Restricted Holiday
    • Special Leave
    • Medical Leave
  • लीव का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर बची हुई छुट्टियों का ब्यौरा आ जाएगा।
  •  इसके बाद आपको किस तारीख को छुट्टी चाहिए यह चयन करना है।

Step3: Write Leave Reason

  • अब आप यदि चाहें तो अपनी छुट्टी का कारण लिख सकते हैं अन्यथा उस में personal लिखकर भी छोड़ सकते हैं।
  •  इसके बाद अन्य जानकारियां भरें और सबमिट के लिंक पर क्लिक कर दें.
  • आपको मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा बता दिया जाएगा कि आपकी एप्लीकेशन सबमिट हो चुकी है.

याद रहे, लीव के लिए अप्लाई कर लेने का अर्थ छुट्टी मिल जाना नहीं है।

आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा यदि वह अभी पेंडिंग है तो आपकी छुट्टी पूरी तरह से नहीं मिली है। इसलिए अपना छुट्टी का स्टेटस भी चेक करें और  उसके successful होने का इंतजार करें।

यदि आपको ऑनलाइन Leave Cancel करनी है ऐसी स्थिति में कैंसिल के लिंक पर क्लिक करें और अपनी छुट्टी को रद्द कर दें।

मानव संपदा पोर्टल PayRoll चेक करने की विधि

  • ऊपर बताई गई विधि के अनुसार अपनी आईडी तथा पासवर्ड का प्रयोग करके उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • लॉग इन करने के बाद आप निम्नलिखित डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे जहां आपको payroll पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपसे दो विकल्प और पूछे जाएंगे, आपको उन में से सैलरी स्लिप पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको जिस भी साल के लिए सैलरी स्लिप डाउनलोड करनी है उस साल का चयन करें।
  • और साथ ही उस महीने का भी चयन करें जिस महीने की आप को सैलरी स्लिप डाउनलोड करनी है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी सैलरी स्लिप आ जाएगी।
  • जिसको आप अपने मोबाइल में या डिवाइस के अंदर डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

 इस प्रकार आप सफलतापूर्वक eHRMS UP के पोर्टल पर लॉग इन कर लेंगे और सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे

मानव संपदा पोर्टल की सेवाएं 

मानव संपदा पोर्टल पर बहुत सारी सेवाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रहे हैं जिनकी सूची बहुत लंबी है। हम आपके साथ कुछ विशेष सेवाओं की चर्चा करेंगे जिसका प्रयोग लगभग सभी कर्मचारियों को अपने कार्य के दौरान करना पड़ता है।

  • Employment Enrollment
  • Joining and relieving
  • leave management
  • transfer management
  • ACR management
  • Training management
  • Service book management
  • Submission of property return
  • Payroll management

उपरोक्त लिस्ट के अतिरिक्त भी मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह सेवाएं उपरोक्त लिस्ट के अंदर ही sub part के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

हम कुछ सेवाओं जैसे मानव संपदा पोर्टल से छुट्टी लेने की विधि, सर्विस बुक बनाने की विधि इत्यादि पर विस्तार से अपने आर्टिकल में चर्चा करेंगे

मानव संपदा पोर्टल पर Password Reset करने की विधि

यदि आप किसी कारण से अपना पासवर्ड भूल गए हैं ऐसे में, आप बहुत आसानी से इस वेबसाइट के माध्यम से अपना पासवर्ड दोबारा बना सकते हैं।

इसके लिए आपको निम्नलिखित विधि को अपनाना होगा:

  • Manav Sampada Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लोग इनके लिंक पर क्लिक करें।
  • वही आपको लॉगिन के बराबर में फॉरगेट पासवर्ड करने का ऑप्शन आएगा।
  • आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप अपना यूजर आईडी लिखें और sms या email में से किसी एक का चयन करें.
  • आप जिस भी ऑप्शन का चयन करेंगे उसी पर वेबसाइट द्वारा मैसेज भेज दिया जाएगा जिसमें पासवर्ड रिसेट करने का लिंक होगा.
  • उस लिंक पर क्लिक कर लेने के बाद आप अपने पासवर्ड को दोबारा बना सकते हैं।
  • अपने लिखे हुए पासपोर्ट को एक बार पुनः लिखें और कन्फर्म के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपने अपना पासवर्ड बना लिया है।
  • अब आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके दोबारा लॉगिन कर सकते है.

FAQs Manav Sampada

मानव सम्पदा पोर्टल क्या है?

मानव सम्पदा पोर्टल यह एक Government HR Management Portal है।

Manav Sampada Portal HR Management क्या है?

मानव सम्पदा पोर्टल पर इस प्रकार कर्मचारी का मैनेजमेंट किया जाता है:
> कर्मचारियों ने विभाग में जोइनिंग
>उन्हें कब ट्रांसफर
>कर्मचारियों का प्रमोशन
>कर्मचारियों को किस वेतन भत्ते के अनुसार सैलरी मिलती है
>कर्मचारी रिटायर
>विभाग में खाली पद
>पदों पर नए आवेदन स्वीकार
>कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों का आंकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *