खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन 2024: MP, UP, & CG का चेक करे PDF

Sarkari Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन Khasra Khatauni Naam Anusar Online : Land Records

यदि आप अपने प्लाट, खेत व मकान का का जमींन का रिकॉर्ड देखना चाहते है तो Land Record (RoR), या भूमि जानकारी या खाता अथवा Khasra Khatauni Detail देखना चाहते है, तो आप इसे अब ऑनलाइन जांच सकते है।

इसके लिए आपको केवल अपने राज्य के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इन पोर्टल पर भूलेख, नक्शा एवं म्युटेशन आदि की सुविधा पा सकते है।

आज के इस लेख में हम आपको Uttar Pradesh, Madhya Pradesh एवं Chhattish Garh के उदाहरण द्वारा “खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक कैसे करे” की स्टेप बय स्टेप प्रक्रिया दर्शायी है।

आप प्रक्रिया पर आगे बढे इससे पहले इन बेसिक महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़े।

Contents hide

About Khasra-Khatauni खसरा खतौनी

bhulekh khasara khatauni

Khatauni (खतौनी) यह Land के Oenership को Verify करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, खासकर ग्रामीण भारत में।

कोई भी जमीन खरीदते और बेचते समय, खतौनी संख्या (Khatauni Number) एक इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट है, क्योंकि इसमें जमीन के बारे में सभी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

खतौनी यह एक प्रकार की खाता संख्या है जो परिवार की भूमि संरचना के बारे में जानकारी देती है। ये जमीन एक साथ अथवा अलग-अलग जगहों पर भी हो सकते हैं।

खतौनी कानूनी दस्तावेज में भूमि, उसके खसरा नंबर, उसके मालिक/मालिकों की संख्या, उसके कुल क्षेत्रफल आदि के बारे में जानकारी होती है। खतौनी में जमींदार से जुड़े सभी खसरों की भी विस्तृत जानकारी है।

दूसरे शब्दों में, खतौनी परिवार के सभी खसरो (प्लाट) का लेखा-जोखा है। इसे खेती करने वाले या जमीन पर कब्जा रशीद वाले लोगों के रजिस्टर के रूप में भी देखा जा सकता है।

खतौनी में प्राप्त जानकारी

आप एक खतौनी दस्तावेज में निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करते है।

  • गांव का नाम
  • जिले का नाम
  • खाता संख्या
  • खसरा नंबर
  • मालिक और उसके पिता का नाम
  • वर्ष के दौरान स्वामित्व परिवर्तन का विवरण
यहां ध्यान दें कि तीन महीने के भीतर उत्तराधिकार या हस्तांतरण के कारण भूमि के स्वामित्व में कोई भी परिवर्तन खतौनी में परिलक्षित होगा।

खसरा एवं खतौनी में अंतर क्या है?

खसरा खतौनी
एक खसरा संख्या सिर्फ एक इकाई है। एक खतौनी कई इकाइयों का रिकॉर्ड है।
खसरा P-II form में बना है। खतौनी B-I form में बना है।
इसमें 12 कॉलम होते हैं.इसमें 23 कॉलम होते है।

Khasara Khatauni By Name खसरा खतौनी नाम अनुसार 2024

आप खसरा-खतौनी की जानकारी जान चुके है, तो आपको अब खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देखने की विधि पर नजर डालनी चाहिए।

आप जिस राज्य से संबंधित है उनके राजस्व आधिकारिक वेबसाइट पर जांच सकते है। यहाँ निचे दिए गए सभी राज्य के खसरा खतौनी लिस्ट चेक करे:

राज्य खसरा खतौनी लिंक
बिहार bhumijankari.bihar.gov.in
झारखण्डjharbhoomi.nic.in
गुजरातanyror.gujarat.gov.in
पंजाबjamabandi.punjab.gov.in
राजस्थानapnakhata.raj.nic.in
उत्तराखंडbhulekh.uk.gov.in
उत्तरप्रदेशupbhulekh.gov.in
मध्यप्रदेश mpbhulekh.gov.in
छतीशगढbhuiyan.cg.nic.in
महाराष्ट्रbhulekh.mahabhumi.gov.in
पश्चिम बंगालbanglarbhumi.gov.in
दिल्लीdlrc.delhigovt.nic.in
हरियाणाjamabandi.nic.in
हिमाचल प्रदेशlrc.hp.nic.in

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन CG (छत्तिश्गढ़)

यदि आप छत्तिश्गढ़ से है एवं आप अपना खसरा खतौनी चेक करना चाहते है, तो आप Bhuiyan Portal द्वारा आसानी से इन स्टेप को फॉलो लार चेक कर सकते है:

Step1: bhuiyan.cg.nic.in पोर्टल पर जाए एवं B1/P।। चुने

  • सबसे पहले आप CG Bhulekh Portal Bhuiyan पर जाए।
  • होमपेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेगा।
  • खसरा खतौनी देखने के लिए B1/P।। को चुने।
  • इसे आप चित्र में देख सकते है।

Step2: खसरा विवरण दर्ज कर नाम से सर्च करे

  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको खसरा विवरण देना होगा जैसे:
    • जिला
    • तहसील
    • रा. नि.
    • ग्राम कोड
  • अब आपको दो विकल्प में से एक चुनना होगा:
    • खसरा वार
    • नाम वार
  • आप नाम वार चुने।
  • इसके बाद अपना नाम दर्ज करे।
  • अंत में खोजे पर क्लिक करे।

Step3: अब अपना नाम चुने

  • नाम चयन करे के लिस्ट में अपना नाम चुने।
  • अब आपको खतौनी जानकारी प्राप्त होगी।
    • सामान्य सामाग्री
    • रिपोर्ट
    • फसल हेतु जानकारी
  • आप रिपोर्ट में से इन विकल्पों के सामने रखे नंबर पर क्लिक करे।
    • डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी B1
    • डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी P 2

Step4: Khatauni CG PDF डाउनलोड करे

  • अब आपके सामने खसरा खतौनी पीडीऍफ़ आएगा।
  • यह पीडीऍफ़ कई दस्तावेज का ग्रुप होगा।
  • आप सभी को Print Download Icon पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है।

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन MP (मध्य प्रदेश)

यदि आपको मध्यप्रदेश खसरा खतौनी देखना है, तो आप @mpbhulekh.gov.in पर जाकर कर सकते है। इसकी विधि इस प्रकार है:

Step1: mpbhulekh.gov.in पर जाए एवं भू-अभिलेख पर क्लिक करे

  • सबसे पहले आप @mpbhulekh.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर आप भू-अभिलेख पर क्लिक करे।
  • इसके बाद एक नया टैब दो ऑप्शन के साथ खुलेगा।
  • आप “क्या आप भू-अभिलेख में खसरा खोजना चाहते है” के ऑप्शन से Yes क्लिक करे।
  • आपके सामने नया पेज ओपन होगा।

Step2: भूखंड का विवरण प्रदान करे

  • अब आपको खसरा खतौनी के लिए भूखंड विवरण प्रदान करना होगा।
  • इस पेज पर पूछे इन सभी जानकारी को भरे (बिना * वाले को आप बिना प्रदान किये भी खसरा देख सकते है)
    • भू-भाग यूनिक आईडी
    • ULPIN संख्या
    • भूमिस्वामी आईडी
    • जिला *
    • तहसील *
    • गांव
  • अब आप भू-स्वामी ऑप्शन को चुने।
  • आपको सभी ग्रामीण भू-स्वामी का लिस्ट मिलेगा।
  • अब आप ब्लॉक संख्या चुने एवं Captcha Code दर्ज करे।
  • अंत में विवरण देखे बटन पर क्लिक करे।

Step3: खतौनी डाउनलोड करे

  • अब ऊपर के पेज में ही आप “भूखंड के स्वामित्व जानकारी (खतौनी)” पर क्लिक करे।
  • आपको Khatauni प्राप्त होगा।
  • आप इसे Download करे।

खसरा खतौनी नाम अनुसार UP (उत्तर प्रदेश)

यदि आप उत्तर प्रदेश से है, एवं अपना खसरा खतौनी नाम अनुसार UP देखना चाहते है, तो आपको इन सभी प्रक्रिया को स्टेप बय स्टेप फॉलो करना होगा:

Step1: upbhulekh.gov.in पर जाए एवं खतौनी नकल पर क्लिक करे

  • सबसे पहले आप upbhulekh.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे।
  • आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने कॅप्टचा आएगा आप उसे पूर्ण करे।
  • आप नए पेज पर जाएंगे।

Step2: अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम ढूंढे

  • अब आप इस पेज पर अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम ढूंढे।
  • आप अपना ग्राम ढूंढने के लिए Hindi Letter Filter का उपयोग कर सकते है।
  • आपका गांव जिस अक्षर से प्रारम्भ होता है, उसे चुने।
  • आपको ग्राम लिस्ट मिलेगा।
  • आप अपना गांव सेलेक्ट करे।

Step3: अपना नाम सर्च करे

  • अब आपको अपना नाम अनुसार खतौनी नकल खोजना होगा।
  • इसके लिए आप इस पेज पर “खातेदार के नाम अनुसार” विकल्प को चुने।
  • अब आपके सामने Hindi Keyboard दिखेगा।
  • इसकी सहायता से आप अपना नाम दर्ज करे।
  • खोजे पर क्लिक करे।
  • आपको नाम लिस्ट प्राप्त होगी।
  • आप अपना नाम सेलेक्ट करे।
  • अब उद्धरण देखे का बटन मिलेगा क्लिक करे।
  • आपको खतौनी नकल प्राप्त होगा।

Step4: खतौनी नकल देखे

  • अब आप Captcha Code दर्ज करे।
  • आपको Khatauni Nakal मिलेगी।
  • आप दिए गए अंक पर क्लिक कर अपना Naksha डाउनलोड कर सकते है।

FAQs Khasara Khatauni

नाम से खसरा खतौनी कैसे देखें?

नाम से खसरा खतौनी आप राजस्व भूलेख अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते है।

खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने का कितना पैसा लगेगा ?

खसरा निकालने ऑनलाइन निकालने का कोई रकम नहीं लगता है। आप इसे राज्य राजस्व आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *