e-Kalyan Scholarship Bihar

ई कल्याण स्कॉलरशिप 2023 | e Kalyan Scholarship Bihar {ekalyan.bih.nic.in}

Scholarship
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

e Kalyan Scholarship 2023 | e Kalyan Bihar Scholarship Yojana | Bihar ekalyan.bih.nic.in | ई-कल्याण बिहार 

छात्रों के कल्याण के लिए तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सरकारों द्वारा निरंतर स्कॉलरशिप ओं का प्रावधान किया जाता है। बिहार सरकार द्वारा छात्रों के लिए E Kalyan Bihar स्कॉलरशिप की व्यवस्था कई पोर्टल पर उपलब्ध है।

आज के अपने आर्टिकल में हम ई-कल्याण योजना स्कॉलरशिप बिहार 2023 के बारे में आपसे जानकारियां साझा करेंगे।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल से संबंधित तथ्य

पोर्टल ई-कल्याण बिहार पोर्टल
आर्टिकल का नाम ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
वर्ष2023
विभागसरकारी
आधिकारिक वेबसाइटekalyan.bih.nic.in

ई-कल्याण बिहार

बालिका शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तथा छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए E-Kalyan वेबसाइट पर 3 से अधिक छात्रवृत्ति सुविधाएं बिहार के छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान करी जाती है।

यदि आप भी बिहार के निवासी हैं तथा बिहार में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तब यह आर्टिकल आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसमें हमने E Kalyan Bihar Scholarship 2023 के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने की संपूर्ण प्रक्रिया साझा करी है।

जैसे कि ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें, login करने का तरीका, E Kalyan scholarship से मिलने वाला लाभ, आवश्यक दस्तावेज, eligibility criteria for apply online आदि। 

इस लिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ।

Bihar E Kalyan Scholarship क्या है?

e kalyan bihar scholarship

बिहार सरकार द्वारा छात्रों और खास तौर पर छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। 

ई कल्याण बिहार पोर्टल पर बिहार में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राएं अपने शिक्षा को जारी रखने के लिए 

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • बालिका प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 
  • मुख्यमंत्री मेधावी योजना 

के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके अंतर्गत अलग-अलग योजनाओं के तहत अलग-अलग आर्थिक सहायता छात्रों को प्रदान करी जाएगी। 

आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अतिरिक्त जानकारी आपको e कल्याण के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मिलेगी। इसकी आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in हैं। 

सत्र 2022-23 के लिए बिहार सरकार द्वारा आवंटित छात्रवृत्ति योजना की संपूर्ण जानकारी नीचे आर्टिकल में दी जा रही है।

किसी भी प्रकार की रुकावट के बिना स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए कृपया पूरा आर्टिकल को सावधानीपूर्वक पढ़ें।

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के उद्देश्य

निम्नलिखित उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बिहार सरकार द्वारा ई कल्याण वेबसाइट पर छात्रों के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति क्यों का प्रावधान किया गया है:

  • बिना किसी आर्थिक तंगी तथा दबाव के छात्रों को उनकी मनचाही शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना।
  • विशेष तौर पर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना जिससे समाज में लैंगिक भेदभाव को दूर किया जा सके तथा राज्य में उन्नति करने के समान अवसर प्रदान किए जा सके।
  • बिहार राज्य के युवाओं को सही दिशा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना जिससे भविष्य में बिहार का तथा बिहार के समाज का कल्याण हो।

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के लाभ

ई कल्याण बिहार सरकार द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म है जहां पर विभिन्न प्रकार की बिहार के निवासियों को प्रधान करी जाती हैं इन्हीं सेवाओं में से एक शिक्षा से संबंधित सेवाएं भी हैं। 

बिहार सरकार द्वारा ई कल्याण वेबसाइट पर दी जाने वाली स्कॉलरशिप के निम्नलिखित लाभ हैं:

  • ई कल्याण वेबसाइट पर आवंटित कर ही जाने वाली स्कॉलरशिप का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो बिहार के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
  •  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 10+2 के अंतर्गत आवेदन करने वाली छात्राओं को ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान करी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्राओं को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करी जाएगी।
  • छात्रों को प्रदान करें जाने वाली स्कॉलरशिप उनके बैंक खाते के अंदर आएगी अतः इस पैसे का सुरक्षित रूप से छात्र प्रयोग कर सकेंगे।

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप Eligibility Criteria

बिहार सरकार द्वारा संचालित ई कल्याण वेबसाइट पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है अन्यथा छात्रों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा या उनको छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। 

हमने निम्नलिखित बिंदुओं में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के अंतर्गत प्रदान करें जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक पात्रता को सूचीबद्ध किया है:

  • मुख्यमंत्री कन्या प्रोत्साहन योजना के आवेदन के लिए कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण हुई सभी छात्राएं eligible हैं।
  • मुख्यमंत्री कन्या प्रोत्साहन योजना स्नातक स्तर के आवेदन के लिए वे सभी कन्याएं eligible हैं जिन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त कर ली है।
  • बिहार राज्य में पढ़ने वाले छात्रों को ही यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
  • केवल वही छात्राएं छात्रवृत्ति प्राप्त कर पाएंगी जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित होंगी।

ई कल्याण स्कॉलरशिप आवश्यक दस्तावेज (Documents)

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पूर्व छात्रों को निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स को अपने साथ तैयार करके रखना चाहिए ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े:

  • Registration number
  • आधार संख्या, आधार कार्ड 
  • बैंक खाते की डिटेल
  • बैंक खाते की पासबुक
  • IFSC कोड
  • मोबाइल नंबर
  • खाता धारक का नाम
  • Income certificate

यदि आप अपना Income Certificate ऑनलाइन फ्री में बनाना चाहते है, तो आप हमारे इस लेख को पढ़ें।

e Kalyan Scholarship Online Apply 2023

ई कल्याण पोर्टल पर बिहार सरकार द्वारा निम्नलिखित प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है:

उपरोक्त सभी छात्रवृत्तियों में आवेदन करने के लिए आवेदन करता को सर्वप्रथम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके चरण निम्नलिखित हैं:

  • सर्वप्रथम e-kalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं इसके लिए आप निम्नलिखित लिंक के ऊपर भी क्लिक करके सीधा वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं https://ekalyan.bih.nic.in/
  • इसके पश्चात आपके सामने बहुत सारे स्क्रीन आएंगे जिसमें से आपको शिक्षा विभाग वाले भाग में जाना है
e kalyan scholarship website homepage
  • आप को दिए गए विभिन्न प्रकार के स्कॉलरशिप के लिंक में से अपनी पात्रता के अनुसार किसी भी लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको दिए गए लिंक में से रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपने व्यक्तिगत डिटेल को फॉर्म में भरना करना है
  • अंत में आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा जिसका उपयोग करके आप आवेदन कर सकते हैं।

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया

ekalyan scholarship scheme list
  • सर्वप्रथम e-kalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://ekalyan.bih.nic.in/
  • इसके पश्चात आपके सामने बहुत सारे स्क्रीन आएंगे जिसमें से आपको शिक्षा विभाग वाले भाग में जाना है।
  • तदोपरांत आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करना है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन करता हूं।
  • यूज़र आईडी तथा पासवर्ड का प्रयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें login 
ekalyan scholarship login page
  • User ID भरने के बाद अपना बनाया हुआ पासवर्ड लिखें तथा दिए गए कोड को खाने में लिखें।
  • इसके बाद लॉगिन वाले बटन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात छात्रों के सामने एक लंबा फॉर्म खुलेगा जिसको बहुत ध्यान से भरना होगा।
  • इस ऑनलाइन इस ऑनलाइन फॉर्म के अंदर छात्रों को उनका नाम के अंदर छात्रों को उनका नाम, अभिभावकों का नाम, आधार कार्ड संख्या, विद्यालय का नाम, पिछली कक्षा की डिटेल्स आदि को भरना होगा 
  • सारी जानकारियां भरने के बाद डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।

Uploading Note:

  • सर्वप्रथम छात्र को अपना फोटो अपलोड करना होगा। (200 x 300 px, 50 kb)
  • इसके उपरांत छात्र को अपने हस्ताक्षर को अपलोड करना है (आकार 140 x 60 px,20 kb)
  • इसके उपरांत छात्र को अपना आधार कार्ड PDF फाइल के रूप में अपलोड करना है।
  • स्थानीय निवास का प्रमाण अपलोड करें। ( 500kb से कम हो )
  • First Page of Bank PassBook (500 kb या उससे कम होना चाहिए)
  • Graduation Certificate/Passing Marksheet (500 kb या उससे कम होना चाहिए)

Final Step

  • आवेदन भरने के दौरान ड्राफ्ट में भी Save किया जा सकता है।
  • आवेदन के प्रारूप में भी प्रिंट किया जा सकता है।
  • अंतिम रूप से Submit करने से पहले अपनी प्रविष्टियां पुनः जाँच कर लें, अंतिम Submit के बाद आवेदन में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा|
  • अंतिम रूप से Submitted आवेदन की एक प्रति का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते है |
  • केवल अंतिम रूप से Submitted आवेदन पर विचार किया जाएगा|

Check Online e Kalyan Application Status

  • सर्वप्रथम e-kalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं इसके लिए आप निम्नलिखित लिंक के ऊपर भी क्लिक करके सीधा वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं https://ekalyan.bih.nic.in/
  • इसके पश्चात जिस भी छात्रवृत्ति के लिए आप ने आवेदन किया है उस पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे लिंक आ जाएंगे जिसमें से आपको view application status पर क्लिक करना है।
ekalyan application status
  • इसके पश्चात छात्र अपने आधार संख्या या अकाउंट संख्या को fill करके अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

e Kalyan Scholarship Bihar Payment Status 2023 कैसे ऑनलाइन देखे? @ekalyan.bih.nic.in

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप 2023 में आवेदन करने के पश्चात सरकार द्वारा घोषित की गई राशि आवेदन करते थे बैंक खाते में पहुंचा दी जाती है।

ekalyan payment done status

ऑनलाइन भुगतान की स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित चरणों को दोहराएं:

  • सर्वप्रथम e-kalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://ekalyan.bih.nic.in/
  • इसके पश्चात जिस भी छात्रवृत्ति के लिए आप ने आवेदन किया है उस पर क्लिक करें।
  • तदोपरांत आपको भुगतान की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आप इस Payment Done लिंक पर बिक्री कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात अपने विद्यालय का नाम सेलेक्ट करें तथा आवश्यक जानकारी भरे।
  • इसके पश्चात अपने विद्यालय का नाम सेलेक्ट करें तथा आवश्यक जानकारी भरे।
  • View के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको आपके भुगतान की स्थिति का पता चल जाएगा।

E Kalyan Helpline Number

यदि ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों को कोई समस्या आती है ऐसी स्थिति में निम्नलिखित स्थानों पर सरकार द्वारा सहायता प्राप्त की जा सकती है।

  • Adarsh Abhishek: +91-8292825106
  • Raj Kumar: +91-9534547098
  • Kumar Indrajeet: +91-8986294256
  • IP Phone (For NIC): 23323
  • E-mail: [email protected]

FAQ: E Kalyan Bihar Scholarship 2023

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप में कौन आवेदन कर सकता है?

10+2 के लिए तथा स्नातक के लिए सभी बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं तथा 10 तक के सभी छात्र मेधावृत्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

E Kalyan बिहार स्कॉलरशिप में कितने पैसे मिलेंगे?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 10+2 की छात्रों को 10000 रुपए तथा स्नातक की छात्राओं को 25000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करी जाएगी।

क्या स्कॉलरशिप का फॉर्म विद्यालय में भी जमा कराना है?

नहीं, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है रहा किसी भी प्रकार के फॉर्म को विद्यालय में जमा नही करना।

ekalyan scholarship की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

e kalyan official website is https://ekalyan.bih.nic.in/.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *