Apna Khata 2024 | अपना खाता राजस्थान, जमाबंदी नकल

Rajasthan Govt Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अपना खाता राजस्थान (apna khata rajasthan) : Digital India Program द्वारा देश के सभी राज्य के भूलेख Land Record को ऑनलाइन किया जाने लगा है। अब आप आपने गाँव-शहर की सभी भूमि की जानकारी ऑनलाइन पा सकते है। Apna Khata Rajasthan भी इसी का एक हिस्सा है। राजस्थान के सभी भूलेख (Rajasthan Land Records) को ऑनलाइन @apnakhata.raj.nic.in पर किया गया है।

किसी भी भूमि का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज RoR (राइट ऑफ़ रिकार्ड्स) जिसे आम तौर पर Apna Khata या Jamabandi (जमाबंदी) भी कहते है, वह भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।

इस लेख में आप ये दो महत्वपूर्ण जानकारी स्टेप-बय-स्टेप प्राप्त कर सकते है:

  • मालिक के नाम, USN या GRN नंबर, या खसरा अथवा खाता संख्या की मदद से भूलेख कैसे देखें?
  • भूमि का ऑनलाइन नामांतरण (online land mutation) एवं नामांतरण स्तिथि देखे।
  • अपना जमीन का नक्शा कैसे निकाले।

आप इन दो प्रक्रिया पर आगे बढ़े

Contents hide

अपना खाता राजस्थान

पोस्ट का नाम अपना खाता राजस्थान 2024
विभागराजस्व मंडल राजस्थान
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण
update2023 24
देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटapnakhata.rajasthan.gov.in

जमीन का “खाता” क्या है? Apna Khata Rajasthan (Land Records)

हम “ApnaKhata” को जानने से पहले आपको यह समझना होगा- आखिर Khata (खाता) क्या होता है? चलिए समझते है। पहले जान लें यह “खाता” बैंक से सम्बंधित नहीं है। यह भूमि (जमीन) से सम्बन्ध रखता है। तो आप इसे गलती न करें।

पहले जमीनदार किसानो को खेती के लिए भूमि का कुछ हिस्सा प्रदान करते थे , एवं उस किसान की जानकारी अपनी खाता (कॉपी) में लिख लिया करते थे।

परन्तु समय-समय पर इस “खाता” को असली मलिकी में किया जाने लगा, और अब यदि जमीन आपकी हो अथवा खेती की हो उन सभी की जानकारी के लिए खाता शब्द ही प्रयोग किया जाने लगा।

इस प्रकार Khata एक आधिकारिक संख्या बन गयी जो भूमि स्वमित्वा एवं शामिल परिवार सदस्य की जानकारी प्रदान करता है। इसे कई लोग “खेवट संख्या” भी कहते है?

अब आप “Khata” ऑनलाइन पोर्टल पर ही देख सकते है। आप यह जान है, कि किस जमीन का मालिक कौन है। इसके लिए सरकार द्वारा eDharti Program के अंतर्गत Apna Khata Land Record Online Portal बनाये गए।

राजस्थान राज्य के लैंड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन पोर्टल देख सकते है। आपको इस प्रक्रिया को “Apna Khata” प्राप्त करने के लिए फॉलो करना होगा।

Apna Khata Rajasthan 2024 से जुड़े महत्वपूर्ण परिभाषा

#1:खसरा-खतौनी (USN or GRN number) क्या है?

खतौनी यह एक प्रकार की खाता-संख्या है जो परिवार की भूमि के बारे में जानकारी देती है। ये प्लाट(जमीन) एक साथ और अलग-अलग जगहों पर हो सकते हैं।

खसरा खतौनी
एक खसरा संख्या सिर्फ एक जमीन के लिए है। एक खतौनी संख्या कई इकाइयों का रिकॉर्ड है।
खसरा आपको P-II form में प्राप्त हो सकता है। खतौनी आपको B-I form में बना है।

#नामांतरण (Mutation) क्या है?

किसी एक जमीन को दूसरे के नाम पर करने की प्रक्रिया को भूमि नामांतरण कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Property Mutation एवं आम बोल चाल की भाषा में “दाखिल ख़ारिज” भी कहते है।

#जमाबंदी (ROR) क्या है?

जमाबंदी यह शब्द Rights Of Record (ROR) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द आमतौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में प्रयोग किया जाता है।

ROR यह भूमि का प्राथमिक रिकॉर्ड है जो उस संपत्ति के किसी विशेष जमींदार से संबंधित भूमि पर अधिकार साबित करता है। रिकॉर्ड करने का अधिकार संपत्ति लेनदेन की जानकारी रखता है।

Apna Khata Rajasthan Vs. E-Dharti

Apna Khata Rajasthan (@apnakhata.raj.nic.in)E-Dharti (@edharti.raj.nic.in)
यह केवल राजस्थान के भूमि की जानकरी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल है।ई-धरती यह भारत में संपत्तियों के बारे मेंजानकारी जानने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है।
अपना खाता ई-धरती के अंतरगत क्रियान्वनित की जाती है।यह आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
यह पूरी तरह नागरिक के द्वारा उपयोग में ली जा सकती है।इसके अंतर्गत महत्तम जानकरी केवल ऑफिसियल द्वारा ही प्राप्त किये जा सकते है।

Rajasthan Apna Khata यह एक Online भूमि अभिलेख पोर्टल है , जो राज्य के ग्रामीण लोगो के लिए अपने जमीन (भूमि) से जुड़ी विभिन जानकारी जैसे जमीन के दस्तावेजों के विवरण , खसरा नंबर , भूमि का नक्शा आदि देख

अपना खाता (Apna Khata Rajasthan 2024) पर खाता नकल कैसे देखें

अपना खाता (Apna Khata Rajasthan Land Records) देखने के लिए आपको यह तीन में से एक जानकारी आवश्य ही पता रही चाहिए। यदि आप को यह नहीं पता होगी तो आप अपना “खाता” नहीं प्राप्त कर सकते है :

  • भूमि मालिक नाम एवं पता
  • खसरा संख्या
  • GRN नंबर

यह प्रक्रिया अलग-अलग स्टेप में बताया गया है। पूरी प्रक्रिया देखे, जिससे आप कोई गलती न करें।

Step1: Apna Khata Raj की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

  • सबसे पहले आप Apna Khata Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके लिए आप अपनी ब्राउज़र पर apnakhata.raj.nic.in टाइप करें।
  • आप इस पेज पर यहाँ क्लिक कर सीधे जा सकते है: अपना खाता राजस्थान
  • अब होम पेज पर पहुंचेंगे। जहाँ आपको राज्य का नक्शा मिलेगा।

Step2: Rajasthan Map में से जिला चुनें

  • जैसा कि आप निचे राजस्थान का जिलोवाला एक मैप देख सकते है।
  • आप में से अपना जिला चुने।
  • जिले को आप मैप पर क्लीक कर एवं ड्राप डाउन मेनू से चुन सकते है।
  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आप नए पेज पर जाएंगे।
map of district of rajasthan in apna khata portal

Step3: Rajasthan District में से तहसील चुनें

  • अब आप इस मैप में से अपने तहसील को चुनें।
  • यहाँ हमने जैसलमेर को चुना है।
  • अब आप गांव के लिस्ट पेज पर जाएंगे।

Step4: अपना गाँव एवं जमाबंदी वर्ष चुनें

  • पहले आप अपना जमाबंदी वर्ष (गत अथवा चालू ) चुने।
  • अब आप अपना गांव के नाम पर क्लिक करें।
  • यदि आप नाम जल्दी ढूँढना, चाहते है, तो आप “गाँव के पहले अक्षर” को चुने।
  • इससे पहले अक्षर अनुसार गांव लिस्ट प्राप्त होगी। काम आसान हो जाएगा।

Step5: जमीन मालिक का नाम एवं पता चुनें (जमाबंदी के लिए)

  • अब आपको इस पेज पर इन सभी फील्ड को पूरा करना होगा। यह आवेदक की जानकारी है।
    • आवेदक का नाम , शहर, पता
    • आवेदक के पता का पिनकोड
  • अब आप जमाबंदी चुनें।
  • नाम से खोजने की प्रक्रिया को सेलेक्ट करें।
  • अंत में आवेदक का नाम पुनः दर्ज कर ढूढे बटन पर क्लीक करें

Step7: (खसरा) कास्तकार को चुनें एवं नक़ल के बटन पर क्लीक करें।

  • अब आपको कास्तकार के नाम ली लिस्ट प्राप्त होगी।
  • आप अपना नाम चुनें।
  • आपको अब पूरी खसरा, रकबा एवं भूमि वर्गीकरण आदि जानकारी प्राप्त होगी।
  • अब आप नक़ल बटन पर क्लीक करें।
  • आपको आपके भूमि का खाता (जमाबंदी/नकल) प्राप्त होगा।

अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल Apna Khata RoR (खेवट/खतौनी) कैसे निकालें?

जमाबंदी यह एक Property Document है, इसे RoR भी कहा जाता है, जिसमें जमीन के मालिक का नाम , जमीन लोकेशन, उसकी लंबाई-चौड़ाई, जमीन का उपयोग आदि का विवरण होता है।

साथ ही इसमें जमीन के खसरा-खतौनी की इनफार्मेशन भी होती है। आप इस RoR को अपना खाता पोर्टल से प्राप्त कर सकते।

जमाबंदी नकल निकालने से पहले आप Price देख लें।

अपना खाता राजस्थान में प्रतिलिपि जमाबंदी शुल्क

अभिलेख का नामपरिमाण  शुल्क
जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹10-₹5
भूलेख नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹20
नामांतरण पी21प्रत्येक नामांतरण के लिए₹20

Jamabandi Nakal को प्राप्त करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करे

  • सबसे पहले अपना खाता पोर्टल के वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर राजस्थान का नक्शा बना दिखेगा।
  • आप पहले अपना जिला चुने। आप जिले के नक्से पर क्लिक कर भी चुन सकते है।
apna khata official website apnakhata.raj.nic.in
  • इसके बाद आपको जिले के सभी तहसील का लिस्ट व नक्शा प्राप्त होगा।
  • आप अपना तहसील चुने।
map of tahsil of rajasthan state
  • जमाबंदी फॉर्म ओपन करने के लिए आप अपना गांव एवं संख्या चुने।
  • खुले फॉर्म में इन सभी जानकारी को प्रदान करना है।
    • जिला
    • तहसील
    • गाँव का नाम
    • आवेदक की जानकारी
      • नाम
      • पता
      • पिन कोड
    • जमाबंदी की प्रतिलिपि
      • खाता से
      • खसरा से
      • नाम से
      • GRN से
  • अब आप आगे जाए के बटन पर क्लीक करें।
  • आपके सामने जमाबंदी प्रतिलिपि (Jamabandi Copy) प्राप्त होगा।
pratilipi jamabandi khevat khatauni

Apna Khata Dakhil Kharij (Mutation) नामांतरण कैसे करें?

आप भूमि नामांतरण अथवा दाखिल ख़ारिज अथवा Mutation of Land की प्रक्रिया को इन सभी स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते है:

  • सबसे पहले Apna Khata Portal पर जाएँ।
  • होमपेज पर ही “नामांतरण के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Mutation Page ओपन हो जाएगा।
  • इसके अंतर्गत पूछी सभी जानकारी भरे जैसे:
    • आवेदक का नाम 
    • आवेदक के पिता का नाम 
    • मोबाइल 
    • ई-मेल
    • आवेदक का पता 
  • आप जिस गाँव मे भूमि का नामांतरण के लिये आवेदन करना चाहते है उसे ही चुने
    • जिला
    • ब्लॉक
    • अंचल
    • ग्रामपंचायत
    • गांव 
  • अब आप अपने नामांतरण प्रकार (Mutation Type) को चुने
    • चुनें  बैंक से लिए गये ऋण का नामांतरण दर्ज करने हेतु  
    • रहनमुक्त (ऋणमुक्त) का नामांतरण दर्ज करने हेतु 
    • विरासत का नामांतरण दर्ज करने हेतु  
    • हकत्याग का नामांतरण दर्ज करने हेतु 
    • उपहार का नामांतरण दर्ज करने हेतु 
    • नाबालिग से बालिग का नामांतरण दर्ज करने हेतु  
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप आगे बढे बटन पर क्लीक करे।
  • इसी पेज पर आप अब “खसरा संख्या (USN or GRN number)” दर्ज करे।
  • सूचि में से अचयनित खसरा को हटा दे।
  • अब आप आगे चेले पर क्लिक कर नामांतरण पूर्ण कर सकते है।
rajasthan namantaran (mutation) process

यदि नामांतरण में किसी प्रकार की तकलीफ आ रही है, तो आप इस Mutation Video Tutoria का सहारा ले सकते है।

अपना खाता नामांतरण स्तिथि कैसे जांचे?

  • सबसे पहले Rajasthan Land Record की आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर आप नामांतरण जांच करें पर क्लिक करें।
  • अब आप के सामने पूरी नामांतरण लिस्ट प्राप्त होगी , जिसमें जिला के अनुसार आपको नामांतरण के आवेदन के बाद प्रक्रिया पूर्ण होने की औसतन दिन बताई होती है।

जिले के अनुसार नामांतरण की स्थिति दिनाँक 06/07/2022 तक

जिला का नाम (District Name)कुल नामांतरण (Total Mutation)नामांतरण निर्णीत (Mutation Sanctioned)निर्णित औसत दिन (Mean)निर्णीत मध्य दिन (Median)
अजमेर1925881857301914
करौली46783445742313
गंगानगर162567157385149
चूरू2016541972301713
टोंक7329369939219
धौलपुर66276632861916
नागौर241422236198159
बीकानेर1125761070512113
भरतपुर1575221527241815
भीलवाड़ा1511561432262416
सवाईमाधोपुर62196597742619
हनुमानगढ़142058137352138
कुल 161009115544691912

Apna Khata Bhulekh Bhu Naksha Rajasthan अपना जमीन का नक्शा कैसे निकले?

यदि आप अपने जमीन का नक्शा देखना चाहते है, तो आप इसका ऑनलाइन पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको इन सभी स्टेप को फॉलो करना होगा:

  • भू-नक्शा के वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in पर जाए।
  • होमपेज पर ये सभी जानकारी अपने अनुसार बदले।
    • जिला का नाम
    • तहशील का नाम
    • Revenue Inspector(RI ) सर्किल का नाम
    • हलकास [Halkash]
    • गावं
Bhu naksha rajasthan
  • शीट नंबर को चुनते ही अब आप के सामने Land Map दिखेगा।
  • आप इसमें अपना खसरा नंबर चुने।
  • अब आप NAKAL चुने।
  • आपके सामने केवल आपके जमीन का नक्शा प्राप्त होगा।
  • आप Print/Download पर क्लिक कर आसानी से PDF डाउनलोड कर सकते है।
jamabandi nakal/bhulekh bhu naksha rajasthan

अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर ई-मित्र लॉगिन

अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) पोर्टल राज्य के के E-Mitra Portal पर Login की भी सुविधा देता है।

इस अपना खाता राजस्थान भूलेख का उपयोग कर आप इस प्रकार ई-मित्र पर लॉगिन कर सकते है।

  • apnakhata.raj.nic.in/LRCLogin.aspx के होमपेज पर जाएं।
  • होमपेज पर ई-मित्र (LOGIN) टैब पर क्लिक करें।
  • अब Login Tab ओपन होगा।
  • यहाँ आपको इन सभी जानकारी को प्रदान करना होगा:

अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) राजस्व अधिकारी लॉगिन

राजस्व अधिकारी ऑफिस पर तहसीलदार (तलहटी) कलेक्ट हुए डाटा को पोर्टल पर ऑनलाइन करते है।

राजस्व अधिकारी लॉगिन के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

  • अपना खाता राजस्थान यानी https://apnakhata.raj.nic.in/LRCLogin.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘राजस्व अधिकारी लॉगिन (लाइसेंस के लिये)’ टैब पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही निम्न विंडो खुल जायेगी।

अपना खाता राजस्थान राजस्व अधिकारी लॉगिन

  • यूजर का नाम, पासवर्ड और वेरीफिकेशन कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

अपना खाता भूलेख (Land Record Rajasthan) राजस्थान का संक्षिप्त विवरण

Apna Khata Rajasthan या भूमि अभिलेख राजस्थान के मुख्य विवरण नीचे दिए गए हैं-

पोर्टल का नामअपना खाता
वेबसाइट apnakhata .raj.nic.in
उद्देश्यभूलेखों को डिजिटाइज़ करना और सभी नागरिकों को उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध कराना
संबंधित विभागराजस्थान राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उपलब्ध सेवाएंजमाबंदी नकल राजस्थान ऑनलाइन
खसरा संख्या
राजस्थान खाता
भूमि / खेत खाता-खतौनी संख्या
जमाबंदी की कॉपी
वेबसाइट से खाता हटाना 
शामिल जिलेसभी

Apna Khata Rajasthan Related FAQs

अपना खाता राजस्थान क्या है?

अपना खाता राजस्थान यह एक भूमि जानकारी देने वाली ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल पर आपके क्षेत्र के सभी व्यक्ति , शहर, गांव अर्ताथ पूरे राज्य की भूमि का नक्शा, खसरा (प्लाट) संख्या आदि की जानकारी प्राप्त हो सकती है।

Apna Khata Rajasthan के अंतर्गत कौन-सी सुविधा प्राप्त होती है।

Apna Khata राजस्थान में आपको निम्न सुविधा प्राप्त हो सकती है:
>जमाबंदी नकल निकाले
>नामांतरण के लिए आवेदन करना
>अपना RoR प्राप्त करना।
>अपना खाता देखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *