ayushman bharat gujarat

Ayushman Card Gujarat 2024 Apply Online & Download [Guide]

Gujarat Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ayushman Card Online Apply Gujarat 2024 | गुजरात में आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें | Download Card

World Bank Report के अनुसार भारत में हर साल 6 करोड़ लोग गरीब हो जाते है, जिसका मुख्य कारन है , रोग उपचार में होनेवाला भारी खर्च।

यदि आप किसी हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे परिवार से खर्च पूछेंगे तो लगभग ऐसे कई मिलेंगे जिन्होंने इलाज के लिए कुछ न कुछ गिरवी तक रखा होगा।

इसीलिए भारत सरकार ने देश के सभी राज्य में Ayushman Bharat Yojana को लांच किया जिससे एक कम लागत में उचित उपचार सभी गरीब परिवार को प्राप्त हो। इसमें Gujarat State भी शामिल है।

Gujarat Ayushman Bharat Yojana Card 2024

ayushman card in gujarat

Ayushman Bharat Yojana जिसे Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana भी कहते है यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (परिवार) को किफायती अथवा फ्री उचित उपचार दिलाने में सहायता करता है।

आयुष्मान भारत योजना को 23 सितम्बर 2018 झारखण्ड राज्य से प्रारम्भ किया गया था। इस योजना का प्रारम्भ में 10.74 करोड़ गरीब परिवार को योजना का लाभ देना था , जो कि पूरा हो चूका है। प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रु5 लाख तक का मुफ्त उपचार पा सकते है।

इसलिए अब इस योजना के दूसरे चरण में योजना का नाम पीएम जन आरोग्य योजना (PMJAY) रखा गया है एवं योजना में लगातार लोगो को जोड़ा जा रहा है।

आयुष्मान योजना के शुरुआत में सरकार इन परिवार को पंजीकृत करती थी एवं उनके आधार के द्वारा पहचान कर हॉस्पिटल में लाभ प्रदान करती थी।

अब इन सभी परिवार को Ayushman Card जिसे Ayushaman Bharat Golden Card कहा जाता है, यह प्रदान किया जाता है।

इस कार्ड के माध्यम से ये परिवार देश भर में किसी भी निजी एवं सार्वजनिक अस्पताल में अपना उचित उपचार कर सकते है।

Gujara State में Aayushaman Yojana के द्वारा कई लाभ मिला है। इसलिए Gujara राज्य ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना चौथा स्थान बना रखा है।

वर्ष 2018-22 तक गुजरात राज्य में आयुष्मान भारत की सफलता की झलक आप ऊपर डैशबोर्ड में देख सकते है। गुजरात राज्य में कुल 6.27 करोड़ जनसंख्या है।

Total Ayushman Card In Gujarat

Ayushman Card in Gujarat148.61 लाख
Authorised Hospital Admissions31.6 लाख
Hospital Empanelled2747 हॉस्पिटल

आयुष्मान भारत योजना के अंतरगत गुजरात राज्य में कुल 1.48 करोड़ परिवार की आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जा चूका है। जिसमें अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा, जूनागढ़ आदि जिले सबसे अधिक संख्या में लाभार्थी है।

Ayushman Card Gujarat District Wise List 2024

आयुष्मान कार्ड लिस्ट गुजरात के अंतर्गत 1.5 करोड़ परिवारों को लाभ प्रदान किया गया है।

District NameTotal Cards
Ahmadabad13,12,422
Surat11,49,372
Rajkot9,88,853
Mahesana7,15,253
Junagadh5,85,402
Vadodara5,84,374
Sabar Kantha5,73,299
Amreli5,67,754
Banas Kantha5,67,482
Dohad4,99,548
Navsari4,92,304
Kheda4,90,845
Bharuch4,74,723
Patan4,60,073
Valsad4,43,318
Bhavnagar3,99,066
Gandhinagar3,93,826
Surendranagar3,90,396
Anand3,84,476
Gir Somnath3,21,170
Kachchh3,11,641
Jamnagar3,02,298
Panch Mahals2,98,716
Tapi2,78,369
Mahisagar2,71,037
Aravalli2,52,299
Chhotaudepur2,51,569
Narmada2,41,098
District NA2,25,571
Morbi1,71,042
Porbandar1,48,487
Botad1,45,114
Devbhumi Dwarka92,848
Dang77,397

आप आयुष्मान भारत योजना में अप्लाई करने की प्रक्रिया जाने इससे पहले आपको Ayushman Card Gujarat Hospital List जानना चाहिए।

इस लिस्ट में आपके नजदीकी हॉस्पिटल का पता होता है, जहां से आप आयुष्मान कार्ड का लाभ ले सकते है।

Ayushman Card Online Apply Gujarat 2023: आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन गुजरात

यदि आपको इस योजना में आवेदन करना है, तो सबसे पहले आप को Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana Eligibility को चेक करना होगा।

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के तीन स्टेप है:

  • pmjay.gov.in अपनी पात्रता जांच करें।
  • setu.pmjay.gov.in पर रजिस्टर करें।
  • setu.pmjay.gov.in पर eKYC करें एवं अपना अप्रूवल पाने तक इंतज़ार करें।

यह प्रक्रिया आप इस प्रकार निचे बताए अनुसार कर सकते है:

स्टेप1: pmjay.gov.in पर “Am I Eligible” जाँच करें।

am i eligible for ayushman bharat yojana card
  • जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप नए पेज मेरा पीएमजय पोर्टल पर आएंगे।
  • mera.pmjay.gov.in पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब Captcha Cade दर्ज करें एवं Generate OTP पर क्लिक करें।
  • आपको एक OTP प्राप्त होगा।
  • इसे दर्ज करें।
  • यदि आप योजना के लिए पात्र है तो आप Apply वाले पेज पर जायेंगे।
  • आप यहाँ setu.pmjay.gov.in द्वारा भी जा सकते है।

स्टेप2: setu.pmjay.gov.in पर अपना PMJAY Registration करें।

  • सबसे पहले आप setu.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे।
    • Register Yourself & Search Beneficiary
    • Do Your eKYC & wait for Approval
    • Download Your Ayushman Card
how to get ayushman card
  • यहाँ आप Register पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Registration Page ओपन होगा।
register as self user in pmjay
  • यहाँ आपको अपना राज्य Gujarat चुनना होगा।
  • District Name में आप जिस जिले में रहते है, उसे चुनना होगा।
  • अब Mobile Number Email ID, Name एवं Gender चुनना होगा।
  • ध्यान रहे कि आप अपना जन्म तारीख Digital Calendar का उपयोग कर चुने।
  • अब आप सबमिट Submit पर क्लिक करें।
  • आप Successfully Registered हो जायेंगे।
  • अब आप Login पर क्लिक करें।
login to setu pmjay using mobile number and otp
  • नए पेज पर Self User को चुने।
  • अपना Mobile Number फिर से दर्ज करें एवं Sign In पर क्लिक करें।
  • आपको 6 अंक का OTP प्राप्त होगा।
  • इसे दर्ज करें एवं आप वेबसाइट पर लोगीन हो जाएंगे।

स्टेप3: setu.pmjay.gov.in पर अपना PMJAY eKYC करें।

  • आप setu.pmjay.gov.in के होमपेज पर आप Do Your eKYC पर क्लिक करें।
  • अब आप KYC पेज पर आएंगे यदि आपने पहले ही Login कर लिए है। अन्यथा आपको पुनः लॉगिन की प्रक्रिया अपनानी होगी।
  • अब आपको अपना eKYC का प्रकार चुनना होगा।
  • KYC के अंतर्गत आप को अपनी विभिन्न जानकारी एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप Submit पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आपका PMJAY Online Application अब Approval में जाएगा।
  • लगभग 1-2 सप्ताह में आपका अप्रूवल एक्सेप्ट हो जाएगा। इसकी जानकारी आपको SMS द्वारा प्रदान की जायेगी।
  • आप अब अपना Ayushman Card डाउनलोड कर सकते है।

Ayushman Card Download in Gujarat 2024

यदि आप ने अपना Gujarat Ayushman Card बना लिया है, तो आप इसे डाउनलोड कर सकते है। एवं इसकी मदद से अस्पताल में उपचार लाभ ले सकते है।

आप इसे इस प्रकार डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले आप setu.pmjay.gov.in पर जाये।
  • आप Register/login पर क्लिक कर Login कर लें।
  • लॉगिन की प्रक्रिया ऊपर बताई गयी है।
  • अब आपको अपना Application Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Download पर क्लीक करना होगा।
  • आपका Ayushman Card Download हो जाएगा।

Ayushman Card Gujarat Hospital List 2023

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गुजरात चौथे नंबर का सबसे अधिक लाभ लेने वाला राज्य है। इस राज्य में 2747 हॉस्पिटल आयुष्मान से जुड़े है।

ये हॉस्पिटल सार्वजनिक एवं प्राइवेट दोनों है। ये सभी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के द्वारा आप फ्री इलाज पा सकते है।

आयुष्मान भारत गुजरात हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप pmjay.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर आपको Hospital List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप hospitals.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएंगे।
  • इस पेज पर आपको चित्र अनुसार पूछी जानकारी भरनी होगी।
ayushman card gujarat hospital list check
  • यहाँ आपको State Gujarat एवं District अपना चुनना होगा।
  • आप हॉस्पिटल का प्रकर Public एवं Private चुन सकते है।
  • इसी प्रकार अन्य विकल्प भी चुने।
  • अब आप कॅप्टचा कोड दर्ज करें।
  • अंत में आपको Search पर क्लिक करना होगा।

चूँकि हरेक व्यक्ति अपने रोग को अच्छी तरह नहीं जानता अतः इसका उपयोग कर वह जल्दी से Hospital नहीं खोज सकता है। इसी लिए हमने एक सरल पीडीऍफ़ आपके लिए ढूंढा है।

यह पीडीऍफ़ National Health Mission Gujarat द्वारा प्रदान किया जाता है। यह Private Hospital है। आप इस NHM Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते है।

nhm gujarat pmjay empanalled private hospital list

इस लिस्ट में कुल 522 हॉस्पिटल का एड्रेस, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी है। आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। यह Covid-19 Vaccine के लिए थी परन्तु यह उपयोगी है।

Ayushman Card Gujarat Eligibility List 2023

भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिको का एक सामान्य डाटा जैसे आधारकार्ड संख्या, कुल परिवार आय एवं पहले किसी योजना में लाभ लिया है आदि आदि होता है। साथ ही सरकार द्वारा इन डाटा को सर्वे के माध्यम से भी प्राप्त किया जाता है।

इसी डाटा के आधार पर सरकार राज्य द्वारा के पात्र परिवार का चयन कर योजना में शामिल किया जाता है। गुजरात राज्य में भी आयुष्मान भारत योजना के लिए लाभार्थी चयन इसी आधार पर किया जाता है।

गुजरात राज्य ग्रामीण (Rural) एवं शहरी (Urban) दोनों के भिन्न-भिन्न पात्रता के आधार पर परिवार को आयुष्मान योजना में जोड़ा जाता है। यह इस प्रकार है।

Gujarat PMJAY RuralGujarat PMJAY Urban
SC एवं ST परिवारधुलाईवाला /चौकीदार
परिवार में 16-59 वर्ष के उम्र का कोई पुरुष व्यक्ति न हो ऐसे परिवारकचरा बीनने वाले
भिखारी अथवा जो दान (भीख) के आधार पर जीवन जीते है। मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं रिपेयर काम करने वाला
ऐसा परिवार जिनमे एक सदस्य अपंग हो एवं कोई वयस्क न होसफाई कर्मचारी, माली एवं झाड़ू देनेवाला
भूमिहीन घर वाले परिवार जो लेबर का काम करते है एवं सड़क किनारे झुगी-झोपड़ी में रहते हैमोची, रेड़ीवाले एवं दूसरे जो सड़क किनारे अथवा पटरी आदि पर कुछ बेचते अथवा धंधा करते है
आदिम आदिवासी समुदायपरिवहन के कर्मचारी जैसे ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर एवं रिक्शा चालक
Manual Scavengers Families (नालियों, सीवर लाइनों, सेप्टिक टैंकों और लैटरीन गड्ढों/ की मैनुअल और असुरक्षित सफाई करने वाले-हाथ से मैला ढोने वाले परिवार)वे परिवार जिनके पास स्वयं के लिए गाड़ी है (2-4 व्हीलर), जो यंत्रो का उपयोग कर किसानी करते है, जो किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेते है एवं जिनकी महीने की कमाई 10,000 से अधिक है उन्हें योजना से बाहर रखा गया है।

FAQs PMJAY Gujarat

PMJAY का पूरा नाम क्या है?

PMJAY का पूरा नाम Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana है। इसे Ayushman Bharat Yojana भी कहा जाता है। इस योजना में Gujarat सबसे अधिक चौथे श्रेणी का राज्य बन चूका है।

Ayushman Card Gujarat List कैसे देखें?

यदि आप PMJAY Gujarat अथवा गुजरात के आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सूचि देखना चाहते है तो आपको Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Integrated Systmem (BIS) पर रजिस्टर करना होगा।

Ayushman BIS Dashboard पर लॉगिन कैसे करें?

Ayushman BIS Dashboard पर लॉगिन करने के लिए आपको इन प्रक्रिया को अपनाना होगा:
>सबसे पहले आपको setu.pmjay.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर होना होगा।
>इसी पेज पर आप Login होंगे। (मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से)
>आपको BIS Login का ऑप्शन दिखेगा।
>आप इस पर क्लिक करें एवं Login हो जाए।

Ayushman Card Download in Gujarat कैसे करें?

>सबसे पहले आप setu.pmjay.gov.in पर जाए।
>इस पर सबसे पहले Register करें। (जानने के लिए वेबसाइट पर क्लिक करें)
>अब आपको Download Ayushman Card का ऑप्शन दिखेगा।
>आप इस पर क्लिक करें।
>अब आप अपना Name एवं Application Number दर्ज करें एवं आपका Ayushman Card डोनलोड हो जाएगा।

Conclusion

यहाँ हमने Gujarat Ayushman Card Yojana की सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप को आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप कमेंट में जरूर लिखे।

आप आयुष्मान भारत की हेल्पलाइन नंबर पर भी कांटेक्ट सकते है। सवाल जरूर पूछे क्योंकि यदि आप पूछेंगे नहीं तो उसका जवाब हमेशा No ही रहता है।

Ayushman Card Gujarat Helpline Number:

14555/1800-111-565

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *