Bharat Jodo Yatra 2023: भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े Register Live Route

Sarkari Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bharat Jodo Yatra (भारत जोड़ो यात्रा) की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई है। 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई यह यात्रा 150 दिन तक लगातार चलेगी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित की जाने वाली यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू करी गई। 150 दिन पूरे हो जाने तक यह यात्रा 12 राज्यों को पार  करती हुई कश्मीर में समाप्त होगी।

भारत में बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक, और राजनीतिक नफरत जैसी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी गई है।

इसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित भारी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं।

इन युवाओं में लेखक, कलाकार, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और अन्य कई विविध प्रकार की कलाओं में शामिल व्यक्ति भाग ले रहे।

आज के लेख में हम बात करेंगे कि कैसे आप 12 जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं? भारत जोड़ो यात्रा में पंजीकरण करा सकते हैं?

इसके साथ ही आप यात्रा का रूट मैप भी चेक कर सकते हैं. सभी जानकारी हम अपने इस लेख में आपको अंत तक प्रदान करेंगे।

Bharat Jodo Yatra By Rahul Gandhi 2023

कांग्रेस के नेतृत्व में Bharat Jodo Yatra 2022-23 का संचालन किया जा रहा है।

देश में बढ़ रही महंगाई, अव्यवस्था, महिलाओं, किसानों, दलितों आदि के प्रति हिंसा की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।

भारत को आजादी दिलाने में कांग्रेस की भूमिका को ध्यान में रखकर एक बार दोबारा कांग्रेस के नेताओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखकर यह यात्रा निकाली है।

3570 किलोमीटर कि इस यात्रा में आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं। यदि आपके क्षेत्र के नजदीक से यात्रा निकलती है तो आप भी इसमें अपनी योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं।

अगर आप इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा Latest Updates 

यात्रा की समय-समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाई गई है। आप सभी  www.bharatjodoyatra.in पर जाकर इसकी जानकारियां देख सकते हैं।

हालांकि वेबसाइट पर भारत जोड़ो यात्रा की पूरी जानकारी दी गई है। फिलहाल यात्रा मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतरा यात्रियों द्वारा और राहुल गांधी द्वारा जनता को संबोधित किया जा रहा है। यह यात्रा 1 दिसंबर 2022 से आगे के लिए शुरू की जाएगी।

समय-समय पर यात्रा में भाग लेने वाले भारत यात्रियों को विश्राम करने के लिए 1 दिन का खाली समय भी दिया जाता है. इसे विश्राम दिवस कहा जाता है।

इसलिए भारत यात्री आज उज्जैन में विश्राम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त आप अगर यात्रा से संबंधित लेटेस्ट न्यूज़ देखना चाहते हैं तो आप इस विधि को अपनाकर देख सकते हैं:

  •  सबसे पहले भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  यहां आपको नवीनतम अपडेट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  इसके बाद आप वेबसाइट पर उस दिन से संबंधित भारत जोड़ो यात्रा के क्रियाकलापों को देख पाएंगे।
  •  यहां आप वीडियो भी देख पाएंगे और इसके साथ ही Bharat Jodo Yatra Blogs भी पढ़ पाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा कार्य पद्धति (How Bharat Jodo Yartra Function)

हम सभी को यह उत्सुकता होती है कि आखिर 150 दिन तक चलने वाली है भारत यात्रा किस प्रकार पूरी होगी।

यात्रियों को कैसे सुविधाएं दी जाएंगी?  कौन-कौन इसमें भाग ले पाएगा? यात्रियों के ठहरने के लिए क्या इंतजाम होंगे? इत्यादि।

आइए हम एक नजर भारत जोड़ो यात्रा की कार्य पद्धति पर डालते हैं। यानी यात्रा किस प्रकार काम करेगी।

सबसे पहले भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों पर चर्चा करते हैं।

Three Types of Yatri Under Bharat Jodo Yatra 2022-23:

  • भारत यात्री: यह वे यात्री हैं जो यात्रा में कन्याकुमारी से साथ है और आखिर तक इस यात्रा का हिस्सा रहेंगे।
  • प्रदेश यात्री: यह से यात्री हैं जो यात्रा में अपने प्रदेश में भाग लेंगे। यानी जिस भी शहर से यात्रा गुजरेगी उस शहर के युवा अपनी योग्यता के अनुसार और सीमा के अनुसार इस यात्रा का हिस्सा रहेंगे।
  • अतिथि यात्री: भारत में 29 राज्य हैं। यह यात्रा केवल 12 राज्यों से गुजरेगी बाकी के राज्यों के युवा अपने-अपने राज्यों में कुछ देर के लिए भारत यात्रा निकालेंगे। ऐसे युवाओं को अतिथि यात्री कहा जाएगा।

इसके साथ ही भारत यात्रा के अंदर भाग लेने वाले भारत यात्रियों के विश्राम के लिए कंटेनर की व्यवस्था की गई है।

इन कंटेनर में विश्राम करने के लिए मामूली सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिस भी राज्य से भारत यात्रा गुजरेगी वहां इन कंटेनर की व्यवस्था करी गई है।

 Bharat Joda Yatra लगातार संचालित करना मुश्किल काम है। इसलिए बीच-बीच में भारत यात्रियों को विश्राम दिवस भी प्रदान किया जाएगा।

यह वह दिन होगा जिस दिन यात्रा नहीं निकलेगी। इस दिन भारत यात्री जिस भी राज्य में विश्राम करेंगे वहां के निवासियों से आम बातचीत कर पाएंगे।

Bharat Jodo Yartra State List And Date 2022-2023

State / UTEntry DateNo. of daysKey placesStatus
Tamil Nadu7 & 29 September4KanyakumariDone
Kerala10 September18Thiruvananthapuram, Kochi, NilamburDone
Karnataka30 September21Mysore, Bellary, RaichurDone
Andhra Pradesh18 October4D. Hirehal, AlurDone
Telangana23 October12Vikarabad, HyderabadDone
Maharashtra7 November14Nanded, Jalgaon JammedDone
Madhya Pradesh23 November16Mhow, Indore, UjjainDone
Rajasthan3 December 202218Jhalawar, Alwar, Kota, DausaRunning
Haryana24 & 30 December12AmbalaUpcoming
Uttar Pradesh24 December5BulandshahrUpcoming
Delhi28 December2RajghatUpcoming
Punjab10 January11PathankotUpcoming
Jammu and KashmirFebruary (est.)Jammu, SrinagarUpcoming

Bharat Jodo Yatra Live 2023 यात्रा लाइव देखें

भारत जोड़ो यात्रा जिन 12 राज्यों से गुजरेगी वहां के नागरिक नजदीकी क्षेत्र पर जाकर लाइव यात्रा को देख सकते हैं।

आप इस में भाग भी ले सकते हैं।

लेकिन यदि आप दूर रहते हैं या किसी कारण से यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में आप Online Bharat Jodo Live देख पाएंगे।

इसके लिए आप निम्नलिखित तरीके को अपना सकते हैं:

  •  सबसे पहले आप भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
bharat jodo yatra live
  • यहां आप चित्र में दिखाएं के अनुसार लाइव देखें कि लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप जिस भी दिन भारत यात्रा की वेबसाइट पर Viist करेंगे उस दिन की लाइव न्यूज़ YouTube के माध्यम से दिखा दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त आप सीधा यूट्यूब से भी Bharat Jodo Live Update देख सकते हैं। आपको यूट्यूब पर भारत जोड़ो यात्रा के चैनल को सब्सक्राइब करना होगा।

लेकिन आप वेबसाइट के माध्यम से भी आसानी से यात्रा की खबर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Sarkari Job Kaise Pata Kare- Govt Jobs Notification 2023 [लिस्ट]

भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा कैसे बने (Bharat Jodo Yatra 2023) 

देश का कोई भी नागरिक भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकता है।

इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से परिचित नहीं है तो आप नजदीकी कांग्रेस कार्यालय में जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके बाद जब भी भारत जोड़ो यात्रा आपके शहर से गुजरे आप इसमें भाग ले पाएंगे।

फिलहाल हम ऑनलाइन माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के लिए Bharat Jodo Yatra Registration करने की विधि बता रहे हैं:

  •  भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाने के बाद आप Register Now के लिंक पर क्लिक कर दें.
bhara jodo yatra login
  •  अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको एक छोटा सा ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा
  • आप यहां पर अपना नाम लिखें इसके बाद अपनी ईमेल आईडी लिख दे।
  • अंत में आप अपना मोबाइल नंबर लिखें।
  •  इसके पश्चात आपको अपने राज्य का चयन करना है।
  •  अब आप मैं रोबोट नहीं हूं कि लिंक पर क्लिक कर दें।
  •  इसके बाद पंजीकरण करे के लिंक पर क्लिक करें।

अब आप का Bharat Jodo Registration पूरी तरह से हो जाएगा।

इसके बाद यात्रा से संबंधित जानकारी मैसेज के माध्यम से भी आप तक पहुंचा दी जाएगी. आप अपने राज्य में यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं इसके लिए आप प्रदेश यात्री कहलाए जाएंगे. 

भारत जोड़ो यात्रा Schedule (Route Map)

अगर आप भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जानना होगा कि यह यात्रा कहां तक पहुंच गई है।

इसकी जानकारी देने के लिए भारत जोड़ो जाता है की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले कुछ दिनों का Schedule  दे दिया जाता है।

इस शेड्यूल के अंदर प्रतिदिन के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा की लोकेशन बता दी जाती है।

आप भी इस Route Map को देखकर यात्रा कहां तक पहुंची चेक कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप More के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप schedule के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आप दो प्रकार के यात्रा के शेड्यूल देख सकते हैं।
  • आप राज्यों के अनुसार भी यात्रा का शेड्यूल देख सकते हैं।
  • आप आगामी दिनों के किस शहर से यात्रा गुजरेगी इसका शेड्यूल भी देख सकते हैं।
bharat jodo yatra schedule
  • यहां से आपको तिथि का अंदाजा होगा।
  • साथ ही आप यह देख पाएंगे कि किस तारीख को भारत यात्रा किस शहर से शुरू होगी और उस तारीख को किस शहर पर खत्म होगी।

 इसी प्रकार आप आने वाले दिनों का शेड्यूल भी इस वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Create Bharat Jodo Yatra Profile

डिजिटल दुनिया में इस यात्रा को सभी के लिए आसान करने के लिए Bharat Jodo Yatra Profile बनाने का भी प्रावधान किया गया है।

आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपने फोटो के साथ भारत जोड़ो यात्रा का Logo लगा सकते हैं।

इसके बाद आप इसको अपने social media पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे.

  • भारत जोड़ो राजोरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप Profile Pic के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Choose file  पर क्लिक करना है
  •  इसके बाद आप अपने डिवाइस से अपने पसंद के प्रोफाइल पिक्चर का चयन करें
  • पिक्चर का चयन कर लेने के बाद आप उसको अपलोड कर दे
  •  इसके बाद वेबसाइट द्वारा खुद ही उस पर लोगों लगा दिया जाएगा 
  •  आप डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करके उसे अपने मोबाइल में सेव कर पाएंगे.

FAQs भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा कब शुरू हुई ?

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है।
3570 किलोमीटर चलने के बाद, कश्मीर में इस यात्रा को समाप्त किया जाएगा

भारत जोड़ो यात्रा में कौन भाग ले रहा है?

कांग्रेस के बड़े नेता समेत राहुल गांधी भी इस यात्रा का हिस्सा है. इसके साथ ही तो ऐसे कलाकार हैं जो विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा क्या है ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित भारत यात्रा 150 दिन की यात्रा है।
इसमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक विभिन्न नेता और कलाकार पैदल यात्रा कर रहे हैं.

भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य क्या है ?

देश में बढ़ रही बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, कमजोर वर्ग के साथ नाइंसाफी जैसे सामाजिक मुद्दों को सरकार की निगाहों में लाने के लिए यह यात्रा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *